Ba
Bal kand
Bal kand
Tulsidasji Ki Deenta Aur Ram Bhaktimayi Kavita Ki Mahima (तुलसीदासजी की दीनता और राम भक्तिमयी कविता की महिमा)

Dohas
Chaupais
~ read
Goswami Tulsidas
Language: Awadhi
Bal kand

दोहा :
भाग छोट अभिलाषु बड़ करउँ एक बिस्वास।
पैहहिं सुख सुनि सुजन सब खल करिहहिं उपहास॥

मेरा भाग्य छोटा है और इच्छा बहुत बड़ी है, परन्तु मुझे एक विश्वास है कि इसे सुनकर सज्जन सभी सुख पावेंगे और दुष्ट हँसी उड़ावेंगे॥
I may not be lucky, but I possess a deep desire and unwavering faith. I believe my poetry will bring joy to the saintly and the wicked people will make fun of it.

चौपाई :
खल परिहास होइ हित मोरा। काक कहहिं कलकंठ कठोरा॥
हंसहि बक दादुर चातकही। हँसहिं मलिन खल बिमल बतकही॥

किन्तु दुष्टों के हँसने से मेरा हित ही होगा। मधुर कण्ठ वाली कोयल को कौए तो कठोर ही कहा करते हैं। जैसे बगुले हंस को और मेंढक पपीहे को हँसते हैं, वैसे ही मलिन मन वाले दुष्ट निर्मल वाणी को हँसते हैं॥
The ridicule of evil-minded people will only benefit me in its own way. Just as crows fail to appreciate the melodious song of the cuckoo, and swans mock herons, or frogs makes fun of chatak bird, in the same way, sinful and wretched-hearted individuals mock those who speak with kindness and sweetness.

कबित रसिक न राम पद नेहू। तिन्ह कहँ सुखद हास रस एहू॥
भाषा भनिति भोरि मति मोरी। हँसिबे जो हँसें नहिं खोरी॥

जो न तो कविता के रसिक हैं और न जिनका श्री रामचन्द्रजी के चरणों में प्रेम है, उनके लिए भी यह कविता सुखद हास्यरस का काम देगी। प्रथम तो यह भाषा की रचना है, दूसरे मेरी बुद्धि भोली है, इससे यह हँसने के योग्य ही है, हँसने में उन्हें कोई दोष नहीं॥
For those who lack appreciation for poetry or have no devotion to the lotus feet of Shri Ram, my poetry will simply serve as an enjoyable comedy. Firstly, it is composed in the local Awadhi language, and secondly, I am dull-witted, making this poetry a natural target for ridicule. They cannot be blamed for mocking it.

प्रभु पद प्रीति न सामुझि नीकी। तिन्हहि कथा सुनि लागिहि फीकी॥
हरि हर पद रति मति न कुतर की। तिन्ह कहँ मधुर कथा रघुबर की॥

जिन्हें न तो प्रभु के चरणों में प्रेम है और न अच्छी समझ ही है, उनको यह कथा सुनने में फीकी लगेगी। जिनकी श्री हरि (भगवान विष्णु) और श्री हर (भगवान शिव) के चरणों में प्रीति है और जिनकी बुद्धि कुतर्क करने वाली नहीं है (जो श्री हरि-हर में भेद की या ऊँच-नीच की कल्पना नहीं करते), उन्हें श्री रघुनाथजी की यह कथा मीठी लगेगी॥
For those who lack love for the lotus feet of Shri Ram or do not possess a refined intellect, my story will seem tasteless. However, for those who cherish the lotus feet of Lord Ram and Lord Shiv, and whose minds are free from scepticism and duality (seeing no difference between them), the tale of Shri Ram, the best among the Raghus, will be profoundly sweet and delightful.

