दोहा :
बरषा रितु रघुपति भगति तुलसी सालि सुदास।
राम नाम बर बरन जुग सावन भादव मास॥
श्री रघुनाथजी की भक्ति वर्षा ऋतु है, तुलसीदासजी कहते हैं कि उत्तम सेवकगण धान हैं और ‘राम’ नाम के दो सुंदर अक्षर सावन-भादो के महीने हैं॥
Devotion to Shri Ram is like the nourishing Monsoon season, and Tulsidas ji says that noble devotees are akin to crops. The two syllables, “Ra” and “M”, from Lord Ram’s name symbolize the two vital months (July and August) of the Monsoon season.
चौपाई :
आखर मधुर मनोहर दोऊ। बरन बिलोचन जन जिय जोऊ॥
ससुमिरत सुलभ सुखद सब काहू। लोक लाहु परलोक निबाहू॥
दोनों अक्षर मधुर और मनोहर हैं, जो वर्णमाला रूपी शरीर के नेत्र हैं, भक्तों के जीवन हैं तथा स्मरण करने में सबके लिए सुलभ और सुख देने वाले हैं और जो इस लोक में लाभ और परलोक में निर्वाह करते हैं (अर्थात् भगवान के दिव्य धाम में दिव्य देह से सदा भगवत्सेवा में नियुक्त रखते हैं।)॥
Both syllables, “Ra” and “M”, are sweet and deeply pleasing to the heart. If the alphabet were likened to a body, “Ra” and “M” would be its eyes—the very essence of life for devotees. By meditating on these two sacred syllables, devotees effortlessly attain all joys and benefits in this world, ultimately achieving liberation or an eternal relationship with the Lord in His divine abode.
कहत सुनत सुमिरत सुठि नीके। राम लखन सम प्रिय तुलसी के॥
बरनत बरन प्रीति बिलगाती। ब्रह्म जीव सम सहज सँघाती॥
ये कहने, सुनने और स्मरण करने में बहुत ही अच्छे (सुंदर और मधुर) हैं, तुलसीदास को तो श्री राम-लक्ष्मण के समान प्यारे हैं। इनका (‘र’ और ‘म’ का) अलग-अलग वर्णन करने में प्रीति बिलगाती है (अर्थात बीज मंत्र की दृष्टि से इनके उच्चारण, अर्थ और फल में भिन्नता दिख पड़ती है), परन्तु हैं ये जीव और ब्रह्म के समान स्वभाव से ही साथ रहने वाले (सदा एक रूप और एक रस)॥
Reciting, hearing, or remembering the two syllables “Ra” and “M” is as sweet and beautiful to Tulsidas ji as the presence of the two Brothers, Ram ji and Lakshman ji. When spoken separately, these syllables differ in sound and effect, yet together, they symbolize the perfect union of Brahm (the Supreme Being) and Jiva (the individual soul), eternal companions by their very nature.
नर नारायन सरिस सुभ्राता। जग पालक बिसेषि जन त्राता॥
भगति सुतिय कल करन बिभूषन। जग हित हेतु बिमल बिधु पूषन॥
ये दोनों अक्षर नर-नारायण के समान सुंदर भाई हैं, ये जगत का पालन और विशेष रूप से भक्तों की रक्षा करने वाले हैं। ये भक्ति रूपिणी सुंदर स्त्री के कानों के सुंदर आभूषण (कर्णफूल) हैं और जगत के हित के लिए निर्मल चन्द्रमा और सूर्य हैं॥
The two syllables, “Ra” and “M”, are akin to the divine Rishi brothers, Nar and Narayan, who sustain the world and offer special protection to devotees. If bhakti (devotion) were likened to a graceful woman, these syllables would be her exquisite earrings, enhancing her beauty. For the welfare of the world, “Ra” and “M” shine like the sacred Moon and Sun.
