Ba
Bal kand
Bal kand
Sati Ka Bhram, Shri Ramji Ka Aishwarya Aur Sati Ka Khed (सती का भ्रम, श्री रामजी का ऐश्वर्य और सती का खेद)

Dohas
Chaupais
~ read
Goswami Tulsidas
Language: Awadhi
Bal kand

दोहा :
अति बिचित्र रघुपति चरित जानहिं परम सुजान।
जे मतिमंद बिमोह बस हृदयँ धरहिं कछु आन॥

श्री रघुनाथजी का चरित्र बड़ा ही विचित्र है, उसको पहुँचे हुए ज्ञानीजन ही जानते हैं। जो मंदबुद्धि हैं, वे तो विशेष रूप से मोह के वश होकर हृदय में कुछ दूसरी ही बात समझ बैठते हैं॥
The glories of Shri Ram are unparalleled and can only be truly understood by the supremely wise. Those who are dull-witted or clouded by delusion may conceive something entirely different in their minds.

चौपाई :
संभु समय तेहि रामहि देखा। उपजा हियँ अति हरषु बिसेषा ॥
भरि लोचन छबिसिंधु निहारी। कुसमय जानि न कीन्हि चिन्हारी॥

श्री शिवजी ने उसी अवसर पर श्री रामजी को देखा और उनके हृदय में बहुत भारी आनंद उत्पन्न हुआ। उन शोभा के समुद्र (श्री रामचंद्रजी) को शिवजी ने नेत्र भरकर देखा, परन्तु अवसर ठीक न जानकर परिचय नहीं किया॥
At that very moment, Lord Shambhu (Shiv ji) saw Shri Ram, and an extraordinary joy filled His heart. He immersed Himself in the boundless beauty of Lord Ram, feasting His eyes on the divine form. However, He refrained from approaching Lord Ram or introducing Himself, understanding that the timing was not appropriate.

जय सच्चिदानंद जग पावन। अस कहि चलेउ मनोज नसावन॥
चले जात सिव सती समेता। पुनि पुनि पुलकत कृपानिकेता॥

जगत्‌ को पवित्र करने वाले सच्चिदानंद की जय हो, इस प्रकार कहकर कामदेव का नाश करने वाले श्री शिवजी चल पड़े। कृपानिधान शिवजी बार-बार आनंद से पुलकित होते हुए सतीजी के साथ चले जा रहे थे॥
Lord Shiv, the destroyer of Kaamdev (Cupid), bowed to Shri Ram in His heart and praised Him as Sachchidanand (the embodiment of truth, consciousness, and boundless bliss) and as the purifier of the entire universe. After offering His reverence, Lord Shiv continued on his way. Walking alongside His wife, Sati ji, the ever-compassionate Lord Shiv felt a surge of joy repeatedly filling His heart.

सतीं सो दसा संभु कै देखी। उर उपजा संदेहु बिसेषी॥
संकरु जगतबंद्य जगदीसा। सुर नर मुनि सब नावत सीसा॥

सतीजी ने शंकरजी की वह दशा देखी तो उनके मन में बड़ा संदेह उत्पन्न हो गया। (वे मन ही मन कहने लगीं कि) शंकरजी की सारा जगत्‌ वंदना करता है, वे जगत्‌ के ईश्वर हैं, देवता, मनुष्य, मुनि सब उनके प्रति सिर नवाते हैं॥
When Sati ji observed this state of Lord Shambhu, a deep doubt arose in Her heart. She began to wonder how Lord Shankar, who is revered by the entire world, including Demigods, humans, and sages, could bow before someone else. Lord Shankar, the supreme deity and master of the entire Universe, is worshipped by all, yet He humbly paid His respects to Shri Ram.