राम भगति भूषित जियँ जानी। सुनिहहिं सुजन सराहि सुबानी॥
कबि न होउँ नहिं बचन प्रबीनू। सकल कला सब बिद्या हीनू॥

सज्जनगण इस कथा को अपने जी में श्री रामजी की भक्ति से भूषित जानकर सुंदर वाणी से सराहना करते हुए सुनेंगे। मैं न तो कवि हूँ, न वाक्य रचना में ही कुशल हूँ, मैं तो सब कलाओं तथा सब विद्याओं से रहित हूँ॥
The saintly people will see my poetry as adorned with devotion to Shri Ram and will praise it with their sweet voices. I am neither a poet nor skilled with words. I possess no remarkable talents or formal education.

आखर अरथ अलंकृति नाना। छंद प्रबंध अनेक बिधाना॥
भाव भेद रस भेद अपारा। कबित दोष गुन बिबिध प्रकारा॥

नाना प्रकार के अक्षर, अर्थ और अलंकार, अनेक प्रकार की छंद रचना, भावों और रसों के अपार भेद और कविता के भाँति-भाँति के गुण-दोष होते हैं॥
Poetry, like a woman adorned with jewellery, is enhanced by various elements that add to its beauty. These include the artful crafting of prose, the composition of verse, the evocation of emotions, the use of symbolism, and the careful structuring of ideas. Poetry encompasses a wide range of perfections and imperfections.

कबित बिबेक एक नहिं मोरें। सत्य कहउँ लिखि कागद कोरें॥

इनमें से काव्य सम्बन्धी एक भी बात का ज्ञान मुझमें नहीं है, यह मैं कोरे कागज पर लिखकर (शपथपूर्वक) सत्य-सत्य कहता हूँ॥
I can confidently declare, even on a blank piece of paper, that I possess no poetic wisdom.

दोहा :
भनिति मोरि सब गुन रहित बिस्व बिदित गुन एक।
सो बिचारि सुनिहहिं सुमति जिन्ह कें बिमल बिबेक॥

मेरी रचना सब गुणों से रहित है, इसमें बस, जगत्प्रसिद्ध एक गुण है। उसे विचारकर अच्छी बुद्धिवाले पुरुष, जिनके निर्मल ज्ञान है, इसको सुनेंगे॥
My poetry may lack merit, but it possesses one world-renowned quality. Because of this, individuals with pure and noble minds and intellect will be inclined to listen to it

चौपाई :
एहि महँ रघुपति नाम उदारा। अति पावन पुरान श्रुति सारा॥
मंगल भवन अमंगल हारी। उमा सहित जेहि जपत पुरारी॥

इसमें श्री रघुनाथजी का उदार नाम है, जो अत्यन्त पवित्र है, वेद-पुराणों का सार है, कल्याण का भवन है और अमंगलों को हरने वाला है, जिसे पार्वतीजी सहित भगवान शिवजी सदा जपा करते हैं॥
The gracious name of Shri Ram, the Lord of the Raghu dynasty, graces this poetry. His sacred and divine name encapsulates the essence of the Vedas and Puranas. It is a fountain of all auspiciousness, dispelling every trace of evil. Lord Shiv, the destroyer of the demon Tripura, unceasingly chants this holy name, joined by Parvati ji.

भनिति बिचित्र सुकबि कृत जोऊ। राम नाम बिनु सोह न सोउ॥
बिधुबदनी सब भाँति सँवारी। सोह न बसन बिना बर नारी॥

जो अच्छे कवि के द्वारा रची हुई बड़ी अनूठी कविता है, वह भी राम नाम के बिना शोभा नहीं पाती। जैसे चन्द्रमा के समान मुख वाली सुंदर स्त्री सब प्रकार से सुसज्जित होने पर भी वस्त्र के बिना शोभा नहीं देती॥
Even the finest poem, crafted by the most skilled poets, lacks true beauty without the name of Lord Ram, much like a beautifully adorned woman with a Moon-like face appears incomplete without her clothing

सब गुन रहित कुकबि कृत बानी। राम नाम जस अंकित जानी॥
सादर कहहिं सुनहिं बुध ताही। मधुकर सरिस संत गुनग्राही॥

