चौपाई :
सबु प्रसंगु गिरिपतिहि सुनावा। मदन दहन सुनि अति दुखु पावा॥
बहुरि कहेउ रति कर बरदाना। सुनि हिमवंत बहुत सुखु माना॥
उन्होंने पर्वतराज हिमाचल को सब हाल सुनाया। कामदेव का भस्म होना सुनकर हिमाचल बहुत दुःखी हुए। फिर मुनियों ने रति के वरदान की बात कही, उसे सुनकर हिमवान् ने बहुत सुख माना॥
The Sages recounted the entire episode of Kaamdev to King Himvan. Upon hearing of Kaamdev’s demise, he was deeply grieved. However, when they spoke of Rati’s boon, King Himvan was filled with joy.
हृदयँ बिचारि संभु प्रभुताई। सादर मुनिबर लिए बोलाई।
सुदिनु सुनखतु सुघरी सोचाई। बेगि बेदबिधि लगन धराई॥
शिवजी के प्रभाव को मन में विचार कर हिमाचल ने श्रेष्ठ मुनियों को आदरपूर्वक बुला लिया और उनसे शुभ दिन, शुभ नक्षत्र और शुभ घड़ी शोधवाकर वेद की विधि के अनुसार शीघ्र ही लग्न निश्चय कराकर लिखवा लिया॥
With Lord Shambhu’s glories in his heart, King Himvan respectfully welcomed the great Sages. After determining an auspicious day, a favourable alignment of stars, and a propitious time with them, he promptly confirmed and recorded a suitable wedding date as per Vedic rituals.
पत्री सप्तरिषिन्ह सोइ दीन्ही। गहि पद बिनय हिमाचल कीन्ही॥
जाइ बिधिहि तिन्ह दीन्हि सो पाती। बाचत प्रीति न हृदयँ समाती॥
फिर हिमाचल ने वह लग्नपत्रिका सप्तर्षियों को दे दी और चरण पकड़कर उनकी विनती की। उन्होंने जाकर वह लग्न पत्रिका ब्रह्माजी को दी। उसको पढ़ते समय उनके हृदय में प्रेम समाता न था॥
King Himvan then handed the wedding invitation to the Seven Sages and humbly touched their feet, requesting them to present it to Lord Brahma. The Sages carried the invitation to Brahma ji, and as he read it, His heart overflowed with love.
लगन बाचि अज सबहि सुनाई। हरषे मुनि सब सुर समुदाई॥
सुमन बृष्टि नभ बाजन बाजे। मंगल कलस दसहुँ दिसि साजे॥
ब्रह्माजी ने लग्न पढ़कर सबको सुनाया, उसे सुनकर सब मुनि और देवताओं का सारा समाज हर्षित हो गया। आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी, बाजे बजने लगे और दसों दिशाओं में मंगल कलश सजा दिए गए॥
Lord Brahma then read the invitation aloud to everyone. The Sages and the assembly of Demigods were filled with joy. Flowers rained from the skies, melodious music echoed from various instruments, and auspicious jars were placed in all ten directions.
दोहा :
लगे सँवारन सकल सुर बाहन बिबिध बिमान।
होहिं सगुन मंगल सुभद करहिं अपछरा गान॥
सब देवता अपने भाँति-भाँति के वाहन और विमान सजाने लगे, कल्याणप्रद मंगल शकुन होने लगे और अप्सराएँ गाने लगीं॥
All the Demigods then began adorning their divine vehicles and celestial aircraft. Auspicious and joyful omens appeared, while celestial damsels sang melodious songs.
चौपाई :
सिवहि संभु गन करहिं सिंगारा। जटा मुकुट अहि मौरु सँवारा॥
कुंडल कंकन पहिरे ब्याला। तन बिभूति पट केहरि छाला॥
शिवजी के गण शिवजी का श्रृंगार करने लगे। जटाओं का मुकुट बनाकर उस पर साँपों का मौर सजाया गया। शिवजी ने साँपों के ही कुंडल और कंकण पहने, शरीर पर विभूति रमायी और वस्त्र की जगह बाघम्बर लपेट लिया॥
The attendants of the bridegroom, Lord Shambhu, began adorning Him. They fashioned a crown from His matted hair and decorated it with serpents. Snakes served as His earrings and bracelets, while His body was smeared with the sacred ashes of the dead. A lion’s skin was wrapped around Him as His attire.
