Shri Deviji Ki Ji Aarti

Shri Deviji Ki Ji Aarti

जगजननी जय! जय!!
माँ! जगजननी जय! जय!!
भयहारिणि, भवतारिणि,
माँ भवभामिनि जय! जय ॥
जगजननी जय जय..॥

तू ही सत-चित-सुखमय,
शुद्ध ब्रह्मरूपा ।
सत्य सनातन सुन्दर,
पर-शिव सुर-भूपा ॥
जगजननी जय जय..॥

आदि अनादि अनामय,
अविचल अविनाशी ।
अमल अनन्त अगोचर,
अज आनँदराशी ॥
जगजननी जय जय..॥

अविकारी, अघहारी,
अकल, कलाधारी ।
कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि,
हर सँहारकारी ॥
जगजननी जय जय..॥

तू विधिवधू, रमा,
तू उमा, महामाया ।
मूल प्रकृति विद्या तू,
तू जननी, जाया ॥
जगजननी जय जय..॥

राम, कृष्ण तू, सीता,
व्रजरानी राधा ।
तू वांछाकल्पद्रुम,
हारिणि सब बाधा ॥
जगजननी जय जय..॥

दश विद्या, नव दुर्गा,
नानाशस्त्रकरा ।
अष्टमातृका, योगिनि,
नव नव रूप धरा ॥
जगजननी जय जय..॥

तू परधामनिवासिनि,
महाविलासिनि तू ।
तू ही श्मशानविहारिणि,
ताण्डवलासिनि तू ॥
जगजननी जय जय..॥

सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या,
तू शोभाऽऽधारा ।
विवसन विकट-सरुपा,
प्रलयमयी धारा ॥
जगजननी जय जय..॥

तू ही स्नेह-सुधामयि,
तू अति गरलमना ।
रत्‍‌नविभूषित तू ही,
तू ही अस्थि-तना ॥
जगजननी जय जय..॥

मूलाधारनिवासिनि,
इह-पर-सिद्धिप्रदे ।
कालातीता काली,
कमला तू वरदे ॥
जगजननी जय जय..॥

शक्ति शक्तिधर तू ही,
नित्य अभेदमयी ।
भेदप्रदर्शिनि वाणी,
विमले! वेदत्रयी ॥
जगजननी जय जय..॥

हम अति दीन दुखी माँ!,
विपत-जाल घेरे ।
हैं कपूत अति कपटी,
पर बालक तेरे ॥
जगजननी जय जय..॥

निज स्वभाववश जननी!,
दयादृष्टि कीजै ।
करुणा कर करुणामयि!
चरण-शरण दीजै ॥
जगजननी जय जय..॥

जगजननी जय! जय!!
माँ! जगजननी जय! जय!!
भयहारिणि, भवतारिणि,
माँ भवभामिनि जय! जय ॥
जगजननी जय जय..॥

Jagjanani Jai! Jai!! (Ma! Jagjanani Jai! Jai!!) ।
Bhayharini, Bhavtarini, Bhavbhamini Jai! Jai ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Tu Hi Sat-chit-sukhmay Shuddh Brahmaroopa ।
Satya Sanatan Sundar Par-shiv Sur-bhoopa ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Aadi Anaadi Anmay Avichal Avinashi ।
Amal Anant Agochar Aj Anandarashi ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Avikari, Aghahari, Akal, Kaladhari ।
Kartta Vidhi, Bhartta Hari, Har Sanharkari ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Tu Vidhivadhoo, Rama, Tu Uma, Mahamaya ।
Mool Prakrti Vidya Tu, Tu Janani, Jaya ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Ram, Krishn Tu, Sita, Vrajrani Radha ।
Tu Vanchhakalpadrum, Harini Sab Badha ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Das Vidya, Nav Durga, Nanashastrakara ।
Ashtamatruka, Yogini, Nav Nav Rup Dhara ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Tu Paradhamanivasini, Mahavilasini Tu ।
Tu Hi Shmashanviharini, Tandavlasini Tu ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Sur-muni-mohini Saumya Tu Shobhadhara ।
Vivasan Vikat-sarupa, Pralayamayi Dhara ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Tu Hi Sneh-sudhamayi, Tu Ati Garalmana ।
Rat‍‌navibhooshit Tu Hi, Tu Hi Asthi-tana ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Mooladharanivasini, Ih-par-siddhiprade ।
Kalatita Kali, Kamala Tu Varade ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Shakti Shaktidhar Tu Hi Nitya Abhedamayi ।
Bhedapradarshini Vani Vimale! Vedatrayi ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Ham Ati Deen Dukhi Ma! Vipat-jal Ghere ।
Hain Kapoot Ati Kapati, Par Balak Tere ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Nij Swabhavavash Janani! Dayadrshti Kijai ।
Karuna Kar Karunamayi! Charan-sharan Dijai ॥
॥ Jagjanani Jai Jai.. ॥

Tags
Related Posts
Lalita Mata Ji Ki Aarti

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ।राजेश्वरी जय नमो नमः ॥ करुणामयी सकल अघ हारिणी ।अमृत वर्षिणी नमो नमः ॥ जय शरणं वरणं नमो नमः ।श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ॥ अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी ।खल-दल नाशिनी नमो नमः ॥ भण्डासुर वधकारिणी जय माँ ।करुणा कलिते नमो नम: ॥ जय शरणं वरणं नमो नमः ।श्री मातेश्वरी जय… Continue reading Lalita Mata Ji Ki Aarti

Maa Durga Maa Kali Aarti

अम्बे तू है जगदम्बे काली,जय दुर्गे खप्पर वाली ।तेरे ही गुण गाये भारती,ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥ तेरे भक्त जनो पर,भीर पडी है भारी माँ ।दानव दल पर टूट पडो,माँ करके सिंह सवारी ।सौ-सौ सिंहो से बलशाली,अष्ट भुजाओ वाली,दुष्टो को पलमे संहारती ।ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥ अम्बे तू… Continue reading Maa Durga Maa Kali Aarti

Shri Durga Chalisa

नमो नमो दुर्गे सुख करनी ।नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी ॥निरंकार है ज्योति तुम्हारी ।तिहूँ लोक फैली उजियारी ॥शशि ललाट मुख महाविशाला ।नेत्र लाल भृकुटि विकराला ॥ रूप मातु को अधिक सुहावे ।दरश करत जन अति सुख पावे ॥ तुम संसार शक्ति लै कीना ।पालन हेतु अन्न धन दीना ॥ अन्नपूर्णा हुई जग पाला ।तुम… Continue reading Shri Durga Chalisa

Shri Ambe Maiya Ji Ki Aarti

जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी ।तुमको निशदिन ध्यावत,हरि ब्रह्मा शिवरी ॥ॐ जय अम्बे गौरी..॥ मांग सिंदूर विराजत,टीको मृगमद को ।उज्ज्वल से दोउ नैना,चंद्रवदन नीको ॥ॐ जय अम्बे गौरी..॥ कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै ।रक्तपुष्प गल माला,कंठन पर साजै ॥ॐ जय अम्बे गौरी..॥ केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्पर धारी ।सुर-नर-मुनिजन सेवत,तिनके दुखहारी ॥ॐ जय अम्बे गौरी..॥ कानन… Continue reading Shri Ambe Maiya Ji Ki Aarti