चौपाई :
सप्त प्रबंध सुभग सोपाना। ग्यान नयन निरखत मन माना॥
रघुपति महिमा अगुन अबाधा। बरनब सोइ बर बारि अगाधा॥
सात काण्ड ही इस मानस सरोवर की सुंदर सात सीढ़ियाँ हैं, जिनको ज्ञान रूपी नेत्रों से देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है। श्री रघुनाथजी की निर्गुण (प्राकृतिक गुणों से अतीत) और निर्बाध (एकरस) महिमा का जो वर्णन किया जाएगा, वही इस सुंदर जल की अथाह गहराई है॥
The seven Kaands (chapters) of Shri Ramcharitmanas are like the seven graceful steps leading to the serene lake of Shri Ram’s divine exploits. Viewed through the eyes of knowledge, they fill the mind with bliss. The boundless and transcendent glories of Shri Ram, described within, represent the unfathomable depths of this lake’s pristine waters (Shri Ramcharitmanas).
राम सीय जस सलिल सुधासम। उपमा बीचि बिलास मनोरम॥
पुरइनि सघन चारु चौपाई। जुगुति मंजु मनि सीप सुहाई॥
श्री रामचन्द्रजी और सीताजी का यश अमृत के समान जल है। इसमें जो उपमाएँ दी गई हैं, वही तरंगों का मनोहर विलास है। सुंदर चौपाइयाँ ही इसमें घनी फैली हुई पुरइन (कमलिनी) हैं और कविता की युक्तियाँ सुंदर मणि (मोती) उत्पन्न करने वाली सुहावनी सीपियाँ हैं॥
The glories of Lord Ram and Sita ji are like nectar-filled waters, soothing and divine. The metaphors woven into this poetry resemble playful waves that delight the heart. The beautiful Chaupais (verses) in Shri Ramcharitmanas are akin to a lush cluster of lotus plants. The poetic techniques employed in this masterpiece are like exquisite shells that yield radiant pearls.
छंद सोरठा सुंदर दोहा। सोइ बहुरंग कमल कुल सोहा॥
अरथ अनूप सुभाव सुभासा। सोइ पराग मकरंद सुबासा॥
जो सुंदर छन्द, सोरठे और दोहे हैं, वही इसमें बहुरंगे कमलों के समूह सुशोभित हैं। अनुपम अर्थ, ऊँचे भाव और सुंदर भाषा ही पराग (पुष्परज), मकरंद (पुष्परस) और सुगंध हैं॥
The exquisite metres, verses, and couplets (chands, sortas, and dohas) in Shri Ramcharitmanas are like vibrant clusters of lotuses adorning this divine lake. The unparalleled meanings, expressions, and elegant language of this poetry are like the pollen, nectar, and sweet fragrance of these blossoms.
सुकृत पुंज मंजुल अलि माला। ग्यान बिराग बिचार मराला॥
धुनि अवरेब कबित गुन जाती। मीन मनोहर ते बहुभाँती॥
सत्कर्मों (पुण्यों) के पुंज भौंरों की सुंदर पंक्तियाँ हैं, ज्ञान, वैराग्य और विचार हंस हैं। कविता की ध्वनि वक्रोक्ति, गुण और जाति ही अनेकों प्रकार की मनोहर मछलियाँ हैं॥
The abundance of auspicious deeds depicted in Shri Ramcharitmanas resembles the enchanting swarms of bumblebees. The elements of knowledge, detachment, and reasoning are symbolized by graceful swans. The sound, rhythm, metres, and structure of this poetry are like diverse schools of fish, delighting the heart with their beauty.
अरथ धरम कामादिक चारी। कहब ग्यान बिग्यान बिचारी॥
नव रस जप तप जोग बिरागा। ते सब जलचर चारु तड़ागा॥
अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष- ये चारों, ज्ञान-विज्ञान का विचार के कहना, काव्य के नौ रस, जप, तप, योग और वैराग्य के प्रसंग- ये सब इस सरोवर के सुंदर जलचर जीव हैं॥
The four objectives of human life (wealth, righteousness, desires, and liberation), the wisdom and reasoning of the Nirgun (formless) and Sagun (manifested) aspects of the Almighty, the nine sentiments of poetry (love, laughter, compassion, anger, heroism, fear, disgust, wonder, and tranquility), along with chanting, penance, meditation on the supreme, and detachment, are like the vibrant aquatic creatures inhabiting this lake of Shri Ram’s divine exploits.
