Ba
Bal kand
Bal kand
Khal Vandana (खल वंदना)

Dohas
Chaupais
~ read
Goswami Tulsidas
Language: Awadhi
Bal kand
▶ Listen Recitation

दोहा :
सुनि समुझहिं जन मुदित मन मज्जहिं अति अनुराग।
लहहिं चारि फल अछत तनु साधु समाज प्रयाग॥

जो मनुष्य इस संत समाज रूपी तीर्थराज का प्रभाव प्रसन्न मन से सुनते और समझते हैं और फिर अत्यन्त प्रेमपूर्वक इसमें गोते लगाते हैं, वे इस शरीर के रहते ही धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष- चारों फल पा जाते हैं॥
Devotees who sincerely listen to and embrace the teachings of the saintly community, revered as Teerthraaj, joyfully immerse themselves in its wisdom and attain the fourfold rewards of life: Dharm (Righteousness), Arth (Wealth), Kaam (Fulfillment of Desires), and Moksh (Liberation).

चौपाई :
मज्जन फल पेखिअ ततकाला। काक होहिं पिक बकउ मराला॥
सुनि आचरज करै जनि कोई। सतसंगति महिमा नहिं गोई॥1॥

इस तीर्थराज में स्नान का फल तत्काल ऐसा देखने में आता है कि कौए कोयल बन जाते हैं और बगुले हंस। यह सुनकर कोई आश्चर्य न करे, क्योंकि सत्संग की महिमा छिपी नहीं है॥
The benefits of bathing in this sacred Teerthraaj are evident instantly, crows transform into melodious cuckoos, and herons turn into graceful swans. Do not be astonished by this, for the splendour of Satsang (the company of the virtuous) is no secret.

बालमीक नारद घटजोनी। निज निज मुखनि कही निज होनी॥
जलचर थलचर नभचर नाना। जे जड़ चेतन जीव जहाना॥

वाल्मीकिजी, नारदजी और अगस्त्यजी ने अपने-अपने मुखों से अपनी होनी (जीवन का वृत्तांत) कही है। जल में रहने वाले, जमीन पर चलने वाले और आकाश में विचरने वाले नाना प्रकार के जड़-चेतन जितने जीव इस जगत में हैं॥
Sage Valmiki, Sage Narad, and Sage Agastya have personally recounted the stories of their lives. Among all the diverse beings, both movable and immovable, found in water, on land, and in the air,…

मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई॥
सो जानब सतसंग प्रभाऊ। लोकहुँ बेद न आन उपाऊ॥

उनमें से जिसने जिस समय जहाँ कहीं भी जिस किसी यत्न से बुद्धि, कीर्ति, सद्गति, विभूति (ऐश्वर्य) और भलाई पाई है, सो सब सत्संग का ही प्रभाव समझना चाहिए। वेदों में और लोक में इनकी प्राप्ति का दूसरा कोई उपाय नहीं है॥
…whoever has attained wisdom, fame, salvation, prosperity, or other blessings, through any effort, at any time, or place, must regard these as the blessings of Satsang (association with saints). Such rewards cannot be achieved through the Vedas, or any other means, in the Universe.

बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥
सतसंगत मुद मंगल मूला। सोई फल सिधि सब साधन फूला॥

सत्संग के बिना विवेक नहीं होता और श्री रामजी की कृपा के बिना वह सत्संग सहज में मिलता नहीं। सत्संगति आनंद और कल्याण की जड़ है। सत्संग की सिद्धि (प्राप्ति) ही फल है और सब साधन तो फूल है॥
Without Satsang, a person cannot discern right from wrong or develop the wisdom to make sound judgments. Without the grace of Shri Ram, one cannot easily obtain the association of saints or Satsang. Satsang is the root cause of all auspiciousness and happiness. Its attainment is the true fruit, while all efforts to achieve it are just like flowers.

सठ सुधरहिं सतसंगति पाई। पारस परस कुधात सुहाई॥
बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं। फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं॥

दुष्ट भी सत्संगति पाकर सुधर जाते हैं, जैसे पारस के स्पर्श से लोहा सुहावना हो जाता है (सुंदर सोना बन जाता है), किन्तु दैवयोग से यदि कभी सज्जन कुसंगति में पड़ जाते हैं, तो वे वहाँ भी साँप की मणि के समान अपने गुणों का ही अनुसरण करते हैं। (अर्थात्‌ जिस प्रकार साँप का संसर्ग पाकर भी मणि उसके विष को ग्रहण नहीं करती तथा अपने सहज गुण प्रकाश को नहीं छोड़ती, उसी प्रकार साधु पुरुष दुष्टों के संग में रहकर भी दूसरों को प्रकाश ही देते हैं, दुष्टों का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।)॥
Even the wicked are transformed in the company of saints, just as iron turns into gold by the touch of the Paras stone. If, by destiny, virtuous individuals find themselves in evil company, they still retain their noble character, much like the gem on a serpent’s hood. Just as the gem remains unaffected by the venom of the snake and continues to emit its natural brilliance, saintly individuals illuminate others with their virtues, even when surrounded by the wicked. The influence of the wicked cannot tarnish their innate goodness.