स्वाद तोष सम सुगति सुधा के। कमठ सेष सम धर बसुधा के॥
जन मन मंजु कंज मधुकर से। जीह जसोमति हरि हलधर से॥
ये सुंदर गति (मोक्ष) रूपी अमृत के स्वाद और तृप्ति के समान हैं, कच्छप और शेषजी के समान पृथ्वी के धारण करने वाले हैं, भक्तों के मन रूपी सुंदर कमल में विहार करने वाले भौंरे के समान हैं और जीभ रूपी यशोदाजी (श्री कृष्ण की माता) के लिए श्री कृष्ण और बलरामजी के समान (आनंद देने वाले) हैं॥
To attain the bliss of liberation, the two syllables “Ra” and “M” are like divine nectar—sweet, satisfying, and fulfilling. They are akin to the celestial Tortoise and the Serpent God Shesha, steadfastly supporting the Earth. These sacred syllables are like bumblebees, delightfully hovering around the lotus-like hearts of devotees. If the tongue were compared to mother Yashoda, then “Ra” and “M” would be her beloved sons, Lord Krishna and Lord Balram, embodying divine joy and love.
दोहा :
एकु छत्रु एकु मुकुटमनि सब बरननि पर जोउ।
तुलसी रघुबर नाम के बरन बिराजत दोउ॥
तुलसीदासजी कहते हैं- श्री रघुनाथजी के नाम के दोनों अक्षर बड़ी शोभा देते हैं, जिनमें से एक (रकार) छत्ररूप (रेफ र्) से और दूसरा (मकार) मुकुटमणि (अनुस्वार) रूप से सब अक्षरों के ऊपर है॥
Tulsidas ji proclaims that the two syllables, “Ra” and “M”, which form the name of the Chief of the Raghus, Lord Ram, reign supreme over all letters of the alphabet, one extending like a protective umbrella and the other adorning it as a crest jewel.
चौपाई :
समुझत सरिस नाम अरु नामी। प्रीति परसपर प्रभु अनुगामी॥
नाम रूप दुइ ईस उपाधी। अकथ अनादि सुसामुझि साधी॥
समझने में नाम और नामी दोनों एक से हैं, किन्तु दोनों में परस्पर स्वामी और सेवक के समान प्रीति है (अर्थात् नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार नाम के पीछे नामी चलते हैं। प्रभु श्री रामजी अपने ‘राम’ नाम का ही अनुगमन करते हैं (नाम लेते ही वहाँ आ जाते हैं)। नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि हैं, ये (भगवान के नाम और रूप) दोनों अनिर्वचनीय हैं, अनादि हैं और सुंदर (शुद्ध भक्तियुक्त) बुद्धि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है॥
The name “Ram” and Shri Ram are one and the same, intricately intertwined such that the Lord follows His name, whenever His name is chanted, Lord Ram manifests. Both the name and the form are titles of the same divine Lord, transcending simple expression, without beginning or end. Their profound essence can only be understood by a pure and pious heart.
को बड़ छोट कहत अपराधू। सुनि गुन भेदु समुझिहहिं साधू॥
देखिअहिं रूप नाम आधीना। रूप ग्यान नहिं नाम बिहीना॥
इन (नाम और रूप) में कौन बड़ा है, कौन छोटा, यह कहना तो अपराध है। इनके गुणों का तारतम्य (कमी-बेशी) सुनकर साधु पुरुष स्वयं ही समझ लेंगे। रूप नाम के अधीन देखे जाते हैं, नाम के बिना रूप का ज्ञान नहीं हो सकता॥
It is improper to declare one as superior or inferior or to draw any comparison between the name and the form of Lord Ram. Upon hearing the unique merits of both, pious souls can reflect and discern their significance. The form of Lord Ram is, in a way, subordinate to His name, as one cannot envision His divine form without invoking His sacred name.