सुकृती साधु नाम गुन गाना। ते बिचित्र जलबिहग समाना॥
संतसभा चहुँ दिसि अवँराई। श्रद्धा रितु बसंत सम गाई॥
सुकृती (पुण्यात्मा) जनों के, साधुओं के और श्री रामनाम के गुणों का गान ही विचित्र जल पक्षियों के समान है। संतों की सभा ही इस सरोवर के चारों ओर की अमराई (आम की बगीचियाँ) हैं और श्रद्धा वसन्त ऋतु के समान कही गई है॥
The virtuous deeds of saintly people and the glories of Lord Ram’s name are like unique aquatic birds gracing the lake. The assembly of saints resembles the lush mango groves encircling the lake on all sides, while faithful devotion is celebrated as the enchanting Spring season.
भगति निरूपन बिबिध बिधाना। छमा दया दम लता बिताना॥
सम जम नियम फूल फल ग्याना। हरि पद रति रस बेद बखाना॥
नाना प्रकार से भक्ति का निरूपण और क्षमा, दया तथा दम (इन्द्रिय निग्रह) लताओं के मण्डप हैं। मन का निग्रह, यम (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह), नियम (शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान) ही उनके फूल हैं, ज्ञान फल है और श्री हरि के चरणों में प्रेम ही इस ज्ञान रूपी फल का रस है। ऐसा वेदों ने कहा है॥
According to the Vedas, devotion expressed in various forms, along with acts of forgiveness, kindness, and self-control, is like a canopy of creepers. The virtues of mind control, non-violence, truth, non-stealing, purity, and celibacy are its blossoms. Knowledge is the fruit, and devotion to the feet of the Lord is the sweet nectar within this fruit.
औरउ कथा अनेक प्रसंगा। तेइ सुक पिक बहुबरन बिहंगा॥
इस (रामचरित मानस) में और भी जो अनेक प्रसंगों की कथाएँ हैं, वे ही इसमें तोते, कोयल आदि रंग-बिरंगे पक्षी हैं॥
The various episodes in Shri Ramcharitmanas are like a multitude of colourful birds, such as parrots and cuckoos, adding vibrancy and charm to its composition.
दोहा :
पुलक बाटिका बाग बन सुख सुबिहंग बिहारु।
माली सुमन सनेह जल सींचत लोचन चारु॥
कथा में जो रोमांच होता है, वही वाटिका, बाग और वन है और जो सुख होता है, वही सुंदर पक्षियों का विहार है। निर्मल मन ही माली है, जो प्रेमरूपी जल से सुंदर नेत्रों द्वारा उनको सींचता है॥
The thrill and joy derived from listening to Shri Ramcharitmanas are akin to vibrant flower gardens, lush orchards, and serene woods, while the resulting happiness resembles the graceful flight of colourful birds. A pure heart, acting as the gardener, nurtures these blossoms with love, watering them through the gentle tears of devotion from beautiful eyes.
चौपाई :
जे गावहिं यह चरित सँभारे। तेइ एहि ताल चतुर रखवारे॥
सदा सुनहिं सादर नर नारी। तेइ सुरबर मानस अधिकारी॥
जो लोग इस चरित्र को सावधानी से गाते हैं, वे ही इस तालाब के चतुर रखवाले हैं और जो स्त्री-पुरुष सदा आदरपूर्वक इसे सुनते हैं, वे ही इस सुंदर मानस के अधिकारी उत्तम देवता हैं॥
Those who diligently recite Shri Ramcharitmanas are likened to the skilled caretakers of this divine lake. Men and women who respectfully listen to it with devotion are akin to exalted Demigods and worthy recipients of the grace and wisdom of Shri Ramcharitmanas.
