चौपाई :
नाम प्रसाद संभु अबिनासी। साजु अमंगल मंगल रासी॥
सुक सनकादि सिद्ध मुनि जोगी। नाम प्रसाद ब्रह्मसुख भोगी॥
नाम ही के प्रसाद से शिवजी अविनाशी हैं और अमंगल वेष वाले होने पर भी मंगल की राशि हैं। शुकदेवजी और सनकादि सिद्ध, मुनि, योगी गण नाम के ही प्रसाद से ब्रह्मानन्द को भोगते हैं॥
Chanting the name of Lord Ram bestowed immortality upon Lord Shiv. Despite His seemingly inauspicious appearance (smeared with ashes of the dead and adorned with a garland of skulls), Lord Shiv became a symbol of ultimate auspiciousness through the power of the divine name. Eminent Sages such as Sukdev, Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar, along with countless realized saints, yogis, and ascetics, attain divine bliss and spiritual enlightenment by chanting and meditating upon the sacred name of Lord Ram.
नारद जानेउ नाम प्रतापू। जग प्रिय हरि हरि हर प्रिय आपू॥
नामु जपत प्रभु कीन्ह प्रसादू। भगत सिरोमनि भे प्रहलादू॥
नारदजी ने नाम के प्रताप को जाना है। हरि सारे संसार को प्यारे हैं, (हरि को हर प्यारे हैं) और आप (श्री नारदजी) हरि और हर दोनों को प्रिय हैं। नाम के जपने से प्रभु ने कृपा की, जिससे प्रह्लाद, भक्त शिरोमणि हो गए॥
Sage Narad is deeply aware of the unmatched glory of the Lord’s name. The entire world reveres Hari (Lord Vishnu), Hari (Lord Vishnu) reveres Har (Lord Shiv), and Sage Narad is beloved by both Lord Hari and Lord Har. Through the grace of chanting the Lord’s name, Prahlad was blessed by the Lord and elevated to the highest position as the foremost devotee of Shri Hari.
ध्रुवँ सगलानि जपेउ हरि नाऊँ। पायउ अचल अनूपम ठाऊँ॥
सुमिरि पवनसुत पावन नामू। अपने बस करि राखे रामू॥
ध्रुवजी ने ग्लानि से (विमाता के वचनों से दुःखी होकर सकाम भाव से) हरि नाम को जपा और उसके प्रताप से अचल अनुपम स्थान (ध्रुवलोक) प्राप्त किया। हनुमान्जी ने पवित्र नाम का स्मरण करके श्री रामजी को अपने वश में कर रखा है॥
The devotee Dhruv sought solace in chanting Lord Hari’s name during his time of deep anguish caused by the harsh treatment of his stepmother. The immense power of the name granted him a permanent heavenly abode as the Dhruv Star (Pole Star) in the cosmos, around which all planets revolve. Similarly, by the unwavering devotion of constantly chanting Lord Ram’s name, the son of the Wind God, Hanuman ji, has the Lord ever at his disposal.
अपतु अजामिलु गजु गनिकाऊ। भए मुकुत हरि नाम प्रभाऊ॥
कहौं कहाँ लगि नाम बड़ाई। रामु न सकहिं नाम गुन गाई॥
नीच अजामिल, गज और गणिका (वेश्या) भी श्री हरि के नाम के प्रभाव से मुक्त हो गए। मैं नाम की बड़ाई कहाँ तक कहूँ, राम भी नाम के गुणों को नहीं गा सकते॥
The Shrimad Bhagavatam recounts the tales of an impious man named Ajamil, an elephant in distress, and a prostitute, all of whom attained liberation solely through the power of chanting Hari’s name. How can one ever fully express the boundless glory of the divine name? Even Lord Ram Himself is unable to describe the infinite greatness of His name.
दोहा :
नामु राम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु।
जो सुमिरत भयो भाँग तें तुलसी तुलसीदासु॥
कलियुग में राम का नाम कल्पतरु (मन चाहा पदार्थ देने वाला) और कल्याण का निवास (मुक्ति का घर) है, जिसको स्मरण करने से भाँग सा (निकृष्ट) तुलसीदास तुलसी के समान (पवित्र) हो गया॥
Lord Ram’s name is akin to the divine celestial tree that grants all desires and serves as the ultimate source of auspiciousness and liberation in Kaliyug. The Tulsi plant, though comparable to the lowly hemp plant, became supremely pure and revered because it is deeply beloved by Shri Hari. Similarly, Tulsidas, once a helpless and an orphan mockingly called Tulsi, attained great respect and honour through his unwavering devotion and chanting the name of Lord Ram, earning the revered name Sage Tulsidas.