ससि ललाट सुंदर सिर गंगा। नयन तीनि उपबीत भुजंगा॥
गरल कंठ उर नर सिर माला। असिव बेष सिवधाम कृपाला॥
शिवजी के सुंदर मस्तक पर चन्द्रमा, सिर पर गंगाजी, तीन नेत्र, साँपों का जनेऊ, गले में विष और छाती पर नरमुण्डों की माला थी। इस प्रकार उनका वेष अशुभ होने पर भी वे कल्याण के धाम और कृपालु हैं॥
Lord Shiv adorned the crescent Moon on His beautiful forehead, with the sacred river Ganga flowing from His matted locks, and His three eyes radiating divine wisdom. He wore snakes as His sacred thread, held poison in His neck, and wore a garland of human skulls on His chest. Despite His seemingly inauspicious appearance, Lord Shiv is ever the ultimate source of auspiciousness and boundless mercy.
कर त्रिसूल अरु डमरु बिराजा। चले बसहँ चढ़ि बाजहिं बाजा॥
देखि सिवहि सुरत्रिय मुसुकाहीं। बर लायक दुलहिनि जग नाहीं॥
एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित है। शिवजी बैल पर चढ़कर चले। बाजे बज रहे हैं। शिवजी को देखकर देवांगनाएँ मुस्कुरा रही हैं (और कहती हैं कि) इस वर के योग्य दुलहिन संसार में नहीं मिलेगी॥
In one hand, He holds His trishul (trident), while His damru (hourglass-shaped drum) adorns the other, adding to His divine splendour. Mounting His bull, Nandi ji, Lord Shiv sets forth, accompanied by the sounds of countless musical instruments. Seeing Him, the wives of the Demigods smiled and remarked that no bride in the world could truly be a match for this unique bridegroom.
बिष्नु बिरंचि आदि सुरब्राता। चढ़ि चढ़ि बाहन चले बराता॥
सुर समाज सब भाँति अनूपा। नहिं बरात दूलह अनुरुपा॥
विष्णु और ब्रह्मा आदि देवताओं के समूह अपने-अपने वाहनों (सवारियों) पर चढ़कर बारात में चले। देवताओं का समाज सब प्रकार से अनुपम (परम सुंदर) था, पर दूल्हे के योग्य बारात न थी॥
Lord Vishnu, Lord Brahma, and the hosts of Demigods ascended their divine vehicles and joined the grand marriage procession. Though the Demigods and their entourages were magnificent in every way, the procession itself appeared unbefitting for the groom.
दोहा :
बिष्नु कहा अस बिहसि तब बोलि सकल दिसिराज।
बिलग बिलग होइ चलहु सब निज निज सहित समाज॥
तब विष्णु भगवान ने सब दिक्पालों को बुलाकर हँसकर ऐसा कहा- सब लोग अपने-अपने दल समेत अलग-अलग होकर चलो॥
Lord Vishnu then summoned the guardians of all directions and, laughing heartily, said, “Let everyone proceed with their respective groups separately…
चौपाई :
बर अनुहारि बरात न भाई। हँसी करैहहु पर पुर जाई॥
बिष्नु बचन सुनि सुर मुसुकाने। निज निज सेन सहित बिलगाने॥
हे भाई! हम लोगों की यह बारात वर के योग्य नहीं है। क्या पराए नगर में जाकर हँसी कराओगे? विष्णु भगवान की बात सुनकर देवता मुस्कुराए और वे अपनी-अपनी सेना सहित अलग हो गए॥
…O’ Brothers, this marriage procession does not match the groom. Do you wish to be laughed at in another city?” Hearing Lord Vishnu’s words, the Demigods smiled and advanced with their respective troops, keeping a slight distance from Lord Shiv.
मनहीं मन महेसु मुसुकाहीं। हरि के बिंग्य बचन नहिं जाहीं॥
अति प्रिय बचन सुनत प्रिय केरे। भृंगिहि प्रेरि सकल गन टेरे॥
महादेवजी (यह देखकर) मन-ही-मन मुस्कुराते हैं कि विष्णु भगवान के व्यंग्य-वचन (दिल्लगी) नहीं छूटते! अपने प्यारे (विष्णु भगवान) के इन अति प्रिय वचनों को सुनकर शिवजी ने भी भृंगी को भेजकर अपने सब गणों को बुलवा लिया॥
Seeing this, Lord Mahesh smiled to Himself and said, “Lord Hari’s playful humour never fades.” Hearing the sweet words of His beloved Vishnu, Shiv ji sent His attendant Bhringi to summon all His attendants.