रूप बिसेष नाम बिनु जानें। करतल गत न परहिं पहिचानें॥
सुमिरिअ नाम रूप बिनु देखें। आवत हृदयँ सनेह बिसेषें॥
कोई सा विशेष रूप बिना उसका नाम जाने हथेली पर रखा हुआ भी पहचाना नहीं जा सकता और रूप के बिना देखे भी नाम का स्मरण किया जाए तो विशेष प्रेम के साथ वह रूप हृदय में आ जाता है॥
A form placed on one’s palm cannot be fully understood without knowing its name. Conversely, by meditating solely on the name, even without seeing the form, the form lovingly manifests within one’s heart.
नाम रूप गति अकथ कहानी। समुझत सुखद न परति बखानी॥
अगुन सगुन बिच नाम सुसाखी। उभय प्रबोधक चतुर दुभाषी॥
नाम और रूप की गति की कहानी (विशेषता की कथा) अकथनीय है। वह समझने में सुखदायक है, परन्तु उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। निर्गुण और सगुण के बीच में नाम सुंदर साक्षी है और दोनों का यथार्थ ज्ञान कराने वाला चतुर दुभाषिया है॥
The tales of the glory of the name and the form are beyond expression, though delightful to grasp, they transcend verbal description. The name serves as a beautiful mediator between the form (God’s manifestation in a human form) and the formless (Brahm, the unmanifested divine). It acts as an insightful interpreter, revealing the essence of both the tangible form and the infinite formless.
दोहा :
राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥
तुलसीदासजी कहते हैं, यदि तू भीतर और बाहर दोनों ओर उजाला चाहता है, तो मुख रूपी द्वार की जीभ रूपी देहली पर रामनाम रूपी मणि-दीपक को रख॥
If the body is likened to a house, the mouth to its gate, and the tongue to its entrance, Tulsidas ji advises placing a radiant lamp made of precious gems at this threshold, the gem being the name of Lord Ram. This divine lamp, glowing with its own brilliance, illuminates both the inner self and the outer world, filling one with boundless spiritual bliss and enlightenment.
चौपाई :
नाम जीहँ जपि जागहिं जोगी। बिरति बिरंचि प्रपंच बियोगी॥
ब्रह्मसुखहि अनुभवहिं अनूपा। अकथ अनामय नाम न रूपा॥
ब्रह्मा के बनाए हुए इस प्रपंच (दृश्य जगत) से भलीभाँति छूटे हुए वैराग्यवान् मुक्त योगी पुरुष इस नाम को ही जीभ से जपते हुए (तत्व ज्ञान रूपी दिन में) जागते हैं और नाम तथा रूप से रहित अनुपम, अनिर्वचनीय, अनामय ब्रह्मसुख का अनुभव करते हैं॥
Yogis, detached from the material creation of Lord Brahma, remain ever awake in the daylight of wisdom by chanting Shri Ram’s name upon their tongues. Through this practice, they experience a divine bliss that is beyond comparison, indescribable, flawless, and transcendent, free from the limitations of name and form.
जाना चहहिं गूढ़ गति जेऊ। नाम जीहँ जपि जानहिं तेऊ॥
साधक नाम जपहिं लय लाएँ। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएँ॥
जो परमात्मा के गूढ़ रहस्य को (यथार्थ महिमा को) जानना चाहते हैं, वे (जिज्ञासु) भी नाम को जीभ से जपकर उसे जान लेते हैं। (लौकिक सिद्धियों के चाहने वाले अर्थार्थी) साधक लौ लगाकर नाम का जप करते हैं और अणिमादि (आठों) सिद्धियों को पाकर सिद्ध हो जाते हैं॥
To uncover the profound secrets of the Lord’s glorious acts (Leela), a person should simply chant His name on his tongue, for the divine power of the name reveals them all. By rhythmically chanting the name, devotees also attain numerous divine powers and blessings.