चौपाई :
चहुँ जुग तीनि काल तिहुँ लोका। भए नाम जपि जीव बिसोका॥
बेद पुरान संत मत एहू। सकल सुकृत फल राम सनेहू॥
(केवल कलियुग की ही बात नहीं है,) चारों युगों में, तीनों काल में और तीनों लोकों में नाम को जपकर जीव शोकरहित हुए हैं। वेद, पुराण और संतों का मत यही है कि समस्त पुण्यों का फल श्री रामजी में (या राम नाम में) प्रेम होना है॥
In all four eras (Satyayug, Tretayug, Dwaparyug, and Kaliyug) across the three realms of time (past, present, and future) and within the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean region) beings are liberated from their miseries by chanting Lord Ram’s name. The Vedas, the Puranas, and revered saints unanimously affirm that the ultimate fruit of all auspicious deeds is to attain unconditional love for Lord Ram, in both His name and form.
ध्यानु प्रथम जुग मख बिधि दूजें। द्वापर परितोषत प्रभु पूजें॥
कलि केवल मल मूल मलीना। पाप पयोनिधि जन मन मीना॥
पहले (सत्य) युग में ध्यान से, दूसरे (त्रेता) युग में यज्ञ से और द्वापर में पूजन से भगवान प्रसन्न होते हैं, परन्तु कलियुग केवल पाप की जड़ और मलिन है, इसमें मनुष्यों का मन पाप रूपी समुद्र में मछली बना हुआ है (अर्थात पाप से कभी अलग होना ही नहीं चाहता, इससे ध्यान, यज्ञ और पूजन नहीं बन सकते)॥
In Satyayug, the Lord could be fully satisfied through simple meditation. In Tretayug, He was pleased by performing various penances and yagyas (religious oblations). In Dwaparyug, wholehearted worship was enough to satisfy Him. However, Kaliyug, being the age of impurities, is vastly different. The minds of people in this era are likened to fish constantly swimming in an ocean of sins, making it exceedingly difficult for them to meditate, perform penances, or worship with the same devotion and discipline as in earlier ages.
नाम कामतरु काल कराला। सुमिरत समन सकल जग जाला॥
राम नाम कलि अभिमत दाता। हित परलोक लोक पितु माता॥
ऐसे कराल (कलियुग के) काल में तो नाम ही कल्पवृक्ष है, जो स्मरण करते ही संसार के सब जंजालों को नाश कर देने वाला है। कलियुग में यह राम नाम मनोवांछित फल देने वाला है, परलोक का परम हितैषी और इस लोक का माता-पिता है (अर्थात परलोक में भगवान का परमधाम देता है और इस लोक में माता-पिता के समान सब प्रकार से पालन और रक्षण करता है।)॥
In this dreadful age of Kaliyug, the name of the Lord stands as the divine, desire-fulfilling Kalpavriksh tree. Simply meditating upon the name of Lord Ram dissolves the entanglements of material life. His name grants the devotee everything their heart desires. Like a loving mother and father, the Lord’s name nurtures and protects the devotee in this world and ensures their ultimate well-being in His eternal abode.
नहिं कलि करम न भगति बिबेकू। राम नाम अवलंबन एकू॥
कालनेमि कलि कपट निधानू। नाम सुमति समरथ हनुमानू॥
कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान ही है, राम नाम ही एक आधार है। कपट की खान कलियुग रूपी कालनेमि के (मारने के) लिए राम नाम ही बुद्धिमान और समर्थ श्री हनुमान्जी हैं॥
In Kaliyug, there is no righteous action (karma), true devotion (bhakti), and sound judgement (gyan). The only thing that can support a person, is the name of Lord Ram. This age, brimming with wretchedness, is symbolized by the demon Kalnemi, a cunning impostor. In contrast, the Lord’s name is like the mighty and beautiful mind embodied by Lord Hanuman, who vanquished Kalnemi.
दोहा :
राम नाम नरकेसरी कनककसिपु कलिकाल।
जापक जन प्रहलाद जिमि पालिहि दलि सुरसाल॥
राम नाम श्री नृसिंह भगवान है, कलियुग हिरण्यकशिपु है और जप करने वाले जन प्रह्लाद के समान हैं, यह राम नाम देवताओं के शत्रु (कलियुग रूपी दैत्य) को मारकर जप करने वालों की रक्षा करेगा॥
The name of Lord Ram is likened to His fierce incarnation, Lord Narsimha, while Kaliyug is compared to the demon Hiranyakashyapu. A devotee who chants the Lord’s name is akin to the devotee Prahlad, the son of Hiranyakashyapu. Just as Lord Narsimha protected Prahlad by slaying the tyrant demon who was an enemy of the Demigods, the name of the Lord safeguards all devotees in Kaliyug.