तिन्ह नृपसुतहि कीन्ह परनामा। कहि सच्चिदानंद परधामा॥
भए मगन छबि तासु बिलोकी। अजहुँ प्रीति उर रहति न रोकी॥

उन्होंने एक राजपुत्र को सच्चिदानंद परधाम कहकर प्रणाम किया और उसकी शोभा देखकर वे इतने प्रेममग्न हो गए कि अब तक उनके हृदय में प्रीति रोकने से भी नहीं रुकती॥
The Lord of the Universe bowed before the son of a king, addressing Him as Sachchidanand and the Supreme Being. Captivated by the beauty of the prince, He was overwhelmed with love, and even now, He cannot contain the overflowing affection in His heart.

दोहा :
ब्रह्म जो ब्यापक बिरज अज अकल अनीह अभेद।
सो कि देह धरि होइ नर जाहि न जानत बेद॥

जो ब्रह्म सर्वव्यापक, मायारहित, अजन्मा, अगोचर, इच्छारहित और भेदरहित है और जिसे वेद भी नहीं जानते, क्या वह देह धारण करके मनुष्य हो सकता है?॥
The one who is Brahm, omnipresent, untouched by material qualities, unborn, beyond sensory perception, devoid of desires, impartial to all, and beyond the comprehension of even the Vedas, can that supreme Brahm take on the form of a human?

चौपाई :
बिष्नु जो सुर हित नरतनु धारी। सोउ सर्बग्य जथा त्रिपुरारी॥
खोजइ सो कि अग्य इव नारी। ग्यानधाम श्रीपति असुरारी॥

देवताओं के हित के लिए मनुष्य शरीर धारण करने वाले जो विष्णु भगवान्‌ हैं, वे भी शिवजी की ही भाँति सर्वज्ञ हैं। वे ज्ञान के भंडार, लक्ष्मीपति और असुरों के शत्रु भगवान्‌ विष्णु क्या अज्ञानी की तरह स्त्री को खोजेंगे?॥
Lord Vishnu, who takes on a human form for the welfare of the Demigods, is akin to Lord Shiv, the destroyer of Tripur and the knower of all. He, who is the reservoir of all knowledge, the Lord of Goddess Lakshmi, and the vanquisher of demons, could He possibly be searching for His wife like an ordinary, ignorant man?

संभुगिरा पुनि मृषा न होई। सिव सर्बग्य जान सबु कोई॥
अस संसय मन भयउ अपारा। होइ न हृदयँ प्रबोध प्रचारा॥

फिर शिवजी के वचन भी झूठे नहीं हो सकते। सब कोई जानते हैं कि शिवजी सर्वज्ञ हैं। सती के मन में इस प्रकार का अपार संदेह उठ खड़ा हुआ, किसी तरह भी उनके हृदय में ज्ञान का प्रादुर्भाव नहीं होता था॥
The words of Lord Shambhu can never be untrue, for He is all-knowing and revered as the Lord by all. Yet, a profound doubt arose in Her mind, preventing the stream of true knowledge from flowing into Her heart.

जद्यपि प्रगट न कहेउ भवानी। हर अंतरजामी सब जानी॥
सुनहि सती तव नारि सुभाऊ। संसय अस न धरिअ उर काऊ॥

यद्यपि भवानीजी ने प्रकट कुछ नहीं कहा, पर अन्तर्यामी शिवजी सब जान गए। वे बोले- हे सती! सुनो, तुम्हारा स्त्री स्वभाव है। ऐसा संदेह मन में कभी न रखना चाहिए॥
Although Goddess Sati did not express these thoughts out aloud, Lord Shiv, who knows the innermost feelings of every heart, gently told her that She possessed the natural temperament of a woman and advised Her not to harbour such doubts in Her mind,…

जासु कथा कुंभज रिषि गाई। भगति जासु मैं मुनिहि सुनाई॥
सोइ मम इष्टदेव रघुबीरा। सेवत जाहि सदा मुनि धीरा॥

जिनकी कथा का अगस्त्य ऋषि ने गान किया और जिनकी भक्ति मैंने मुनि को सुनाई, ये वही मेरे इष्टदेव श्री रघुवीरजी हैं, जिनकी सेवा ज्ञानी मुनि सदा किया करते हैं॥
…”The one whose tale was sung by Rishi Kumbhaj (Sage Agastya), whose devotion I had explained to the Muni, is my most beloved Lord, the finest among the Raghus, Shri Ram, who is eternally served by the wise and learned sages…