जपहिं नामु जन आरत भारी। मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी॥
राम भगत जग चारि प्रकारा। सुकृती चारिउ अनघ उदारा॥
(संकट से घबड़ाए हुए) आर्त भक्त नाम जप करते हैं, तो उनके बड़े भारी बुरे-बुरे संकट मिट जाते हैं और वे सुखी हो जाते हैं। जगत में चार प्रकार के (1- अर्थार्थी-धनादि की चाह से भजने वाले, 2-आर्त संकट की निवृत्ति के लिए भजने वाले, 3-जिज्ञासु-भगवान को जानने की इच्छा से भजने वाले, 4-ज्ञानी-भगवान को तत्व से जानकर स्वाभाविक ही प्रेम से भजने वाले) रामभक्त हैं और चारों ही पुण्यात्मा, पापरहित और उदार हैं॥
Devotees in distress chant the name of Lord Ram and find relief from their despair. In the world, there are four types of devotees (those who seek material gains through prayer, those who turn to the Lord in times of distress, those curious to understand the divine, and the enlightened ones who love the Lord unconditionally). All are pious, sinless, and benevolent.
चहू चतुर कहुँ नाम अधारा। ग्यानी प्रभुहि बिसेषि पिआरा॥
चहुँ जुग चहुँ श्रुति नाम प्रभाऊ। कलि बिसेषि नहिं आन उपाऊ॥
चारों ही चतुर भक्तों को नाम का ही आधार है, इनमें ज्ञानी भक्त प्रभु को विशेष रूप से प्रिय हैं। यों तो चारों युगों में और चारों ही वेदों में नाम का प्रभाव है, परन्तु कलियुग में विशेष रूप से है। इसमें तो (नाम को छोड़कर) दूसरा कोई उपाय ही नहीं है॥
All four types of devotees rely on the support of the Lord’s name, but the enlightened ones are dearest to Him. The power and significance of the name have been extolled across all four Yugas (Satya, Treta, Dwapar, and Kali) and in the Scriptures, Vedas, and Puranas. However, in Kaliyug, chanting the Lord’s name is the sole means to overcome material miseries and receive divine grace.
दोहा :
सकल कामना हीन जे राम भगति रस लीन।
नाम सुप्रेम पियूष ह्रद तिन्हहुँ किए मन मीन॥
जो सब प्रकार की (भोग और मोक्ष की भी) कामनाओं से रहित और श्री रामभक्ति के रस में लीन हैं, उन्होंने भी नाम के सुंदर प्रेम रूपी अमृत के सरोवर में अपने मन को मछली बना रखा है (अर्थात् वे नाम रूपी सुधा का निरंतर आस्वादन करते रहते हैं, क्षणभर भी उससे अलग होना नहीं चाहते)॥
Those who are immersed in the pure devotion of Lord Ram, seeking nothing in return, have hearts like fish that swim continuously in the nectar-like lake of His divine name. (Just as fish thrive only in water, these devotees’ minds remain ever absorbed in meditating upon Lord Ram).All four types of devotees rely on the support of the Lord’s name, but the enlightened ones are dearest to Him. The power and significance of the name have been extolled across all four Yugas (Satya, Treta, Dwapar, and Kali) and in the Scriptures, Vedas, and Puranas. However, in Kaliyug, chanting the Lord’s name is the sole means to overcome material miseries and receive divine grace.
चौपाई :
अगुन सगुन दुइ ब्रह्म सरूपा। अकथ अगाध अनादि अनूपा॥
मोरें मत बड़ नामु दुहू तें। किए जेहिं जुग निज बस निज बूतें॥
निर्गुण और सगुण ब्रह्म के दो स्वरूप हैं। ये दोनों ही अकथनीय, अथाह, अनादि और अनुपम हैं। मेरी सम्मति में नाम इन दोनों से बड़ा है, जिसने अपने बल से दोनों को अपने वश में कर रखा है॥
The formless aspect of God, devoid of material qualities, and the manifested form of God as Lord Ram, are both equally revered as forms of the Supreme Almighty (Brahm). Both are incomparable, beyond description, unfathomable, and eternal, without a beginning or an end. However, in my humble opinion, the name of God surpasses both, for the immense power of the name governs and encompasses them.