चौपाई :
भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ॥
सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा॥
अच्छे भाव (प्रेम) से, बुरे भाव (बैर) से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है। उसी (परम कल्याणकारी) राम नाम का स्मरण करके और श्री रघुनाथजी को मस्तक नवाकर मैं रामजी के गुणों का वर्णन करता हूँ॥
The Lord’s name, whether uttered with reverence or disdain, in anger or even casually while yawning, spreads auspiciousness across all the ten directions. Meditating upon the same powerful and benevolent name and humbly bowing my head before Shri Ram, I now proceed to recount the divine virtues of Lord Ram.
मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
राम सुस्वामि कुसेवकु मोसो। निज दिसि देखि दयानिधि पोसो॥
वे (श्री रामजी) मेरी (बिगड़ी) सब तरह से सुधार लेंगे, जिनकी कृपा कृपा करने से नहीं अघाती। राम से उत्तम स्वामी और मुझ सरीखा बुरा सेवक! इतने पर भी उन दयानिधि ने अपनी ओर देखकर मेरा पालन किया है॥
He will reform me in every possible way, for His kindness surpasses even the very essence of kindness itself. There is no greater master than Lord Ram, and there is no servant more flawed than myself. Yet, despite this stark contrast, the boundless ocean of mercy, Lord Ram chose to take care of me.
लोकहुँ बेद सुसाहिब रीती। बिनय सुनत पहिचानत प्रीती॥
गनी गरीब ग्राम नर नागर। पंडित मूढ़ मलीन उजागर॥
लोक और वेद में भी अच्छे स्वामी की यही रीति प्रसिद्ध है कि वह विनय सुनते ही प्रेम को पहचान लेता है। अमीर-गरीब, गँवार-नगर निवासी, पण्डित-मूर्ख, बदनाम-यशस्वी॥
In both this world and the Vedas, it is well-known that a noble master always recognizes true devotion upon hearing the humility and love in a devotee’s words. Whether one is rich or poor, a villager or a city dweller, learned or illiterate, sinful or influential,…
सुकबि कुकबि निज मति अनुहारी। नृपहि सराहत सब नर नारी॥
साधु सुजान सुसील नृपाला। ईस अंस भव परम कृपाला॥
सुकवि-कुकवि, सभी नर-नारी अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार राजा की सराहना करते हैं और साधु, बुद्धिमान, सुशील, ईश्वर के अंश से उत्पन्न कृपालु राजा-॥
…a skilled poet or an unskilled one, all men and women, according to their own understanding and mindset, appreciate a king. A king who is humble, saintly, intelligent, kind, and born as a replica of the Lord…
सुनि सनमानहिं सबहि सुबानी। भनिति भगति नति गति पहिचानी॥
यह प्राकृत महिपाल सुभाऊ। जान सिरोमनि कोसलराऊ॥
सबकी सुनकर और उनकी वाणी, भक्ति, विनय और चाल को पहचानकर सुंदर (मीठी) वाणी से सबका यथायोग्य सम्मान करते हैं। यह स्वभाव तो संसारी राजाओं का है, कोसलनाथ श्री रामचन्द्रजी तो चतुरशिरोमणि हैं॥
…respects everyone after hearing their compositions, devotion, supplications, and conduct. This is the nature of a worldly king. However, one must remember that the Lord of Koshal, Lord Ram, is the crown jewel among kings…
रीझत राम सनेह निसोतें। को जग मंद मलिनमति मोतें॥
श्री रामजी तो विशुद्ध प्रेम से ही रीझते हैं, पर जगत में मुझसे बढ़कर मूर्ख और मलिन बुद्धि और कौन होगा?॥
…(Unlike a worldly ruler who is often swayed by material traits and appearances), Lord Ram is pleased solely by pure, unalloyed devotion. Who could be a bigger fool or more dull-witted than me, unable to fully grasp this divine truth?
दोहा :
सठ सेवक की प्रीति रुचि रखिहहिं राम कृपालु।
उपल किए जलजान जेहिं सचिव सुमति कपि भालु॥
तथापि कृपालु श्री रामचन्द्रजी मुझ दुष्ट सेवक की प्रीति और रुचि को अवश्य रखेंगे, जिन्होंने पत्थरों को जहाज और बंदर-भालुओं को बुद्धिमान मंत्री बना लिया॥
The compassionate Lord Ram will undoubtedly nurture this foolish servant’s devotion and fulfil my desires. He who granted wisdom to the Monkey and Bear armies, transforming them into capable leaders like Sugriv and Angad, and made even rocks float like boats across the ocean.
हौंहु कहावत सबु कहत राम सहत उपहास।
साहिब सीतानाथ सो सेवक तुलसीदास॥
सब लोग मुझे श्री रामजी का सेवक कहते हैं और मैं भी (बिना लज्जा-संकोच के) कहलाता हूँ (कहने वालों का विरोध नहीं करता), कृपालु श्री रामजी इस निन्दा को सहते हैं कि श्री सीतानाथजी, जैसे स्वामी का तुलसीदास सा सेवक है॥
I am a humble servant of Lord Ram, and everyone acknowledges this as well. Yet, Lord Ram must endure the irony that a master as exalted as the Lord of Sita ji has a servant as insignificant as Tulsidas.