सिव अनुसासन सुनि सब आए। प्रभु पद जलज सीस तिन्ह नाए॥
नाना बाहन नाना बेषा। बिहसे सिव समाज निज देखा॥
शिवजी की आज्ञा सुनते ही सब चले आए और उन्होंने स्वामी के चरण कमलों में सिर नवाया। तरह-तरह की सवारियों और तरह-तरह के वेष वाले अपने समाज को देखकर शिवजी हँसे॥
Upon hearing Lord Shiv’s command, all His attendants gathered and bowed their heads at His lotus feet. They had various forms and rode different kinds of vehicles. Seeing His diverse and unique followers, Lord Shiv burst into a hearty laughter.
कोउ मुख हीन बिपुल मुख काहू। बिनु पद कर कोउ बहु पद बाहू॥
बिपुल नयन कोउ नयन बिहीना। रिष्टपुष्ट कोउ अति तनखीना॥
कोई बिना मुख का है, किसी के बहुत से मुख हैं, कोई बिना हाथ-पैर का है तो किसी के कई हाथ-पैर हैं। किसी के बहुत आँखें हैं तो किसी के एक भी आँख नहीं है। कोई बहुत मोटा-ताजा है, तो कोई बहुत ही दुबला-पतला है॥
Some were headless, while others had multiple heads. Some lacked hands and feet, while others had countless limbs. Some had many eyes, while others had none at all. Some were robust and powerful, whereas others were frail and emaciated.
छंद :
तन कीन कोउ अति पीन पावन कोउ अपावन गति धरें।
भूषन कराल कपाल कर सब सद्य सोनित तन भरें॥
खर स्वान सुअर सृकाल मुख गन बेष अगनित को गनै।
बहु जिनस प्रेत पिसाच जोगि जमात बरनत नहिं बनै॥
कोई बहुत दुबला, कोई बहुत मोटा, कोई पवित्र और कोई अपवित्र वेष धारण किए हुए है। भयंकर गहने पहने हाथ में कपाल लिए हैं और सब के सब शरीर में ताजा खून लपेटे हुए हैं। गधे, कुत्ते, सूअर और सियार के से उनके मुख हैं। गणों के अनगिनत वेषों को कौन गिने? बहुत प्रकार के प्रेत, पिशाच और योगिनियों की जमाते हैं। उनका वर्णन करते नहीं बनता।
Some were extremely thin, while others were fat; some appeared pure, while others had an impure look. They wore fearsome ornaments, carried skulls in their hands, and were smeared with fresh blood. Their heads resembled those of donkeys, dogs, pigs, and jackals. Who could possibly count the endless forms of these attendants? There were countless groups of ghosts, spirits, and demonesses, many of which were beyond description.
सोरठा :
नाचहिं गावहिं गीत परम तरंगी भूत सब।
देखत अति बिपरीत बोलहिं बचन बिचित्र बिधि॥
भूत-प्रेत नाचते और गाते हैं, वे सब बड़े मौजी हैं। देखने में बहुत ही बेढंगे जान पड़ते हैं और बड़े ही विचित्र ढंग से बोलते हैं॥
All the ghosts and goblins danced and sang, full of mischief and joy. They had bizarre appearances and spoke in a peculiar manner.
चौपाई :
जस दूलहु तसि बनी बराता। कौतुक बिबिध होहिं मग जाता॥
इहाँ हिमाचल रचेउ बिताना। अति बिचित्र नहिं जाइ बखाना॥
जैसा दूल्हा है, अब वैसी ही बारात बन गई है। मार्ग में चलते हुए भाँति-भाँति के कौतुक (तमाशे) होते जाते हैं। इधर हिमाचल ने ऐसा विचित्र मण्डप बनाया कि जिसका वर्णन नहीं हो सकता॥
The marriage procession was in perfect harmony with the bridegroom, Lord Shiv. Along the way, various playful acts added to the joyous celebration. Meanwhile, King Himvan had created a magnificent ceremonial pavilion, so unique and exquisite that it defied description.
सैल सकल जहँ लगि जग माहीं। लघु बिसाल नहिं बरनि सिराहीं॥
बन सागर सब नदी तलावा। हिमगिरि सब कहुँ नेवत पठावा॥
जगत में जितने छोटे-बड़े पर्वत थे, जिनका वर्णन करके पार नहीं मिलता तथा जितने वन, समुद्र, नदियाँ और तालाब थे, हिमाचल ने सबको नेवता भेजा॥
Himvan ji sent invitations to all the great and small mountains across the world, countless and beyond description, along with all the forests, oceans, rivers, lakes, and ponds.