इसके विपरीत, कुकवि की रची हुई सब गुणों से रहित कविता को भी, राम के नाम एवं यश से अंकित जानकर, बुद्धिमान लोग आदरपूर्वक कहते और सुनते हैं, क्योंकि संतजन भौंरे की भाँति गुण ही को ग्रहण करने वाले होते हैं॥
A poem composed by unknown poets, lacking any artistic merit, gains respect when it includes the name and glory of Lord Ram. Intelligent and virtuous people will listen to it with reverence, for saintly souls focus only on goodness, just as a bee extracts nectar from flowers.

जदपि कबित रस एकउ नाहीं। राम प्रताप प्रगट एहि माहीं॥
सोइ भरोस मोरें मन आवा। केहिं न सुसंग बड़प्पनु पावा॥

यद्यपि मेरी इस रचना में कविता का एक भी रस नहीं है, तथापि इसमें श्री रामजी का प्रताप प्रकट है। मेरे मन में यही एक भरोसा है। भले संग से भला, किसने बड़प्पन नहीं पाया?॥
Though my poem lacks poetic excellence, it carries the glory of Lord Ram. I hold a firm belief in my heart, after all, who has not been elevated by good company?

धूमउ तजइ सहज करुआई। अगरु प्रसंग सुगंध बसाई॥
भनिति भदेस बस्तु भलि बरनी। राम कथा जग मंगल करनी॥

धुआँ भी अगर के संग से सुगंधित होकर अपने स्वाभाविक कड़ुवेपन को छोड़ देता है। मेरी कविता अवश्य भद्दी है, परन्तु इसमें जगत का कल्याण करने वाली रामकथा रूपी उत्तम वस्तु का वर्णन किया गया है। (इससे यह भी अच्छी ही समझी जाएगी।)॥
Just as smoke sheds its natural bitterness and becomes fragrant in the company of aloe wood, similarly, though my poetry is unrefined, it describes something truly beautiful, the glory of Lord Ram. This tale of Lord Ram will bring auspiciousness to the entire world.

छंद :
मंगल करनि कलिमल हरनि तुलसी कथा रघुनाथ की।
गति कूर कबिता सरित की ज्यों सरित पावन पाथ की॥
प्रभु सुजस संगति भनिति भलि होइहि सुजन मन भावनी
भव अंग भूति मसान की सुमिरत सुहावनि पावनी॥

तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रघुनाथजी की कथा कल्याण करने वाली और कलियुग के पापों को हरने वाली है। मेरी इस भद्दी कविता रूपी नदी की चाल पवित्र जल वाली नदी (गंगाजी) की चाल की भाँति टेढ़ी है। प्रभु श्री रघुनाथजी के सुंदर यश के संग से यह कविता सुंदर तथा सज्जनों के मन को भाने वाली हो जाएगी। श्मशान की अपवित्र राख भी श्री महादेवजी के अंग के संग से सुहावनी लगती है और स्मरण करते ही पवित्र करने वाली होती है।
The tale of the Lord of the Raghu dynasty will usher in all auspiciousness and cleanse the sins of Kaliyug. Though my composition flows unevenly, much like the meandering Ganga river, it is made beautiful by the glorious fame of Lord Ram. This blend will delight the hearts of saintly people. Just as the ash from the cremation ground adorning the body of Lord Shiv becomes sacred and purifies through mere meditation, so too will this humble composition radiate beauty and piety.

दोहाः
प्रिय लागिहि अति सबहि मम भनिति राम जस संग।
दारु बिचारु कि करइ कोउ बंदिअ मलय प्रसंग॥

श्री रामजी के यश के संग से मेरी कविता सभी को अत्यन्त प्रिय लगेगी। जैसे मलय पर्वत के संग से काष्ठमात्र (चंदन बनकर) वंदनीय हो जाता है, फिर क्या कोई काठ (की तुच्छता) का विचार करता है?॥
Enriched with the fame of Lord Ram, my composition will appear pleasing to all, just as the transformation of ordinary wood into the revered sandalwood tree upon association with the Malaya mountain is never questioned.