छंद :
मुनि धीर जोगी सिद्ध संतत बिमल मन जेहि ध्यावहीं।
कहि नेति निगम पुरान आगम जासु कीरति गावहीं॥
सोइ रामु ब्यापक ब्रह्म भुवन निकाय पति माया धनी।
अवतरेउ अपने भगत हित निजतंत्र नित रघुकुलमनी॥

ज्ञानी मुनि, योगी और सिद्ध निरंतर निर्मल चित्त से जिनका ध्यान करते हैं तथा वेद, पुराण और शास्त्र ‘नेति-नेति’ कहकर जिनकी कीर्ति गाते हैं, उन्हीं सर्वव्यापक, समस्त ब्रह्मांडों के स्वामी, मायापति, नित्य परम स्वतंत्र, ब्रह्मा रूप भगवान्‌ श्री रामजी ने अपने भक्तों के हित के लिए (अपनी इच्छा से) रघुकुल के मणिरूप में अवतार लिया है।
…The One whom learned sages, yogis, and enlightened saints constantly meditate upon with pure minds; the One whose glories are extolled by the Vedas, Scriptures, and Puranas as boundless and infinite, beyond the grasp of comprehension, He is none other than Lord Ram. Omnipresent and eternal Brahm, the sovereign of the entire cosmos and the master of Maya, He has incarnated, by His own divine will, as the crown jewel of the Raghu dynasty to bring welfare to His devotees.”

सोरठा :
लाग न उर उपदेसु जदपि कहेउ सिवँ बार बहु।
बोले बिहसि महेसु हरिमाया बलु जानि जियँ॥

यद्यपि शिवजी ने बहुत बार समझाया, फिर भी सतीजी के हृदय में उनका उपदेश नहीं बैठा। तब महादेवजी मन में भगवान्‌ की माया का बल जानकर मुस्कुराते हुए बोले-॥
Although Lord Shiv explained many times, Sati ji’s heart remained unable to grasp the truth. Reflecting on the immense power of the illusion created by Lord Hari’s Maya, Lord Shiv smiled and said,…

चौपाई :
जौं तुम्हरें मन अति संदेहू। तौ किन जाइ परीछा लेहू॥
तब लगि बैठ अहउँ बटछाहीं। जब लगि तुम्ह ऐहहु मोहि पाहीं॥

जो तुम्हारे मन में बहुत संदेह है तो तुम जाकर परीक्षा क्यों नहीं लेती? जब तक तुम मेरे पास लौट आओगी तब तक मैं इसी बड़ की छाँह में बैठा हूँ॥
…“If there is so much doubt in your heart, then why not go and test Him yourself? I will wait here, under the shade of this banyan tree, until you return to me…

जैसें जाइ मोह भ्रम भारी। करेहु सो जतनु बिबेक बिचारी॥
चलीं सती सिव आयसु पाई। करहिं बेचारु करौं का भाई॥

जिस प्रकार तुम्हारा यह अज्ञानजनित भारी भ्रम दूर हो, (भली-भाँति) विवेक के द्वारा सोच-समझकर तुम वही करना। शिवजी की आज्ञा पाकर सती चलीं और मन में सोचने लगीं कि भाई! क्या करूँ (कैसे परीक्षा लूँ)?॥
…Undertake that effort with your sound judgement, through which your great ignorance and delusion may be dispelled.” With Lord Shiv’s permission, Sati ji set out on Her mission, contemplating how She should proceed to test the divinity of Lord Ram.