अति खल जे बिषई बग कागा। एहि सर निकट न जाहिं अभागा॥
संबुक भेक सेवार समाना। इहाँ न बिषय कथा रस नाना॥
जो अति दुष्ट और विषयी हैं, वे अभागे बगुले और कौए हैं, जो इस सरोवर के समीप नहीं जाते, क्योंकि यहाँ (इस मानस सरोवर में) घोंघे, मेंढक और सेवार के समान विषय रस की नाना कथाएँ नहीं हैं॥
The wicked and those immersed in sensual pleasures are like unfortunate storks and crows, who avoid approaching this divine lake (Shri Ramcharitmanas). This is because the lake lacks snails, frogs, and the tall grass often found along the banks, which symbolize stories that cater to materialistic desires.
तेहि कारन आवत हियँ हारे। कामी काक बलाक बिचारे॥
आवत ऐहिं सर अति कठिनाई। राम कृपा बिनु आइ न जाई॥
इसी कारण बेचारे कौवे और बगुले रूपी विषयी लोग यहाँ आते हुए हृदय में हार मान जाते हैं, क्योंकि इस सरोवर तक आने में कठिनाइयाँ बहुत हैं। श्री रामजी की कृपा बिना यहाँ नहीं आया जाता॥
For this reason, crows and herons, symbolizing lustful men and women, abandon their desire to approach this divine lake. It is exceedingly difficult to draw near, and without the grace of Lord Ram, no one can access its sanctity.
कठिन कुसंग कुपंथ कराला। तिन्ह के बचन बाघ हरि ब्याला॥
गृह कारज नाना जंजाला। ते अति दुर्गम सैल बिसाला॥
घोर कुसंग ही भयानक बुरा रास्ता है, उन कुसंगियों के वचन ही बाघ, सिंह और साँप हैं। घर के कामकाज और गृहस्थी के भाँति-भाँति के जंजाल ही अत्यंत दुर्गम बड़े-बड़े पहाड़ हैं॥
The company of bad people is like a treacherous path, and their words are as fierce as lions, tigers, and snakes. The household duties and the daily rat race are akin to massive, challenging mountains. Both the association with the wicked and the pursuit of materialistic goals hinder the journey toward reaching this divine lake.
बन बहु बिषम मोह मद माना। नदीं कुतर्क भयंकर नाना॥
मोह, मद और मान ही बहुत से बीहड़ वन हैं और नाना प्रकार के कुतर्क ही भयानक नदियाँ हैं॥
Infatuation, arrogance, and false pride are like dense, impenetrable forests, while skepticism resembles the many fearsome rivers.
दोहा :
जे श्रद्धा संबल रहित नहिं संतन्ह कर साथ।
तिन्ह कहुँ मानस अगम अति जिन्हहि न प्रिय रघुनाथ॥
जिनके पास श्रद्धा रूपी राह खर्च नहीं है और संतों का साथ नहीं है और जिनको श्री रघुनाथजी प्रिय नहीं हैं, उनके लिए यह मानस अत्यंत ही अगम है। (अर्थात् श्रद्धा, सत्संग और भगवत्प्रेम के बिना कोई इसको नहीं पा सकता)॥
Those without reverence in the form of travel expense, the company of saintly people, or affection for Shri Raghunath, find it exceedingly difficult to reach the sacred Manas lake (and partake in the Shri Ramcharitmanas).
चौपाई :
जौं करि कष्ट जाइ पुनि कोई। जातहिं नींद जुड़ाई होई॥
जड़ता जाड़ बिषम उर लागा। गएहुँ न मज्जन पाव अभागा॥
यदि कोई मनुष्य कष्ट उठाकर वहाँ तक पहुँच भी जाए, तो वहाँ जाते ही उसे नींद रूपी ज़ूडी आ जाती है। हृदय में मूर्खता रूपी बड़ा कड़ा जाड़ा लगने लगता है, जिससे वहाँ जाकर भी वह अभागा स्नान नहीं कर पाता॥
Even if someone manages to reach it after enduring numerous hardships, they will be overcome by sleep, intensified by the cold. This extreme cold, symbolizing ignorance, clouds their hearts, and despite arriving at this sacred place, these unfortunate souls remain unable to bathe in the lake.