बिधि हरि हर कबि कोबिद बानी। कहत साधु महिमा सकुचानी॥
सो मो सन कहि जात न कैसें। साक बनिक मनि गुन गन जैसें॥

ब्रह्मा, विष्णु, शिव, कवि और पण्डितों की वाणी भी संत महिमा का वर्णन करने में सकुचाती है, वह मुझसे किस प्रकार नहीं कही जाती, जैसे साग-तरकारी बेचने वाले से मणियों के गुण समूह नहीं कहे जा सकते॥
Even the speech of Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shiv, as well as that of poets and wise men, struggles to describe the glory of saints. How, then, can I attempt to convey it? It is akin to a vegetable vendor being unable to explain the qualities of precious gems.

दोहा :
बंदउँ संत समान चित हित अनहित नहिं कोइ।
अंजलि गत सुभ सुमन जिमि सम सुगंध कर दोइ॥

-मैं संतों को प्रणाम करता हूँ, जिनके चित्त में समता है, जिनका न कोई मित्र है और न शत्रु! जैसे अंजलि में रखे हुए सुंदर फूल (जिस हाथ ने फूलों को तोड़ा और जिसने उनको रखा उन) दोनों ही हाथों को समान रूप से सुगंधित करते हैं (वैसे ही संत शत्रु और मित्र दोनों का ही समान रूप से कल्याण करते हैं।)॥
I bow to the saints, who remain calm and impartial, having neither friends nor foes. Just like fragrant flowers placed in one’s palms, spread fragrance equally to both the hands, the one that plucked them and the one that holds them; saints too bless both their enemies and friends alike.

संत सरल चित जगत हित जानि सुभाउ सनेहु।
बालबिनय सुनि करि कृपा राम चरन रति देहु॥

संत सरल हृदय और जगत के हितकारी होते हैं, उनके ऐसे स्वभाव और स्नेह को जानकर मैं विनय करता हूँ, मेरी इस बाल-विनय को सुनकर कृपा करके श्री रामजी के चरणों में मुझे प्रीति दें॥
Recognizing the kind and loving nature of saints, who are pure at heart and benefactors of the world, I humbly submit this prayer to them. O’ Noble souls, hearing my childlike plea and taking compassion on me, bless me with unwavering devotion at the feet of Shri Ram.

चौपाई :
बहुरि बंदि खल गन सतिभाएँ। जे बिनु काज दाहिनेहु बाएँ॥
पर हित हानि लाभ जिन्ह केरें। उजरें हरष बिषाद बसेरें॥1॥

अब मैं सच्चे भाव से दुष्टों को प्रणाम करता हूँ, जो बिना ही प्रयोजन, अपना हित करने वाले के भी प्रतिकूल आचरण करते हैं। दूसरों के हित की हानि ही जिनकी दृष्टि में लाभ है, जिनको दूसरों के उजड़ने में हर्ष और बसने में विषाद होता है॥
Now, with a sincere heart, I bow to the malevolent class, those who harbour animosity without cause, showing hostility even towards their benefactors. They take delight in the misfortunes of others and despair at their successes.

हरि हर जस राकेस राहु से। पर अकाज भट सहसबाहु से॥
जे पर दोष लखहिं सहसाखी। पर हित घृत जिन्ह के मन माखी॥

जो हरि और हर के यश रूपी पूर्णिमा के चन्द्रमा के लिए राहु के समान हैं (अर्थात जहाँ कहीं भगवान विष्णु या शंकर के यश का वर्णन होता है, उसी में वे बाधा देते हैं) और दूसरों की बुराई करने में सहस्रबाहु के समान वीर हैं। जो दूसरों के दोषों को हजार आँखों से देखते हैं और दूसरों के हित रूपी घी के लिए जिनका मन मक्खी के समान है (अर्थात्‌ जिस प्रकार मक्खी घी में गिरकर उसे खराब कर देती है और स्वयं भी मर जाती है, उसी प्रकार दुष्ट लोग दूसरों के बने-बनाए काम को अपनी हानि करके भी बिगाड़ देते हैं)॥
Wicked people are like the invisible planet Rahu, which causes an eclipse of the Moon, with the Moon here symbolizing the fame of Lord Vishnu and Lord Shankar. Wherever the fame of Lord Vishnu or Lord Shankar is celebrated, they attempt to overshadow it. They are as bold as Sahastra Bahu, the one with a thousand arms, in committing harm to others. They scrutinize the faults of others with countless eyes, and their minds resemble a fly in their eagerness to cause harm. Just as a fly ruins ghee (clarified butter) by falling into it, even at the cost of its own life, the wicked destroy the works of others, even if it means harming themselves in the process.