चौपाई :
अति बड़ि मोरि ढिठाई खोरी। सुनि अघ नरकहुँ नाक सकोरी॥
समुझि सहम मोहि अपडर अपनें। सो सुधि राम कीन्हि नहिं सपनें॥
यह मेरी बहुत बड़ी ढिठाई और दोष है, मेरे पाप को सुनकर नरक ने भी नाक सिकोड़ ली है (अर्थात नरक में भी मेरे लिए ठौर नहीं है)। यह समझकर मुझे अपने ही कल्पित डर से डर हो रहा है, किन्तु भगवान श्री रामचन्द्रजी ने तो स्वप्न में भी इस पर (मेरी इस ढिठाई और दोष पर) ध्यान नहीं दिया॥
This is sheer audacity and a grave fault on my part. Hearing of my sins, even hell would recoil in disgust. Aware of this, I am fearful of my own fearful thoughts. Yet, Lord Ram, in His boundless grace, never considered my faults, sins, or audacity, not even in His dreams.
सुनि अवलोकि सुचित चख चाही। भगति मोरि मति स्वामि सराही॥
कहत नसाइ होइ हियँ नीकी। रीझत राम जानि जन जी की॥
वरन मेरे प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने तो इस बात को सुनकर, देखकर और अपने सुचित्त रूपी चक्षु से निरीक्षण कर मेरी भक्ति और बुद्धि की (उलटे) सराहना की, क्योंकि कहने में चाहे बिगड़ जाए (अर्थात् मैं चाहे अपने को भगवान का सेवक कहता-कहलाता रहूँ), परन्तु हृदय में अच्छापन होना चाहिए। (हृदय में तो अपने को उनका सेवक बनने योग्य नहीं मानकर पापी और दीन ही मानता हूँ, यह अच्छापन है।) श्री रामचन्द्रजी भी दास के हृदय की (अच्छी) स्थिति जानकर रीझ जाते हैं॥
On the contrary, Lord Ram, with the beautiful and divine eyes of His heart, perceives my devotion and, understanding it, has praised my intellect and sincerity. No matter how much I may call myself a servant of Lord Ram, this claim could falter. Yet, my heart is pure, and this intent is clear within me. Lord Ram is easily pleased by the sincerity and purity of His devotee’s heart.
रहति न प्रभु चित चूक किए की। करत सुरति सय बार हिए की॥
जेहिं अघ बधेउ ब्याध जिमि बाली। फिरि सुकंठ सोइ कीन्हि कुचाली॥
प्रभु के चित्त में अपने भक्तों की हुई भूल-चूक याद नहीं रहती (वे उसे भूल जाते हैं) और उनके हृदय (की अच्छाई-नेकी) को सौ-सौ बार याद करते रहते हैं। जिस पाप के कारण उन्होंने बालि को व्याध की तरह मारा था, वैसी ही कुचाल फिर सुग्रीव ने चली॥
The Lord never holds in His heart the mistakes made by His devotees but cherishes and recalls a hundredfold all the good they have done. For the grave sin of taking his younger brother’s wife, Lord Ram had slain Bali like a hunter. Yet, even when Sugriv repeated the same transgression by accepting Bali’s wife after his death, the Lord, in His boundless compassion, did not dwell on this fault.
सोइ करतूति बिभीषन केरी। सपनेहूँ सो न राम हियँ हेरी॥
ते भरतहि भेंटत सनमाने। राजसभाँ रघुबीर बखाने॥
वही करनी विभीषण की थी, परन्तु श्री रामचन्द्रजी ने स्वप्न में भी उसका मन में विचार नहीं किया। उलटे भरतजी से मिलने के समय श्री रघुनाथजी ने उनका सम्मान किया और राजसभा में भी उनके गुणों का बखान किया॥
The same mistake was repeated by Vibhishan, who took Mandodari as his wife after his brother Ravan was slain. Yet, Lord Ram, in His infinite grace, did not take these faults to heart, not even in His dreams. On the contrary, when He introduced Sugriv and Vibhishan to Bharat ji, He honoured them with full respect in the royal court. Shri Raghunath wholeheartedly praised both of them, exemplifying His boundless compassion and noble disposition.