प्रौढ़ि सुजन जनि जानहिं जन की। कहउँ प्रतीति प्रीति रुचि मन की॥
एकु दारुगत देखिअ एकू। पावक सम जुग ब्रह्म बिबेकू॥
सज्जन व्यक्ति इस बात को मुझ दास की धृष्टता या कल्पना न समझें, मैं अपने मन के विश्वास, प्रेम और रुचि की बात कहता हूँ। निर्गुण ब्रह्म का ज्ञान उस अप्रकट अग्नि के समान है, जो लकड़ी के अंदर है परन्तु दिखती नहीं है और सगुण ब्रह्म उस प्रकट अग्नि के समान है, जो प्रत्यक्ष दिखलाई देती है।
Noble persons should not consider this to be my audacity or mere imagination; I am simply sharing my opinion, rooted in my conviction, love, and heartfelt preference. The two aspects of the all-wise God (Brahm), the formless (Nirgun) and the manifest (Sagun), can be likened to fire: one latent and invisible within wood, and the other patent and visible as a flame.
उभय अगम जुग सुगम नाम तें। कहेउँ नामु बड़ ब्रह्म राम तें॥
ब्यापकु एकु ब्रह्म अबिनासी। सत चेतन घन आनँद रासी॥
निर्गुण और सगुण ब्रह्म दोनों ही जानने में सुगम नहीं हैं, लेकिन नाम जप से दोनों को आसानी से जाना जा सकता हैं, इसी कारण मैंने, राम नाम को निर्गुण ब्रह्म और सगुण ब्रह्म राम से बड़ा कहा है, जबकि ब्रह्म एक ही है जो कि व्यापक, अविनाशी, सत्य, चेतन और आनंद की खान है।
Both aspects of God, the formless (Nirgun) and the manifested (Sagun), are profound and difficult to comprehend. However, they become easily accessible through the power of His name, whether by chanting or meditating upon it. For this very reason, I have concluded that the name of Lord Ram surpasses both the aspects of God, even though Brahm (God) is the omnipresent, indestructible, almighty, absolute truth, the primal soul, and an infinite source of bliss.
अस प्रभु हृदयँ अछत अबिकारी। सकल जीव जग दीन दुखारी॥
नाम निरूपन नाम जतन तें। सोउ प्रगटत जिमि मोल रतन तें॥
ऐसे विकाररहित प्रभु के हृदय में रहते भी जगत के सब जीव दीन और दुःखी हैं। नाम का निरूपण करके (नाम के यथार्थ स्वरूप, महिमा, रहस्य और प्रभाव को जानकर) नाम का जतन करने से (श्रद्धापूर्वक नाम जप रूपी साधन करने से) वही ब्रह्म ऐसे प्रकट हो जाता है, जैसे रत्न के जानने से उसका मूल्य॥
While this flawless God eternally resides in everyone’s heart, the world continues to suffer from sorrow and misery. However, by sincerely chanting the Lord’s name with full faith, after understanding its characteristics, glory, mystery, power, and effects, the same Brahm (God) becomes manifest in our hearts. Just as the true worth of a jewel is revealed through correct knowledge, the divine presence is realized through the profound understanding and devotion to His name.
दोहा :
निरगुन तें एहि भाँति बड़ नाम प्रभाउ अपार।
कहउँ नामु बड़ राम तें निज बिचार अनुसार॥
इस प्रकार निर्गुण से नाम का प्रभाव अत्यंत बड़ा है। अब अपने विचार के अनुसार कहता हूँ, कि नाम (सगुण) राम से भी बड़ा है॥
Thus, the glory of the Lord’s name is infinite, surpassing even that of Brahm (God). According to my understanding, I will now explain how the name of Lord Ram is greater than Lord Ram Himself.