तेज कृसानु रोष महिषेसा। अघ अवगुन धन धनी धनेसा॥
उदय केत सम हित सबही के। कुंभकरन सम सोवत नीके॥

जो तेज (दूसरों को जलाने वाले ताप) में अग्नि और क्रोध में यमराज के समान हैं, पाप और अवगुण रूपी धन में कुबेर के समान धनी हैं, जिनकी बढ़ती सभी के हित का नाश करने के लिए केतु (पुच्छल तारे) के समान है और जिनके कुम्भकर्ण की तरह सोते रहने में ही भलाई है॥
They resemble the God of Fire in their intensity and Yamraj, the God of Death who rides a buffalo, in their anger. They are as rich in sin and bad qualities as Lord Kuber is in wealth. Just as the rise of the planet Ketu brings misfortune to others, their advancement causes harm. It is, therefore, better that they remain asleep, like Kumbhkaran, the brother of Demon King Ravan, who used to sleep for six months a year.

पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं। जिमि हिम उपल कृषी दलि गरहीं॥
बंदउँ खल जस सेष सरोषा। सहस बदन बरनइ पर दोषा॥

जैसे ओले खेती का नाश करके आप भी गल जाते हैं, वैसे ही वे दूसरों का काम बिगाड़ने के लिए अपना शरीर तक छोड़ देते हैं। मैं दुष्टों को (हजार मुख वाले) शेषजी के समान समझकर प्रणाम करता हूँ, जो पराए दोषों का हजार मुखों से बड़े रोष के साथ वर्णन करते हैं॥
They sacrifice their own lives to harm others, akin to hailstones that dissolve after ravaging crops. I offer reverence to such wicked souls, likening them to the thousand-faced Serpent God Shesha, for they ceaselessly recount the faults of others and spew spite as though endowed with a thousand mouths.

पुनि प्रनवउँ पृथुराज समाना। पर अघ सुनइ सहस दस काना॥
बहुरि सक्र सम बिनवउँ तेही। संतत सुरानीक हित जेही॥

पुनः उनको राजा पृथु (जिन्होंने भगवान का यश सुनने के लिए दस हजार कान माँगे थे) के समान जानकर प्रणाम करता हूँ, जो दस हजार कानों से दूसरों के पापों को सुनते हैं। फिर इन्द्र के समान मानकर उनकी विनय करता हूँ, जिनको सुरा (मदिरा) नीकी और हितकारी मालूम देती है (इन्द्र के लिए भी सुरानीक अर्थात्‌ देवताओं की सेना हितकारी है)॥
I bow to the wicked, who are likened to King Prithuraj, desiring a thousand ears, but for the wrong purpose, only to hear the sins of others. Similarly, I compare the wicked to the Demigod Indra, who delights in celestial wine and considers it beneficial.

बचन बज्र जेहि सदा पिआरा। सहस नयन पर दोष निहारा॥

जिनको कठोर वचन रूपी वज्र सदा प्यारा लगता है और जो हजार आँखों से दूसरों के दोषों को देखते हैं॥
The wicked love words that are as harsh as Demigod Indra’s thunderbolt, and they observe the faults of others with a thousand eyes.

दोहा :
उदासीन अरि मीत हित सुनत जरहिं खल रीति।
जानि पानि जुग जोरि जन बिनती करइ सप्रीति॥

दुष्टों की यह रीति है कि वे उदासीन, शत्रु अथवा मित्र, किसी का भी हित सुनकर जलते हैं। यह जानकर दोनों हाथ जोड़कर यह जन प्रेमपूर्वक उनसे विनय करता है॥
The wicked burn with jealousy upon hearing of others’ welfare, whether they are friends, foes, or ascetics. Aware of this, I humbly offer my request with joined palms to the wicked.
चौपाई · 1Chaupai

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared. The mother was filled with joy; the sage's mind was captivated at the sight of his wondrous form.