करि न जाइ सर मज्जन पाना। फिरि आवइ समेत अभिमाना।
जौं बहोरि कोउ पूछन आवा। सर निंदा करि ताहि बुझावा॥
उससे उस सरोवर में स्नान और उसका जलपान तो किया नहीं जाता, वह अभिमान सहित लौट आता है। फिर यदि कोई उससे (वहाँ का हाल) पूछने आता है, तो वह (अपने अभाग्य की बात न कहकर) सरोवर की निंदा करके उसे समझाता है॥
Unable to bathe in the lake or drink its water, they return filled with arrogance. When asked about the lake by others, they respond with criticism and disdain.
सकल बिघ्न ब्यापहिं नहिं तेही। राम सुकृपाँ बिलोकहिं जेही॥
सोइ सादर सर मज्जनु करई। महा घोर त्रयताप न जरई॥
ये सारे विघ्न उसको नहीं व्यापते (बाधा नहीं देते) जिसे श्री रामचंद्रजी सुंदर कृपा की दृष्टि से देखते हैं। वही आदरपूर्वक इस सरोवर में स्नान करता है और महान् भयानक त्रिताप से (आध्यात्मिक, आधिदैविक, आधिभौतिक तापों से) नहीं जलता॥
All these hardships do not befall those upon whom Lord Ram bestows His divine grace. Such blessed individuals respectfully bathe in this sacred lake and remain untouched by the three fearsome sorrows (Adhyatmik, arising from one’s own body or mind, Adhidaivik, stemming from fate or divine will, and Adhibhoutik, caused by external circumstances or one’s own karma).
ते नर यह सर तजहिं न काऊ। जिन्ह कें राम चरन भल भाऊ॥
जो नहाइ चह एहिं सर भाई। सो सतसंग करउ मन लाई॥
जिनके मन में श्री रामचंद्रजी के चरणों में सुंदर प्रेम है, वे इस सरोवर को कभी नहीं छोड़ते। हे भाई! जो इस सरोवर में स्नान करना चाहे, वह मन लगाकर सत्संग करे॥
Those who hold deep love for the feet of Lord Ram never abandon this sacred lake. O’ Brother, anyone wishing to bathe in this lake must wholeheartedly immerse themselves in the company of saintly gatherings.
अस मानस मानस चख चाही। भइ कबि बुद्धि बिमल अवगाही॥
भयउ हृदयँ आनंद उछाहू। उमगेउ प्रेम प्रमोद प्रबाहू॥
ऐसे मानस सरोवर को हृदय के नेत्रों से देखकर और उसमें गोता लगाकर कवि की बुद्धि निर्मल हो गई, हृदय में आनंद और उत्साह भर गया और प्रेम तथा आनंद का प्रवाह उमड़ आया॥
After beholding this sacred lake with the eyes of his heart and taking a dip in it, Tulsidas ji’s mind became profoundly pure. Love, joy, and excitement overflowed within him, and his heart blossomed with contentment and boundless enthusiasm.
चली सुभग कबिता सरिता सो। राम बिमल जस जल भरित सो।
सरजू नाम सुमंगल मूला। लोक बेद मत मंजुल कूला॥
उससे वह सुंदर कविता रूपी नदी बह निकली, जिसमें श्री रामजी का निर्मल यश रूपी जल भरा है। इस (कवितारूपिणी नदी) का नाम सरयू है, जो संपूर्ण सुंदर मंगलों की जड़ है। लोकमत और वेदमत इसके दो सुंदर किनारे हैं॥
From his heart emerged a beautiful composition in the form of a flowing river, its waters brimming with the supremely pious glories of Lord Ram. This river is named Saryu, the source of all blissful auspiciousness. The two exquisite banks of this river symbolize the public viewpoint and the perspective conveyed in the Vedas.
नदी पुनीत सुमानस नंदिनि। कलिमल तृन तरु मूल निकंदिनि॥
यह सुंदर मानस सरोवर की कन्या सरयू नदी बड़ी पवित्र है और कलियुग के (छोटे-बड़े) पाप रूपी तिनकों और वृक्षों को जड़ से उखाड़ फेंकने वाली है॥
This sacred Saryu River, the daughter (tributary) of the pristine Lake Mansarovar, washes away all sins of Kaliyug, whether small like blades of grass or towering like mighty trees, that cross her path.