दोहा :
प्रभु तरु तर कपि डार पर ते किए आपु समान।
तुलसी कहूँ न राम से साहिब सील निधान॥
प्रभु (श्री रामचन्द्रजी) तो वृक्ष के नीचे और बंदर डाली पर (अर्थात कहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम सच्चिदानन्दघन परमात्मा श्री रामजी और कहाँ पेड़ों की शाखाओं पर कूदने वाले बंदर), परन्तु ऐसे बंदरों को भी उन्होंने अपने समान बना लिया। तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रामचन्द्रजी सरीखे शीलनिधान स्वामी कहीं भी नहीं हैं॥
Lord Ram sits gracefully under a tree, while the monkeys, by their very nature, perch on its branches. Yet, Shri Ram, in His boundless humility, elevated them to stand as equals with Him. Tulsidas ji proclaims that his Lord Ram is truly a treasure trove of humility.
राम निकाईं रावरी है सबही को नीक।
जौं यह साँची है सदा तौ नीको तुलसीक॥
हे श्री रामजी! आपकी अच्छाई से सभी का भला है (अर्थात आपका कल्याणमय स्वभाव सभी का कल्याण करने वाला है) यदि यह बात सच है तो तुलसीदास का भी सदा कल्याण ही होगा॥
O’ Lord Ram, Your boundless kindness benefits all. If this holds true, then Tulsidas too shall always be under Your gracious care, and all will forever be well for him.
एहि बिधि निज गुन दोष कहि सबहि बहुरि सिरु नाइ।
बरनउँ रघुबर बिसद जसु सुनि कलि कलुष नसाइ॥
इस प्रकार अपने गुण-दोषों को कहकर और सबको फिर सिर नवाकर मैं श्री रघुनाथजी का निर्मल यश वर्णन करता हूँ, जिसके सुनने से कलियुग के पाप नष्ट हो जाते हैं॥
Thus, after acknowledging my virtues and faults and humbly bowing before all, I shall now recount the pure and divine glory of Lord Raghuveer. Merely hearing His sacred fame has the power to eradicate all the sins of Kaliyug.
चौपाई :
जागबलिक जो कथा सुहाई। भरद्वाज मुनिबरहि सुनाई॥
कहिहउँ सोइ संबाद बखानी। सुनहुँ सकल सज्जन सुखु मानी॥
मुनि याज्ञवल्क्यजी ने जो सुहावनी कथा मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजी को सुनाई थी, उसी संवाद को मैं बखानकर कहूँगा, सब सज्जन सुख का अनुभव करते हुए उसे सुनें॥
The enchanting tale of Lord Ram, as narrated by Sage Yagyavalkya to the esteemed saint Bhardwaj ji, I shall now recount in detail. I humbly invite all saintly souls to listen to it with hearts filled with joy and devotion.
संभु कीन्ह यह चरित सुहावा। बहुरि कृपा करि उमहि सुनावा॥
सोइ सिव कागभुसुंडिहि दीन्हा। राम भगत अधिकारी चीन्हा॥
शिवजी ने पहले इस सुहावने चरित्र को रचा, फिर कृपा करके पार्वतीजी को सुनाया। वही चरित्र शिवजी ने काकभुशुण्डिजी को रामभक्त और अधिकारी पहचानकर दिया॥
This divine tale was first composed by Lord Shiv, who graciously recited it to Goddess Uma (Parvati ji). Later, Lord Shiv narrated the same sacred story to Kak Bhushundi ji, upon recognizing him as a worthy and devoted servant of Lord Ram.
तेहि सन जागबलिक पुनि पावा। तिन्ह पुनि भरद्वाज प्रति गावा॥
ते श्रोता बकता समसीला। सवँदरसी जानहिं हरिलीला॥
उन काकभुशुण्डिजी से फिर याज्ञवल्क्यजी ने पाया और उन्होंने फिर उसे भरद्वाजजी को गाकर सुनाया। वे दोनों वक्ता और श्रोता (याज्ञवल्क्य और भरद्वाज) समान शील वाले और समदर्शी हैं और श्री हरि की लीला को जानते हैं॥
From Kak Bhushundi ji, Sage Yagyavalkya received the sacred story of Lord Ram. Yagyavalkya ji then narrated this divine tale to Rishi Bhardwaj. Both the narrators and the listeners of this story are humble and impartial saints, well-versed in the glorious exploits of Lord Hari.
जानहिं तीनि काल निज ग्याना। करतल गत आमलक समाना॥
औरउ जे हरिभगत सुजाना। कहहिं सुनहिं समुझहिं बिधि नाना॥
वे अपने ज्ञान से तीनों कालों की बातों को हथेली पर रखे हुए आँवले के समान (प्रत्यक्ष) जानते हैं। और भी जो सुजान (भगवान की लीलाओं का रहस्य जानने वाले) हरि भक्त हैं, वे इस चरित्र को नाना प्रकार से कहते, सुनते और समझते हैं॥
With their profound knowledge, they perceive the past, present, and future as clearly as a gooseberry placed on the palm of their hand. Apart from them, there are countless other wise and devoted followers of Lord Hari who narrate, hear, and interpret this sacred tale of Lord Ram in diverse and wondrous ways.