चौपाई · 2Chaupai

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

Beautiful eyes, a dark-cloud-hued body, four arms bearing his own weapons; adorned with ornaments and a garland of forest flowers, large eyes — an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

॥ दोहा · 1 ॥

बार बार नाइ चरन सिर, बिनय करइ रनिवास।
जनि प्रभु मोहि बिसारहु, करहु हृदय निवास॥

Bowing again and again at the Lord's feet, the palace ladies pray: "O Lord, do not forget me — make your home in my heart."

चौपाई · 4Chaupai

ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ।
किलकि किलकि उठत धाइ गिरत भूमि लटपटाइ॥

Little Ramchandra toddles along, his anklets jingling. He squeals with delight, runs, then falls and rolls on the ground — again and again.

Bal Lila — English Meaning

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared in his divine form. The mother was filled with overwhelming joy; even the sages' minds were captivated at the sight of his wondrous form.

His eyes were enchanting, his body dark as rain-clouds; he held his own weapons in four arms. Adorned with ornaments and a garland of forest flowers, with large eyes — he was an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

Little Ramchandra toddles along with his anklets jingling sweetly. He squeals with delight, runs excitedly, then falls and rolls on the ground — then gets up and does it all over again. His dark beautiful form dusted with earth was so enchanting that Tulsidas could only compare him to the beautiful child Krishna, son of Nanda.

The palace women bow again and again at his feet, praying with folded hands: "O Lord, do not forget us — make your eternal dwelling in our hearts."

🕯️
Spiritual Significance of Bal Lila

The Bal Lila is not merely a description of Ram's childhood — it is a profound spiritual teaching on vatsalya bhakti (devotion as a parent). Tulsidas shows us that the supreme Lord who sustains the universe chose to appear as a helpless, laughing, tottering child — entirely out of love for his devotees. Every parent who reads this feels Kaushalya's joy, and every devotee feels the privilege of being loved by such a Lord.

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

Chaupai 1, Line 1 — Balkanda · Bal Lila

# Word (Sanskrit) Roman Type Meaning
1भएBhaeVerb (Past)Appeared / became manifest
2प्रगटPragaṭaAdjectiveManifest / visible / appeared
3कृपालाKṛpālāNoun (vocative)The merciful / compassionate one
4दीनदयालाDīnadayālāCompound Nounदीन (poor/humble) + दयाला (compassionate) = the merciful to the humble
5कौसल्याKausalyāProper NounKaushalya — mother of Lord Ram, queen of Dasharatha
6हितकारीHitakārīAdjectiveOne who does good / benefactor / well-wisher

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।

Chaupai 1, Line 2 — Balkanda · Bal Lila

#WordRomanTypeMeaning
1हरषितHaraṣitaAdjectiveFilled with joy / overjoyed / delighted
2महतारीMahatārīNounMother (Awadhi) — refers to Kaushalya
3मुनिMuniNounSage / ascetic / one who has taken a vow of silence
4मनManaNounMind / heart / consciousness
5हारीHārīVerbCaptivated / stolen / enchanted (mind was won over)
6अद्भुतAdbhutaAdjectiveWondrous / extraordinary / beyond description
7रूपRūpaNounForm / appearance / beauty
8बिचारीBicārīVerb (gerund)Upon contemplating / reflecting / seeing
Overview — Bal Lila in Ramcharitmanas

The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.

Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.

The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.

Source: Manasapiyusha Commentary · Ramcharitmanas Research
🪔
The Theology of Vatsalya Bhakti

Tulsidas follows the Bhakti tradition of seeing the Lord as one's child (vatsalya). Kaushalya's joy at seeing the divine child is the archetype of this devotion — she doesn't see the all-powerful Vishnu; she sees her baby Ram, and that limited, personal love is itself the highest spiritual achievement.

Literary Analysis — Metre and Style

The Bal Lila section uses the chaupai metre — four-line verses in Awadhi, each line of 16 matras (syllabic units). This metre gives the verses a rhythmic, almost musical quality suited to the joyful subject matter.

The dohas (two-line couplets) that appear between groups of chaupais serve as summaries and meditative pauses — a traditional structure Tulsidas inherited from the Sant Kavya tradition of his predecessors like Kabir and Surdas.

Notice the onomatopoeia in "ठुमकि" (thumaki) — the word itself sounds like the toddle of a child. This is Tulsidas at his literary finest, using sound to reinforce meaning.

Kh
Khal Vandana (खल वंदना)
श्रीरामचरितमानस · Goswami Tulsidas
00:00 00:00

Available Recitations

Audio 1
Primary Recitation
Audio 2
Alternative Recitation