स्याम सुरभि पय बिसद अति गुनद करहिं सब पान।
गिरा ग्राम्य सिय राम जस गावहिं सुनहिं सुजान ॥

श्यामा गो काली होने पर भी उसका दूध उज्ज्वल और बहुत गुणकारी होता है। यही समझकर सब लोग उसे पीते हैं। इसी तरह गँवारू भाषा में होने पर भी श्री सीतारामजी के यश को बुद्धिमान लोग बड़े चाव से गाते और सुनते हैं॥
Like the celestial Surabhi cow, which is dark-hued yet produces pure and highly beneficial milk cherished by all, my composition, though written in the local Awadhi language, will be sung and heard by the wise and intelligent. This is because it is filled with the divine glory of Lord Ram and Sita ji.

चौपाई :
मनि मानिक मुकुता छबि जैसी। अहि गिरि गज सिर सोह न तैसी॥
नृप किरीट तरुनी तनु पाई। लहहिं सकल सोभा अधिकाई॥

मणि, माणिक और मोती की जैसी सुंदर छबि है, वह साँप, पर्वत और हाथी के मस्तक पर वैसी शोभा नहीं पाती। राजा के मुकुट और नवयुवती स्त्री के शरीर को पाकर ही ये सब अधिक शोभा को प्राप्त होते हैं॥
A rare gem carried by a snake on its hood, a ruby emerging from a mountain, and a unique pearl found on the forehead of one in a million elephants, all are valuable, yet their true beauty is fully realized only when adorning the crown of a king or enhancing the elegance of a young, beautiful woman. Their splendour is elevated when placed in such graceful settings.

तैसेहिं सुकबि कबित बुध कहहीं। उपजहिं अनत अनत छबि लहहीं॥
भगति हेतु बिधि भवन बिहाई। सुमिरत सारद आवति धाई॥

इसी तरह, बुद्धिमान लोग कहते हैं कि सुकवि की कविता भी उत्पन्न और कहीं होती है और शोभा अन्यत्र कहीं पाती है (अर्थात कवि की वाणी से उत्पन्न हुई कविता वहाँ शोभा पाती है, जहाँ उसका विचार, प्रचार तथा उसमें कथित आदर्श का ग्रहण और अनुसरण होता है)। कवि के स्मरण करते ही उसकी भक्ति के कारण सरस्वतीजी ब्रह्मलोक को छोड़कर दौड़ी आती हैं॥
Similarly, wise individuals have observed that a beautiful composition originates in one place (the poet’s mind) but gains its true fame elsewhere (in the hearts of its admirers), where people appreciate its message, structure, and poetic excellence. Even Goddess Saraswati, drawn by the poet’s devotion, swiftly descends from the abode of Brahma ji at the poet’s invocation.
चौपाई · 1Chaupai

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared. The mother was filled with joy; the sage's mind was captivated at the sight of his wondrous form.

चौपाई · 2Chaupai

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

Beautiful eyes, a dark-cloud-hued body, four arms bearing his own weapons; adorned with ornaments and a garland of forest flowers, large eyes — an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

॥ दोहा · 1 ॥

बार बार नाइ चरन सिर, बिनय करइ रनिवास।
जनि प्रभु मोहि बिसारहु, करहु हृदय निवास॥

Bowing again and again at the Lord's feet, the palace ladies pray: "O Lord, do not forget me — make your home in my heart."

चौपाई · 4Chaupai

ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ।
किलकि किलकि उठत धाइ गिरत भूमि लटपटाइ॥

Little Ramchandra toddles along, his anklets jingling. He squeals with delight, runs, then falls and rolls on the ground — again and again.

