राजोवाच
प्रियव्रतो भागवत आत्मारामः कथं मुने
गृहेऽरमत यन्मूलः कर्मबन्धः पराभवः
राजा परीक्षितने पूछा–मने! महाराज प्रियव्रत तो बडे भगवद्भक्त और आत्माराम थे। उनकी गृहस्थाश्रममें कैसे रुचि हुई, जिसमें फँसनेके कारण मनुष्यको अपने स्वरूपकी विस्मृति होती है और वह कर्मबन्धनमें बँध जाता है? ||१||
King Parikshit asked – O Lord! Maharaj Priyavrata was a great devotee of the Lord and a self-controlled person. How did he develop an interest in household life, in which, due to entanglement, a person forgets his true nature and becomes bound in karmic bondage? ||1||