कामरुप सुंदर तन धारी। सहित समाज सहित बर नारी॥
गए सकल तुहिनाचल गेहा। गावहिं मंगल सहित सनेहा॥
वे सब अपनी इच्छानुसार रूप धारण करने वाले सुंदर शरीर धारण कर सुंदरी स्त्रियों और समाजों के साथ हिमाचल के घर गए। सभी स्नेह सहित मंगल गीत गाते हैं॥
Capable of assuming any form at will, they took on charming human appearances and arrived at King Himvan’s home with their beautiful wives and clan members. With heartfelt affection, they sang auspicious songs.
प्रथमहिं गिरि बहु गृह सँवराए। जथाजोगु तहँ तहँ सब छाए॥
पुर सोभा अवलोकि सुहाई। लागइ लघु बिरंचि निपुनाई॥
हिमाचल ने पहले ही से बहुत से घर सजवा रखे थे। यथायोग्य उन-उन स्थानों में सब लोग उतर गए। नगर की सुंदर शोभा देखकर ब्रह्मा की रचना चातुरी भी तुच्छ लगती थी॥
Himvan ji had already adorned numerous rest houses, where guests settled according to their social status. The city’s grandeur was so magnificent that even Lord Brahma’s creative prowess seemed modest in comparison.
छन्द :
लघु लाग बिधि की निपुनता अवलोकि पुर सोभा सही।
बन बाग कूप तड़ाग सरिता सुभग सब सक को कही॥
मंगल बिपुल तोरन पताका केतु गृह गृह सोहहीं।
बनिता पुरुष सुंदर चतुर छबि देखि मुनि मन मोहहीं॥
नगर की शोभा देखकर ब्रह्मा की निपुणता सचमुच तुच्छ लगती है। वन, बाग, कुएँ, तालाब, नदियाँ सभी सुंदर हैं, उनका वर्णन कौन कर सकता है? घर-घर बहुत से मंगल सूचक तोरण और ध्वजा-पताकाएँ सुशोभित हो रही हैं। वहाँ के सुंदर और चतुर स्त्री-पुरुषों की छबि देखकर मुनियों के भी मन मोहित हो जाते हैं॥
Upon witnessing the splendour of King Himvan’s city, even Lord Brahma’s creative skills seemed insignificant. The forests, gardens, wells, ponds, and rivers were so enchanting that their beauty defied description. Every home was adorned with auspicious decorative hangings, flags, and banners. The men and women were exceptionally handsome, intelligent, and graceful, their presence captivated even the hearts of sages.
दोहा :
जगदंबा जहँ अवतरी सो पुरु बरनि कि जाइ।
रिद्धि सिद्धि संपत्ति सुख नित नूतन अधिकाइ॥
जिस नगर में स्वयं जगदम्बा ने अवतार लिया, क्या उसका वर्णन हो सकता है? वहाँ ऋद्धि, सिद्धि, सम्पत्ति और सुख नित-नए बढ़ते जाते हैं॥
Can anyone truly describe the beauty of the city where the Mother of the Universe, Goddess Jagdamba, Herself has incarnated? Auspiciousness, noble virtues, wealth, and happiness are ever-present and continue to grow each day.
चौपाई :
नगर निकट बरात सुनि आई। पुर खरभरु सोभा अधिकाई॥
करि बनाव सजि बाहन नाना। चले लेन सादर अगवाना॥
बारात को नगर के निकट आई सुनकर नगर में चहल-पहल मच गई, जिससे उसकी शोभा बढ़ गई। अगवानी करने वाले लोग बनाव-श्रृंगार करके तथा नाना प्रकार की सवारियों को सजाकर आदर सहित बारात को लेने चले॥
As news spread that the marriage procession had arrived near the city, excitement filled the air, further enhancing its charm. Adorned in their finest attire and decorating their various vehicles, a grand welcome party set out to receive the procession with reverence.
हियँ हरषे सुर सेन निहारी। हरिहि देखि अति भए सुखारी॥
सिव समाज जब देखन लागे। बिडरि चले बाहन सब भागे॥
देवताओं के समाज को देखकर सब मन में प्रसन्न हुए और विष्णु भगवान को देखकर तो बहुत ही सुखी हुए, किन्तु जब शिवजी के दल को देखने लगे तब तो उनके सब वाहन (सवारियों के हाथी, घोड़े, रथ के बैल आदि) डरकर भाग चले॥
Beholding the gathering of the Demigods, the welcome party was filled with joy, and the sight of Lord Vishnu brought them great happiness. However, upon seeing Lord Shiv’s entourage, they were overcome with fear and fled in terror.