दोहा :
मैं पुनि निज गुर सन सुनी कथा सो सूकरखेत।
समुझी नहिं तसि बालपन तब अति रहेउँ अचेत॥
फिर वही कथा मैंने वाराह क्षेत्र में अपने गुरुजी से सुनी, परन्तु उस समय मैं लड़कपन के कारण बहुत बेसमझ था, इससे उसको उस प्रकार (अच्छी तरह) समझा नहीं॥
I first heard this sacred story in the town of Soron, in Uttar Pradesh, from my revered Guru. However, being just a child at the time, I was too immature to fully grasp its depth and meaning.
श्रोता बकता ग्याननिधि कथा राम कै गूढ़।
किमि समुझौं मैं जीव जड़ कलि मल ग्रसित बिमूढ़॥
श्री रामजी की गूढ़ कथा के वक्ता (कहने वाले) और श्रोता (सुनने वाले) दोनों ज्ञान के खजाने (पूरे ज्ञानी) होते हैं। मैं कलियुग के पापों से ग्रसा हुआ महामूढ़ जड़ जीव भला उसको कैसे समझ सकता था?॥
The tale of Lord Ram is profoundly deep, and both the narrator and the listener are reservoirs of wisdom. How could a foolish being like me, entangled in the sins of Kaliyug, ever hope to comprehend it fully?
चौपाई :
तदपि कही गुर बारहिं बारा। समुझि परी कछु मति अनुसारा॥
भाषाबद्ध करबि मैं सोई। मोरें मन प्रबोध जेहिं होई॥
तो भी गुरुजी ने जब बार-बार कथा कही, तब बुद्धि के अनुसार कुछ समझ में आई। वही अब मेरे द्वारा भाषा में रची जाएगी, जिससे मेरे मन को संतोष हो॥
Though my Guru ji narrated the Ram Katha (the story of Lord Ram) many times, I could grasp it only to the extent of my intellect. Now, I intend to present it in the simple language of my times (Awadhi), which will bring solace to my heart.
जस कछु बुधि बिबेक बल मेरें। तस कहिहउँ हियँ हरि के प्रेरें॥
निज संदेह मोह भ्रम हरनी। करउँ कथा भव सरिता तरनी॥
जैसा कुछ मुझमें बुद्धि और विवेक का बल है, मैं हृदय में हरि की प्रेरणा से उसी के अनुसार कहूँगा। मैं अपने संदेह, अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा रचता हूँ, जो संसार रूपी नदी के पार करने के लिए नाव है॥
With the strength of my mind and intellect, and the inspiration of Lord Hari in my heart, I shall now narrate the divine story of Lord Ram. This composition will dispel my doubts, ignorance, and delusions, becoming a sacred vessel to help navigate the vast river of worldly existence.
बुध बिश्राम सकल जन रंजनि। रामकथा कलि कलुष बिभंजनि॥
रामकथा कलि पंनग भरनी। पुनि बिबेक पावक कहुँ अरनी॥
रामकथा पण्डितों को विश्राम देने वाली, सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलियुग के पापों का नाश करने वाली है। रामकथा कलियुग रूपी साँप के लिए मोरनी है और विवेक रूपी अग्नि के प्रकट करने के लिए अरणि (मंथन की जाने वाली लकड़ी) है, (अर्थात इस कथा से ज्ञान की प्राप्ति होती है)॥
The story of Lord Ram will bring comfort to the wise and immense joy to all devotees, while eradicating the sins of Kaliyug. For the serpent-like Kaliyug, the tale of Lord Ram is akin to a peacock that subdues snakes. Just as fire is kindled by churning arni wood, Ram Katha ignites the flame of wisdom in the hearts of its listeners.
रामकथा कलि कामद गाई। सुजन सजीवनि मूरि सुहाई॥
सोइ बसुधातल सुधा तरंगिनि। भय भंजनि भ्रम भेक भुअंगिनि॥
रामकथा कलियुग में सब मनोरथों को पूर्ण करने वाली कामधेनु गौ है और सज्जनों के लिए सुंदर संजीवनी जड़ी है। पृथ्वी पर यही अमृत की नदी है, जन्म-मरण रूपी भय का नाश करने वाली और भ्रम रूपी मेंढकों को खाने के लिए सर्पिणी है॥
The story of Lord Ram is like the divine Cow Kamdhenu, fulfilling all desires of people in Kaliyug. For the saintly, it serves as the precious, life-giving Sanjivini herb. For the Earth, it is a river of nectar, washing away the fear of life and death. To the deluded minds, in the form of frogs, it is a serpent that devours them, thereby eradicating ignorance.