दोहा :
श्रोता त्रिबिध समाज पुर ग्राम नगर दुहुँ कूल।
संतसभा अनुपम अवध सकल सुमंगल मूल॥
तीन प्रकार के श्रोता (१.श्रद्धालु- जो पूरे आदर के साथ वक्ता की बात सुनते हैं, कोई टीका टिप्पणी नहीं करते हैं, २.जिज्ञासु- जो सुनते हैं और बीच बीच में जिज्ञासा यानि प्रश्न भी करते हैं, ३.परीक्षक या आलोचक- ये वक्ता के ज्ञान की परीक्षा लेने के लिए सुनते हैं और उसकी आलोचना भी करते हैं) इस मानस रूपी नदी के दोनों किनारों पर बसे हुए पुरवे, गाँव और नगर हैं और संतों की सभा ही सब सुंदर मंगलों की जड़ अनुपम अयोध्याजी हैं॥
The cities, villages, and towns along both banks of the river (representing Shri Ramcharitmanas) symbolize the three types of listeners found in society: believers or true devotees, seekers or inquisitive devotees, and those who doubt or criticize. The unique assembly of saints is likened to Ayodhya, the source of all blissful auspiciousness.
चौपाई :
रामभगति सुरसरितहि जाई। मिली सुकीरति सरजु सुहाई॥
सानुज राम समर जसु पावन। मिलेउ महानदु सोन सुहावन॥
सुंदर कीर्ति रूपी सुहावनी सरयूजी रामभक्ति रूपी गंगाजी में जा मिलीं। छोटे भाई लक्ष्मण सहित श्री रामजी के युद्ध का पवित्र यश रूपी सुहावना महानद सोन उसमें आ मिला॥
The sacred Saryu, symbolizing the widespread glories of Lord Ram, merges with the divine Ganga, the heavenly river of devotion to Lord Ram. Further, the virtuous fame of Lord Ram and His younger brother Lakshman on the battlefield joins this Ganga in the form of the mighty Sonbhadra River.
जुग बिच भगति देवधुनि धारा। सोहति सहित सुबिरति बिचारा॥
त्रिबिध ताप त्रासक तिमुहानी। राम सरूप सिंधु समुहानी॥
दोनों के बीच में भक्ति रूपी गंगाजी की धारा ज्ञान और वैराग्य के सहित शोभित हो रही है। ऐसी तीनों तापों को डराने वाली यह तिमुहानी नदी रामस्वरूप रूपी समुद्र की ओर जा रही है॥
The stream of Ganga ji, flowing between these two rivers, represents devotion adorned with wisdom and detachment. The confluence of these three rivers eliminates the fear of the three types of sorrows and flows gracefully towards the ocean, symbolizing the divine and beautiful Lord Ram.
मानस मूल मिली सुरसरिही। सुनत सुजन मन पावन करिही॥
बिच बिच कथा बिचित्र बिभागा। जनु सरि तीर तीर बन बागा॥
इस (कीर्ति रूपी सरयू) का मूल मानस (श्री रामचरित) है और यह (रामभक्ति रूपी) गंगाजी में मिली है, इसलिए यह सुनने वाले सज्जनों के मन को पवित्र कर देगी। इसके बीच-बीच में जो भिन्न-भिन्न प्रकार की विचित्र कथाएँ हैं, वे ही मानो नदी तट के आस-पास के वन और बाग हैं॥
Mansarovar (Shri Ramcharitmanas) is the source of the sacred river Saryu, symbolizing the glories of Lord Ram, which merges with Ganga ji, representing devotion. Listening to Shri Ramcharitmanas purifies the hearts of saintly souls. Scattered throughout Shri Ramcharitmanas are countless unique stories, likened to the lush forests and gardens adorning the banks of the river.