चौपाई :
राम भगत हित नर तनु धारी। सहि संकट किए साधु सुखारी॥
नामु सप्रेम जपत अनयासा। भगत होहिं मुद मंगल बासा॥
श्री रामचन्द्रजी ने भक्तों के हित के लिए मनुष्य शरीर धारण करके स्वयं कष्ट सहकर साधुओं को सुखी किया, परन्तु भक्तगण प्रेम के साथ नाम का जप करते हुए सहज ही में आनन्द और कल्याण के घर हो जाते हैं॥
For the welfare of His devotees, Lord Ram incarnated in human form, enduring many hardships and performing great deeds to bring relief to the saintly. In contrast, simply chanting His name with love and devotion allows devotees to effortlessly attain boundless joy and all auspiciousness, becoming an abode of divine bliss.
राम एक तापस तिय तारी। नाम कोटि खल कुमति सुधारी॥
रिषि हित राम सुकेतुसुता की। सहित सेन सुत कीन्हि बिबाकी॥
सहित दोष दुख दास दुरासा। दलइ नामु जिमि रबि निसि नासा॥
भंजेउ राम आपु भव चापू। भव भय भंजन नाम प्रतापू॥
श्री रामजी ने एक तपस्वी की स्त्री (अहिल्या) को ही तारा, परन्तु नाम ने करोड़ों दुष्टों की बिगड़ी बुद्धि को सुधार दिया। श्री रामजी ने ऋषि विश्वामिश्र के हित के लिए एक सुकेतु यक्ष की कन्या ताड़का की सेना और पुत्र (सुबाहु) सहित समाप्ति की, परन्तु नाम अपने भक्तों के दोष, दुःख और दुराशाओं का इस तरह नाश कर देता है जैसे सूर्य रात्रि का। श्री रामजी ने तो स्वयं शिवजी के धनुष को तोड़ा, परन्तु नाम का प्रताप ही संसार के सब भयों का नाश करने वाला है॥
Lord Ram liberated Ahilya, the wife of Rishi Gautam, from her curse, whereas His name has transformed the lives of countless wretched and sinful beings. For the welfare of Rishi Vishwamitra, Lord Ram killed Tadaka, the daughter of Yaksh Suketu, her son Subahu, and annihilated their entire army, sparing only Marich, whom He sent flying to a distant island with His arrow. In contrast, the name of Shri Ram effortlessly destroys the sins, sorrows, and sinful desires of His devotees, much like the Sun dispels the darkness of the night. Lord Ram Himself broke the bow of Lord Shiv, while the glory of His name goes even further, breaking the cycles of birth and death, granting ultimate liberation.
दंडक बन प्रभु कीन्ह सुहावन। जन मन अमित नाम किए पावन॥
निसिचर निकर दले रघुनंदन। नामु सकल कलि कलुष निकंदन॥
प्रभु श्री रामजी ने (भयानक) दण्डक वन को सुहावना बनाया, परन्तु नाम ने असंख्य मनुष्यों के मनों को पवित्र कर दिया। श्री रघुनाथजी ने राक्षसों के समूह को मारा, परन्तु नाम तो कलियुग के सारे पापों की जड़ उखाड़ने वाला है॥
Lord Ram lifted the curse of the Dandakaran forest and sanctified it, while His name has purified the hearts of countless devotees. Lord Ram, the joy of the Raghu clan, annihilated hordes of demons, whereas His name eradicates all sins of Kaliyug from their very roots.
दोहा :
सबरी गीध सुसेवकनि सुगति दीन्हि रघुनाथ।
नाम उधारे अमित खल बेद बिदित गुन गाथ॥
श्री रघुनाथजी ने तो शबरी, जटायु आदि उत्तम सेवकों को ही मुक्ति दी, परन्तु नाम ने अगनित दुष्टों का उद्धार किया। नाम के गुणों की कथा वेदों में प्रसिद्ध है॥
The Lord of the Raghu dynasty, Shri Ram, granted salvation to Mata Shabri, Jatayu (the noble vulture), and many virtuous devotees, while His name has liberated countless wretched souls. The glorious tales of the virtues of the Lord’s name are renowned and celebrated in the Vedas.