असुर सेन सम नरक निकंदिनि। साधु बिबुध कुल हित गिरिनंदिनि॥
संत समाज पयोधि रमा सी। बिस्व भार भर अचल छमा सी॥
यह रामकथा असुरों की सेना के समान नरकों का नाश करने वाली और साधु रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली पार्वती (दुर्गा) है। यह संत-समाज रूपी क्षीर समुद्र के लिए लक्ष्मीजी के समान है और सम्पूर्ण विश्व का भार उठाने में अचल पृथ्वी के समान है॥
Ram Katha is the destroyer of all Hells, much like an army annihilating demons. For the saintly groups of Demigods, it is as beneficial as Goddess Parvati, the daughter of the Himalayas, or Maa Durga. To the society of saints, akin to the Milky Ocean, Ram Katha is like Goddess Lakshmi. It is also like Mother Earth, bearing the weight of the entire world with grace and compassion.
जम गन मुहँ मसि जग जमुना सी। जीवन मुकुति हेतु जनु कासी॥
रामहि प्रिय पावनि तुलसी सी। तुलसिदास हित हियँ हुलसी सी॥
यमदूतों के मुख पर कालिख लगाने के लिए यह जगत में यमुनाजी के समान है और जीवों को मुक्ति देने के लिए मानो काशी ही है। यह श्री रामजी को पवित्र तुलसी के समान प्रिय है और तुलसीदास के लिए हुलसी (तुलसीदासजी की माता) के समान हृदय से हित करने वाली है॥
Ram Katha is like the sacred river Yamuna, smearing black ink on the faces of the attendants of the Lord of Death, scaring them away. It is akin to the holy city of Kashi, where liberation is guaranteed to all who pass away there. To Lord Ram (Shri Hari), it is as beloved as the pious Tulsi plant, and to Tulsidas ji, it is as dear to his heart as his mother Hulsi, with his well-being embedded in her heart.
सिवप्रिय मेकल सैल सुता सी। सकल सिद्धि सुख संपति रासी॥
सदगुन सुरगन अंब अदिति सी। रघुबर भगति प्रेम परमिति सी॥
यह रामकथा शिवजी को नर्मदाजी के समान प्यारी है, यह सब सिद्धियों की तथा सुख-सम्पत्ति की राशि है। सद्गुण रूपी देवताओं के उत्पन्न और पालन-पोषण करने के लिए माता अदिति के समान है। श्री रघुनाथजी की भक्ति और प्रेम की परम सीमा सी है॥
Ram Katha is like the daughter of the Mekal mountain, the sacred river Narmada, beloved of Lord Shiv. The Narmada is a treasure trove of happiness, wealth, and all attainments. Similarly, Ram Katha is like Aditi, the mother of Demigods, embodying all noble qualities. It is the ultimate destination of love and devotion for the noblest of the Raghus, Lord Ram.
दोहा :
रामकथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु।
तुलसी सुभग सनेह बन सिय रघुबीर बिहारु॥
तुलसीदासजी कहते हैं कि रामकथा मंदाकिनी नदी है, सुंदर (निर्मल) चित्त चित्रकूट है और सुंदर स्नेह ही वन है, जिसमें श्री सीतारामजी विहार करते हैं॥
Tulsidas ji compares Ram Katha to the sacred river Mandakini, flowing through the revered land of Chitrakoot, where Lord Ram and Sita ji spent many years of their exile. The heart, he says, is Chitrakoot, and unconditional, pure love is the forest where Sita ji roams alongside Shri Raghuveer.
चौपाई :
रामचरित चिंतामनि चारू। संत सुमति तिय सुभग सिंगारू॥
जग मंगल गुनग्राम राम के। दानि मुकुति धन धरम धाम के॥
श्री रामचन्द्रजी का चरित्र सुंदर चिन्तामणि है और संतों की सुबुद्धि रूपी स्त्री का सुंदर श्रंगार है। श्री रामचन्द्रजी के गुण-समूह जगत् का कल्याण करने वाले और मुक्ति, धन, धर्म और परमधाम के देने वाले हैं॥
The character of Lord Ram is like the magnificent wish-granting gem, Chintamani, while the graceful adornment of a woman is akin to the profound wisdom of saints. The virtues of Lord Ram bring all auspiciousness to the world, offering liberation, a treasury of wealth, and the very foundation of righteousness.
सदगुर ग्यान बिराग जोग के। बिबुध बैद भव भीम रोग के॥
जननि जनक सिय राम प्रेम के। बीज सकल ब्रत धरम नेम के॥
ज्ञान, वैराग्य और योग के लिए सद्गुरु हैं और संसार रूपी भयंकर रोग का नाश करने के लिए देवताओं के वैद्य (अश्विनीकुमार) के समान हैं। ये श्री सीतारामजी के प्रेम के उत्पन्न करने के लिए माता-पिता हैं और सम्पूर्ण व्रत, धर्म और नियमों के बीज हैं॥
To attain supreme knowledge, detachment, and penance, the qualities of Lord Ram are like Sadhguru, an enlightened guide who leads devotees on the path of righteousness. These qualities are akin to the divine physicians, Ashwinikumars, who heal the fearsome ailments of the material world. They serve as the nurturing mother and father of devotion to Shri Sita Ram ji and are the very seed of all penance, righteousness, and discipline.