उमा महेस बिबाह बराती। ते जलचर अगनित बहुभाँती॥
रघुबर जनम अनंद बधाई। भवँर तरंग मनोहरताई॥
श्री पार्वतीजी और शिवजी के विवाह के बाराती इस नदी में बहुत प्रकार के असंख्य जलचर जीव हैं। श्री रघुनाथजी के जन्म की आनंद-बधाइयाँ ही इस नदी के भँवर और तरंगों की मनोहरता है॥
The wedding guests at the marriage of Lord Shiv and Parvati ji symbolize the countless and diverse aquatic creatures inhabiting this sacred river. The bliss and celebrations surrounding the birth Lord Raghuveer, embody the heart-pleasing charm of the river’s mesmerizing whirlpools and gentle waves.
दोहाः
बालचरित चहु बंधु के बनज बिपुल बहुरंग।
नृप रानी परिजन सुकृत मधुकर बारि बिहंग॥
चारों भाइयों के जो बालचरित हैं, वे ही इसमें खिले हुए रंग-बिरंगे बहुत से कमल हैं। महाराज श्री दशरथजी तथा उनकी रानियों और कुटुम्बियों के सत्कर्म (पुण्य) ही भ्रमर और जल पक्षी हैं॥
The playful childhood acts of the four Brothers (Shri Ram, Shri Lakshman, Shri Bharat, and Shri Shatrughan) are represented by the vibrant lotuses adorning the river. The virtuous deeds of Dashrath ji, his queens, and the family members symbolize the buzzing bumblebees and the diverse aquatic birds inhabiting the river.
चौपाई :
सीय स्वयंबर कथा सुहाई। सरित सुहावनि सो छबि छाई॥
नदी नाव पटु प्रस्न अनेका। केवट कुसल उतर सबिबेका॥
श्री सीताजी के स्वयंवर की जो सुन्दर कथा है, वह इस नदी में सुहावनी छबि छा रही है। अनेकों सुंदर विचारपूर्ण प्रश्न ही इस नदी की नावें हैं और उनके विवेकयुक्त उत्तर ही चतुर केवट हैं॥
The enchanting episode of Sita ji’s marriage to Lord Ram is the delightful charm adorning the river. Clever questions serve as the boats on this river, while intelligent answers are the skillful boatmen guiding them.
सुनि अनुकथन परस्पर होई। पथिक समाज सोह सरि सोई॥
घोर धार भृगुनाथ रिसानी। घाट सुबद्ध राम बर बानी॥
इस कथा को सुनकर पीछे जो आपस में चर्चा होती है, वही इस नदी के सहारे-सहारे चलने वाले यात्रियों का समाज शोभा पा रहा है। परशुरामजी का क्रोध इस नदी की भयानक धारा है और श्री रामचंद्रजी के श्रेष्ठ वचन ही सुंदर बँधे हुए घाट हैं॥
The conversation that unfolds after the narration of the story represents groups of travellers along the banks of this serene river. The wrath of Parshuram (the grandson of Maharishi Bhrigu), symbolizes the river’s raging current, while Lord Ram’s eloquent words stand as the elegantly crafted docks lining its shores.
सानुज राम बिबाह उछाहू। सो सुभ उमग सुखद सब काहू॥
कहत सुनत हरषहिं पुलकाहीं। ते सुकृती मन मुदित नहाहीं॥
भाइयों सहित श्री रामचंद्रजी के विवाह का उत्साह ही इस कथा नदी की कल्याणकारिणी बाढ़ है, जो सभी को सुख देने वाली है। इसके कहने-सुनने में जो हर्षित और पुलकित होते हैं, वे ही पुण्यात्मा पुरुष हैं, जो प्रसन्न मन से इस नदी में नहाते हैं॥
The wedding celebrations of Lord Ram and His younger Brothers embody the auspicious joy that brings happiness to all. Those who revel in narrating or listening to this tale, experiencing waves of bliss, are the fortunate individuals who take a delightful dip in this sacred river.