Bal Lila — English Meaning

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared in his divine form. The mother was filled with overwhelming joy; even the sages' minds were captivated at the sight of his wondrous form.

His eyes were enchanting, his body dark as rain-clouds; he held his own weapons in four arms. Adorned with ornaments and a garland of forest flowers, with large eyes — he was an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

Little Ramchandra toddles along with his anklets jingling sweetly. He squeals with delight, runs excitedly, then falls and rolls on the ground — then gets up and does it all over again. His dark beautiful form dusted with earth was so enchanting that Tulsidas could only compare him to the beautiful child Krishna, son of Nanda.

The palace women bow again and again at his feet, praying with folded hands: "O Lord, do not forget us — make your eternal dwelling in our hearts."

🕯️
Spiritual Significance of Bal Lila

The Bal Lila is not merely a description of Ram's childhood — it is a profound spiritual teaching on vatsalya bhakti (devotion as a parent). Tulsidas shows us that the supreme Lord who sustains the universe chose to appear as a helpless, laughing, tottering child — entirely out of love for his devotees. Every parent who reads this feels Kaushalya's joy, and every devotee feels the privilege of being loved by such a Lord.

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

Chaupai 1, Line 1 — Balkanda · Bal Lila

# Word (Sanskrit) Roman Type Meaning
1भएBhaeVerb (Past)Appeared / became manifest
2प्रगटPragaṭaAdjectiveManifest / visible / appeared
3कृपालाKṛpālāNoun (vocative)The merciful / compassionate one
4दीनदयालाDīnadayālāCompound Nounदीन (poor/humble) + दयाला (compassionate) = the merciful to the humble
5कौसल्याKausalyāProper NounKaushalya — mother of Lord Ram, queen of Dasharatha
6हितकारीHitakārīAdjectiveOne who does good / benefactor / well-wisher

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।

Chaupai 1, Line 2 — Balkanda · Bal Lila

#WordRomanTypeMeaning
1हरषितHaraṣitaAdjectiveFilled with joy / overjoyed / delighted
2महतारीMahatārīNounMother (Awadhi) — refers to Kaushalya
3मुनिMuniNounSage / ascetic / one who has taken a vow of silence
4मनManaNounMind / heart / consciousness
5हारीHārīVerbCaptivated / stolen / enchanted (mind was won over)
6अद्भुतAdbhutaAdjectiveWondrous / extraordinary / beyond description
7रूपRūpaNounForm / appearance / beauty
8बिचारीBicārīVerb (gerund)Upon contemplating / reflecting / seeing
Overview — Bal Lila in Ramcharitmanas

The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.

Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.

The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.

Source: Manasapiyusha Commentary · Ramcharitmanas Research
🪔
The Theology of Vatsalya Bhakti

Tulsidas follows the Bhakti tradition of seeing the Lord as one's child (vatsalya). Kaushalya's joy at seeing the divine child is the archetype of this devotion — she doesn't see the all-powerful Vishnu; she sees her baby Ram, and that limited, personal love is itself the highest spiritual achievement.

Literary Analysis — Metre and Style

The Bal Lila section uses the chaupai metre — four-line verses in Awadhi, each line of 16 matras (syllabic units). This metre gives the verses a rhythmic, almost musical quality suited to the joyful subject matter.

The dohas (two-line couplets) that appear between groups of chaupais serve as summaries and meditative pauses — a traditional structure Tulsidas inherited from the Sant Kavya tradition of his predecessors like Kabir and Surdas.

Notice the onomatopoeia in "ठुमकि" (thumaki) — the word itself sounds like the toddle of a child. This is Tulsidas at his literary finest, using sound to reinforce meaning.

Tu
Tulsidasji Ki Deenta Aur Ram Bhaktimayi Kavita Ki Mahima (तुलसीदासजी की दीनता और राम भक्तिमयी कविता की महिमा)
श्रीरामचरितमानस · Goswami Tulsidas
00:00 00:00

Available Recitations