समन पाप संताप सोक के। प्रिय पालक परलोक लोक के॥
सचिव सुभट भूपति बिचार के। कुंभज लोभ उदधि अपार के॥
पाप, संताप और शोक का नाश करने वाले तथा इस लोक और परलोक के प्रिय पालन करने वाले हैं। विचार (ज्ञान) रूपी राजा के शूरवीर मंत्री और लोभ रूपी अपार समुद्र के सोखने के लिए अगस्त्य मुनि हैं॥
The attributes of Lord Ram are the destroyers of all sins, agony, and pain, and they serve as the loving protectors of both this world and the next. If ideas or opinions are likened to a king, the qualities of Lord Ram act as wise and powerful ministers, guiding him on the righteous path. For the unfathomable ocean of greed, the qualities of Lord Ram are akin to Sage Agastya, who once drank up the entire ocean, rendering it powerless.
काम कोह कलिमल करिगन के। केहरि सावक जन मन बन के॥
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के। कामद घन दारिद दवारि के॥
भक्तों के मन रूपी वन में बसने वाले काम, क्रोध और कलियुग के पाप रूपी हाथियों को मारने के लिए सिंह के बच्चे हैं। शिवजी के पूज्य और प्रियतम अतिथि हैं और दरिद्रता रूपी दावानल के बुझाने के लिए कामना पूर्ण करने वाले मेघ हैं॥
The qualities of Lord Ram are like lion cubs, poised to vanquish the material desires, anger, and sins of Kaliyug, which roam like herds of elephants in the forest of a devotee’s heart. These divine qualities are revered by Lord Shiv, the slayer of the demon Tripura, and are his cherished guests. They are akin to wish-fulfilling clouds, extinguishing the raging wildfire of extreme poverty.
मंत्र महामनि बिषय ब्याल के। मेटत कठिन कुअंक भाल के॥
हरन मोह तम दिनकर कर से। सेवक सालि पाल जलधर से॥
विषय रूपी साँप का जहर उतारने के लिए मन्त्र और महामणि हैं। ये ललाट पर लिखे हुए कठिनता से मिटने वाले बुरे लेखों (मंद प्रारब्ध) को मिटा देने वाले हैं। अज्ञान रूपी अन्धकार को हरण करने के लिए सूर्य किरणों के समान और सेवक रूपी धान के पालन करने में मेघ के समान हैं॥
The qualities of Lord Ram are like a potent spell or mystical gem, neutralizing the venom of material desires. They erase the unfavourable lines of destiny etched on a person’s forehead. These qualities are like the Sun’s rays, dispelling the darkness of ignorance, and like rain-filled clouds, nurturing devotees as crops are nourished by water.
अभिमत दानि देवतरु बर से। सेवत सुलभ सुखद हरि हर से॥
सुकबि सरद नभ मन उडगन से। रामभगत जन जीवन धन से॥
मनोवांछित वस्तु देने में श्रेष्ठ कल्पवृक्ष के समान हैं और सेवा करने में हरि-हर के समान सुलभ और सुख देने वाले हैं। सुकवि रूपी शरद् ऋतु के मन रूपी आकाश को सुशोभित करने के लिए तारागण के समान और श्री रामजी के भक्तों के तो जीवन धन ही हैं॥
The qualities of Lord Ram are like the supreme divine Kalpvriksh Tree, fulfilling the desires of devotees. They are as approachable and gracious as Lord Vishnu and Lord Shiv, bringing joy to those who seek them. These qualities shine like stars in the clear autumn sky of a poet’s heart, and they are the priceless treasures of the devotees of Lord Ram.
सकल सुकृत फल भूरि भोग से। जग हित निरुपधि साधु लोग से॥
सेवक मन मानस मराल से। पावन गंग तरंग माल से॥
सम्पूर्ण पुण्यों के फल महान भोगों के समान हैं। जगत का छलरहित (यथार्थ) हित करने में साधु-संतों के समान हैं। सेवकों के मन रूपी मानसरोवर के लिए हंस के समान और पवित्र करने में गंगाजी की तरंगमालाओं के समान हैं॥
The qualities of Lord Ram are like the delightful fruits of all virtuous deeds. They resemble saints, free from treachery and deceit, who dedicate themselves to the welfare of the entire world. These qualities are like swans gliding gracefully in the sacred Lake Mansarovar, the minds of devotees. They are also like the purifying waves of the holy river Ganga, sanctifying all who embrace them.
The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.
Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.
The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.