राम तिलक हित मंगल साजा। परब जोग जनु जुरे समाजा।
काई कुमति केकई केरी। परी जासु फल बिपति घनेरी॥
श्री रामचंद्रजी के राजतिलक के लिए जो मंगल साज सजाया गया, वही मानो पर्व के समय इस नदी पर यात्रियों के समूह इकट्ठे हुए हैं। कैकेयी की कुबुद्धि ही इस नदी में काई है, जिसके फलस्वरूप बड़ी भारी विपत्ति आ पड़ी॥
The auspicious preparations for Lord Ram’s coronation are like throngs of devotees gathering to take a holy dip in the river during a sacred occasion. Mother Kaikeyi’s evil intentions resemble the moss along the riverbanks, bringing forth great hardships and challenges.
दोहा :
समन अमित उतपात सब भरत चरित जपजाग।
कलि अघ खल अवगुन कथन ते जलमल बग काग॥
संपूर्ण अनगिनत उत्पातों को शांत करने वाला भरतजी का चरित्र नदी तट पर किया जाने वाला जपयज्ञ है। कलियुग के पापों और दुष्टों के अवगुणों के जो वर्णन हैं, वे ही इस नदी के जल का कीचड़ और बगुले-कौए हैं॥
The temperament of Bharat ji is akin to the constant chanting along the riverbanks, dispelling countless calamities. The tales of Kaliyug’s sins and the vices of wretched individuals described in the Shri Ramcharitmanas are like the sludge on the riverbanks, as well as the herons and crows dwelling nearby.
चौपाई :
कीरति सरित छहूँ रितु रूरी। समय सुहावनि पावनि भूरी॥
हिम हिमसैलसुता सिव ब्याहू। सिसिर सुखद प्रभु जनम उछाहू॥
यह कीर्तिरूपिणी नदी छहों ऋतुओं में सुंदर है। सभी समय यह परम सुहावनी और अत्यंत पवित्र है। इसमें शिव-पार्वती का विवाह हेमंत ऋतु है। श्री रामचंद्रजी के जन्म का उत्सव सुखदायी शिशिर ऋतु है॥
The river of Lord Ram’s glory remains delightful and enchanting throughout all the six seasons, radiating charm and holiness at all times. The marriage of Himavan’s daughter, Parvati ji, with Lord Shiv symbolizes the pre-Winter season. Similarly, the joyous celebration of Lord Ram’s birth represents the Winter season, bringing happiness to all.
बरनब राम बिबाह समाजू। सो मुद मंगलमय रितुराजू॥
ग्रीषम दुसह राम बनगवनू। पंथकथा खर आतप पवनू॥
श्री रामचंद्रजी के विवाह समाज का वर्णन ही आनंद-मंगलमय ऋतुराज वसंत है। श्री रामजी का वनगमन दुःसह ग्रीष्म ऋतु है और मार्ग की कथा ही कड़ी धूप और लू है॥
The gathering at Lord Ram’s wedding celebrations symbolizes the joy and auspiciousness of Spring, the king of all seasons. Lord Ram’s departure to the forest signifies the scorching Summer season, while the tales of his wandering in the forest represent the intense heat and searing winds from the blazing Sun.
बरषा घोर निसाचर रारी। सुरकुल सालि सुमंगलकारी॥
राम राज सुख बिनय बड़ाई। बिसद सुखद सोइ सरद सुहाई॥
राक्षसों के साथ घोर युद्ध ही वर्षा ऋतु है, जो देवकुल रूपी धान के लिए सुंदर कल्याण करने वाली है। रामचंद्रजी के राज्यकाल का जो सुख, विनम्रता और बड़ाई है, वही निर्मल सुख देने वाली सुहावनी शरद् ऋतु है॥
The fierce battle with the demons symbolizes the Monsoon season, which brings auspiciousness for the Demigods, akin to the flourishing crops of grain. The praises, humility, and joy of Lord Ram’s reign, represent the luminous and serene Autumn season, spreading happiness to all.
सती सिरोमनि सिय गुन गाथा। सोइ गुन अमल अनूपम पाथा॥
भरत सुभाउ सुसीतलताई। सदा एकरस बरनि न जाई॥
सती-शिरोमणि श्री सीताजी के गुणों की जो कथा है, वही इस जल का निर्मल और अनुपम गुण है। श्री भरतजी का स्वभाव इस नदी की सुंदर शीतलता है, जो सदा एक सी रहती है और जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता॥
The tales of the virtues of Sita ji, the crown jewel among chaste wives, embody the purity and clarity of this unique water. The noble character of Bharat ji reflects the cooling and soothing essence of this water, ever-consistent and beyond description in words.