धरि धीरजु तहँ रहे सयाने। बालक सब लै जीव पराने॥
गएँ भवन पूछहिं पितु माता। कहहिं बचन भय कंपित गाता॥
कुछ बड़ी उम्र के समझदार लोग धीरज धरकर वहाँ डटे रहे। लड़के तो सब अपने प्राण लेकर भागे। घर पहुँचने पर जब माता-पिता पूछते हैं, तब वे भय से काँपते हुए शरीर से ऐसा वचन कहते हैं॥
The elders remained composed and stayed in place, while the young boys fled to save their lives. Upon reaching home, their parents questioned them, but with their bodies trembling in fear, they could only utter these words,…
कहिअ काह कहि जाइ न बाता। जम कर धार किधौं बरिआता॥
बरु बौराह बसहँ असवारा। ब्याल कपाल बिभूषन छारा॥
क्या कहें, कोई बात कही नहीं जाती। यह बारात है या यमराज की सेना? दूल्हा पागल है और बैल पर सवार है। साँप, कपाल और राख ही उसके गहने हैं॥
“What can we even say? It’s hard to tell whether this is a marriage procession or an army of Yamraj, the God of Death! The groom appears utterly wild, He rides a bull, wears snakes and skulls as ornaments, and His body is smeared with ashes…
छन्द :
तन छार ब्याल कपाल भूषन नगन जटिल भयंकरा।
सँग भूत प्रेत पिसाच जोगिनि बिकट मुख रजनीचरा॥
जो जिअत रहिहि बरात देखत पुन्य बड़ तेहि कर सही।
देखिहि सो उमा बिबाहु घर घर बात असि लरिकन्ह कही॥
दूल्हे के शरीर पर राख लगी है, साँप और कपाल के गहने हैं, वह नंगा, जटाधारी और भयंकर है। उसके साथ भयानक मुखवाले भूत, प्रेत, पिशाच, योगिनियाँ और राक्षस हैं, जो बारात को देखकर जीता बचेगा, सचमुच उसके बड़े ही पुण्य हैं और वही पार्वती का विवाह देखेगा। लड़कों ने घर-घर यही बात कही।
…His body is smeared with ashes, snakes and skulls are His ornaments, He is naked, has matted hair, and looks terrifying. He is surrounded by fearsome ghosts, spirits, phantoms, demons, and demonesses. Anyone who survives after witnessing this dreadful marriage procession should consider themselves extremely fortunate, for only they will have the chance to see Goddess Uma’s wedding.” These were the words the boys carried from house to house.
दोहा :
समुझि महेस समाज सब जननि जनक मुसुकाहिं।
बाल बुझाए बिबिध बिधि निडर होहु डरु नाहिं॥
महेश्वर (शिवजी) का समाज समझकर सब लड़कों के माता-पिता मुस्कुराते हैं। उन्होंने बहुत तरह से लड़कों को समझाया कि निडर हो जाओ, डर की कोई बात नहीं है॥
The parents smiled, understanding that the children were speaking about Lord Shiv’s entourage. Gently reassuring them in various ways, they said, “Do not be afraid; there is no reason to fear.”
चौपाई :
लै अगवान बरातहि आए। दिए सबहि जनवास सुहाए॥
मैनाँ सुभ आरती सँवारी। संग सुमंगल गावहिं नारी॥
अगवान लोग बारात को लिवा लाए, उन्होंने सबको सुंदर जनवासे ठहरने को दिए। मैना (पार्वतीजी की माता) ने शुभ आरती सजाई और उनके साथ की स्त्रियाँ उत्तम मंगलगीत गाने लगीं॥
The welcoming party respectfully received the groom’s marriage procession, arranging elegant rest houses for their stay. Maina ji, Parvati ji’s mother, adorned the sacred items for the aarti tradition, while the accompanying women began singing melodious and auspicious songs.
कंचन थार सोह बर पानी। परिछन चली हरहि हरषानी॥
बिकट बेष रुद्रहि जब देखा। अबलन्ह उर भय भयउ बिसेषा॥
सुंदर हाथों में सोने का थाल शोभित है, इस प्रकार मैना हर्ष के साथ शिवजी का परछन करने चलीं। जब महादेवजी को भयानक वेष में देखा तब तो स्त्रियों के मन में बड़ा भारी भय उत्पन्न हो गया॥
Holding a golden plate in her graceful hands, filled with sacred items for the aarti ceremony, Maina ji joyfully approached to offer aarti to Lord Shambhu. However, upon seeing Lord Rudra’s fierce and formidable appearance, all the women were struck with fear in their hearts.
The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.
Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.
The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.