श्रीशुक उवाच |
एवमेतत्पुरा पृष्टो मैत्रेयो भगवान् किल ।
क्षत्त्रा वनं प्रविष्टेन त्यक्त्वा स्वगृह ऋद्धिमत् ॥ १ ॥
श्रीशुकदेवजीने कहा-परीक्षित्! जो बात तुमने पूछी है, वही पूर्वकालमें अपने सुखसमृद्धिसे पूर्ण घरको छोड़कर वनमें गये हुए विदुरजीने भगवान् मैत्रेयजीसे पूछी थी ।।१।।
Shri Shukadevji said, “Parikshit! The very same question that you have asked was once asked by Vidura to Lord Maitreyi, when he left his prosperous and happy home in the past and went into the forest.”