दोहा :
अवलोकनि बोलनि मिलनि प्रीति परसपर हास।
भायप भलि चहु बंधु की जल माधुरी सुबास॥
चारों भाइयों का परस्पर देखना, बोलना, मिलना, एक-दूसरे से प्रेम करना, हँसना और सुंदर भाईपना इस जल की मधुरता और सुगंध है॥
The beautiful way in which they see each other, their meetings, conversations, mutual love, joyful banters, and the delightful bond of brotherhood among the four Brothers embody the sweetness and enchanting fragrance of this water.
चौपाई :
आरति बिनय दीनता मोरी। लघुता ललित सुबारि न थोरी॥
अदभुत सलिल सुनत गुनकारी। आस पिआस मनोमल हारी॥
मेरा आर्तभाव, विनय और दीनता इस सुंदर और निर्मल जल का कम हलकापन नहीं है (अर्थात् अत्यंत हलकापन है)। यह जल बड़ा ही अनोखा है, जो सुनने से ही गुण करता है और आशा रूपी प्यास को और मन के मैल को दूर कर देता है॥
My misery, humility, and plea reflect the extreme lightness of this water. This extraordinary water bestows virtues upon its listeners, quenches the thirst arising from desires, and purifies the heart of all sins.
राम सुप्रेमहि पोषत पानी। हरत सकल कलि कलुष गलानी॥
भव श्रम सोषक तोषक तोषा। समन दुरित दुख दारिद दोषा॥
यह जल श्री रामचंद्रजी के सुंदर प्रेम को पुष्ट करता है, कलियुग के समस्त पापों और उनसे होने वाली ग्लानि को हर लेता है। (संसार के जन्म-मृत्यु रूप) श्रम को सोख लेता है, संतोष को भी संतुष्ट करता है और पाप, दरिद्रता और दोषों को नष्ट कर देता है॥
This water nurtures a deep and beautiful love for Lord Ram. It washes away all the sins of Kaliyug and the guilt that accompanies them. It soothes the exhaustion from the endless cycle of births and deaths, satisfies even the essence of satisfaction itself, and eradicates all sins, sorrows, miseries, and imperfections.
काम कोह मद मोह नसावन। बिमल बिबेक बिराग बढ़ावन॥
सादर मज्जन पान किए तें। मिटहिं पाप परिताप हिए तें॥
यह जल काम, क्रोध, मद और मोह का नाश करने वाला और निर्मल ज्ञान और वैराग्य को बढ़ाने वाला है। इसमें आदरपूर्वक स्नान करने से और इसे पीने से हृदय में रहने वाले सब पाप-ताप मिट जाते हैं॥
It eliminates material desires, anger, false pride, and infatuation while fostering pure wisdom and detachment. Whoever bathes in it with respect and drinks its sacred water will be freed from all sins and the remorse burdening their heart.
जिन्ह एहिं बारि न मानस धोए। ते कायर कलिकाल बिगोए॥
तृषित निरखि रबि कर भव बारी। फिरिहहिं मृग जिमि जीव दुखारी॥
जिन्होंने इस (राम सुयश रूपी) जल से अपने हृदय को नहीं धोया, वे कायर कलिकाल के द्वारा ठगे गए। जैसे प्यासा हिरन सूर्य की किरणों के रेत पर पड़ने से उत्पन्न हुए जल के भ्रम को वास्तविक जल समझकर पीने को दौड़ता है और जल न पाकर दुःखी होता है, वैसे ही वे (कलियुग से ठगे हुए) जीव भी (विषयों के पीछे भटककर) दुःखी होंगे॥
Those who have not cleansed their hearts in this sacred water are cowards, deceived by the illusions of Kaliyug. Just as a thirsty deer is misled by the mirage created by the Sun’s rays and turns away disheartened upon finding no water, so too do these beings fall prey to the illusions of material desires. Chasing these fleeting objects, they remain trapped in misery and suffering in Kaliyug.
The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.
Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.
The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.