चौपाई :
राम सुकंठ बिभीषन दोऊ। राखे सरन जान सबु कोऊ ॥
नाम गरीब अनेक नेवाजे। लोक बेद बर बिरिद बिराजे॥
श्री रामजी ने सुग्रीव और विभीषण दोनों को ही अपनी शरण में रखा, यह सब कोई जानते हैं, परन्तु नाम ने अनेक गरीबों पर कृपा की है। नाम का यह सुंदर विरद लोक और वेद में विशेष रूप से प्रकाशित है॥
Everyone knows that Shri Ram provided protection to both the Monkey King Sugriv and Ravan’s brother Vibhishan. In contrast, His name has uplifted countless people from their misery. The glorious fame of the Lord’s name is firmly established in the world and revered in the Vedas.
राम भालु कपि कटुक बटोरा। सेतु हेतु श्रमु कीन्ह न थोरा॥
नामु लेत भवसिन्धु सुखाहीं। करहु बिचारु सुजन मन माहीं॥
श्री रामजी ने तो भालू और बंदरों की सेना बटोरी और समुद्र पर पुल बाँधने के लिए थोड़ा परिश्रम नहीं किया, परन्तु नाम लेते ही संसार समुद्र सूख जाता है। सज्जनगण! मन में विचार कीजिए (कि दोनों में कौन बड़ा है)॥
Lord Ram gathered a vast army of monkeys and bears and exerted great effort to build a bridge across the ocean. In contrast, simply chanting the name of Lord Ram dries up the ocean of life and death, ending the endless cycles of rebirth. Reflect upon this, gentlemen, and yourself consider in your hearts about who is greater, the Lord Himself or His divine name?
राम सकुल रन रावनु मारा। सीय सहित निज पुर पगु धारा॥
राजा रामु अवध रजधानी। गावत गुन सुर मुनि बर बानी॥
सेवक सुमिरत नामु सप्रीती। बिनु श्रम प्रबल मोह दलु जीती॥
फिरत सनेहँ मगन सुख अपनें। नाम प्रसाद सोच नहिं सपनें॥
श्री रामचन्द्रजी ने कुटुम्ब सहित रावण को युद्ध में मारा, तब सीता सहित उन्होंने अपने नगर (अयोध्या) में प्रवेश किया। राम राजा हुए, अवध उनकी राजधानी हुई, देवता और मुनि सुंदर वाणी से जिनके गुण गाते हैं, परन्तु सेवक (भक्त) प्रेमपूर्वक नाम के स्मरण मात्र से बिना परिश्रम मोह की प्रबल सेना को जीतकर प्रेम में मग्न हुए अपने ही सुख में विचरते हैं, नाम के प्रसाद से उन्हें सपने में भी कोई चिन्ता नहीं सताती॥
Lord Ram vanquished Ravan along with his entire clan and returned to Ayodhya with Sita ji, where He was crowned King and made Avadh His capital. Thereafter, the Demigods and saints sang His glories in their melodious voices. However, His devotees, by simply meditating on His name with love, effortlessly conquer the mighty army of ignorance and delusion. Immersed in the joy of their own inner bliss, they move about in divine contentment. The fruit of chanting the Lord’s name is so pure that it never brings sorrow, not even in dreams.
दोहा :
ब्रह्म राम तें नामु बड़ बर दायक बर दानि।
रामचरित सत कोटि महँ लिय महेस जियँ जानि॥
इस प्रकार नाम (निर्गुण) ब्रह्म और (सगुण) राम दोनों से बड़ा है। यह वरदान देने वालों को भी वर देने वाला है। श्री शिवजी ने अपने हृदय में यह जानकर ही सौ करोड़ राम चरित्र में से इस ‘राम’ नाम को (साररूप से चुनकर) ग्रहण किया है॥
Thus, the name “Ram” is greater than both Brahm (the formless) and Lord Ram (the manifested form of the Lord), as it grants blessings even to the giver of boons. Understanding this profound truth in His heart, Lord Shiv chose the sacred name “Ram” for Himself from Shri Ram’s divine story, which comprises one billion verses.
The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.
Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.
The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.