इहाँ संभु अस मन अनुमाना। दच्छसुता कहुँ नहिं कल्याना॥
मोरेहु कहें न संसय जाहीं। बिधि बिपरीत भलाई नाहीं॥

इधर शिवजी ने मन में ऐसा अनुमान किया कि दक्षकन्या सती का कल्याण नहीं है। जब मेरे समझाने से भी संदेह दूर नहीं होता तब (मालूम होता है) विधाता ही उलटे हैं, अब सती का कुशल नहीं है॥
Here, Lord Shambhu reflected in His mind, realizing that there could be no welfare for Daksha’s daughter, Sati ji. “Despite my assurances, Her doubt remains unshaken. It seems that the divine will has turned against Her, and now, Her well-being appears impossible…

होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा॥

जो कुछ राम ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन शाखा (विस्तार) बढ़ावे। (मन में) ऐसा कहकर शिवजी भगवान्‌ श्री हरि का नाम जपने लगे और सतीजी वहाँ गईं, जहाँ सुख के धाम प्रभु श्री रामचंद्रजी थे॥
…In the end, whatever happens is in accordance with the will of Lord Ram. Why then should one speculate and extend the branches of argument any further?” Saying this, Lord Shiv began chanting Lord Hari’s (Shri Ram’s) name, while Sati ji proceeded to the place where the abode of bliss, Lord Ram, was present.

दोहा :
पुनि पुनि हृदयँ बिचारु करि धरि सीता कर रूप।
आगें होइ चलि पंथ तेहिं जेहिं आवत नरभूप॥

सती बार-बार मन में विचार कर सीताजी का रूप धारण करके उस मार्ग की ओर आगे होकर चलीं, जिससे (सतीजी के विचारानुसार) मनुष्यों के राजा रामचंद्रजी आ रहे थे॥
Sati ji, after repeatedly contemplating in Her heart, assumed the appearance of Sita ji (Lord Ram’s wife). She then began walking ahead of Lord Ram, the King amongst humans, on the same path as Him.

चौपाई :
लछिमन दीख उमाकृत बेषा। चकित भए भ्रम हृदयँ बिसेषा॥
कहि न सकत कछु अति गंभीरा। प्रभु प्रभाउ जानत मतिधीरा॥

सतीजी के बनावटी वेष को देखकर लक्ष्मणजी चकित हो गए और उनके हृदय में बड़ा भ्रम हो गया। वे बहुत गंभीर हो गए, कुछ कह नहीं सके। धीर बुद्धि लक्ष्मण प्रभु रघुनाथजी के प्रभाव को जानते थे॥
When Lakshman ji saw Sati ji disguised as Sita ji, he was astonished and deeply perplexed. Unable to say anything, he grew silent and serious. Patient and insightful by nature, he knew that this might be the divine illusory power of the Almighty, Lord Ram.

सती कपटु जानेउ सुरस्वामी। सबदरसी सब अंतरजामी॥
सुमिरत जाहि मिटइ अग्याना। सोइ सरबग्य रामु भगवाना॥

सब कुछ देखने वाले और सबके हृदय की जानने वाले देवताओं के स्वामी श्री रामचंद्रजी सती के कपट को जान गए, जिनके स्मरण मात्र से अज्ञान का नाश हो जाता है, वही सर्वज्ञ भगवान्‌ श्री रामचंद्रजी हैं॥
Shri Ram, the Lord of the Demigods, who sees all and knows the innermost thoughts of everyone, understood the deceitful act of Sati ji. He, whose mere remembrance dispels all ignorance, is the all-knowing Bhagwan (Almighty God), Lord Ram.

सती कीन्ह चह तहँहुँ दुराऊ। देखहु नारि सुभाव प्रभाऊ॥
निज माया बलु हृदयँ बखानी। बोले बिहसि रामु मृदु बानी॥

स्त्री स्वभाव का असर तो देखो कि वहाँ (उन सर्वज्ञ भगवान्‌ के सामने) भी सतीजी छिपाव करना चाहती हैं। अपनी माया के बल को हृदय में बखानकर, श्री रामचंद्रजी हँसकर कोमल वाणी से बोले॥
Observe the influence of a woman’s nature, Sati ji sought to conceal Her true form even from the omniscient Lord. Acknowledging the power of His divine illusory energy in His heart, Lord Ram smiled and spoke these gentle and polite words.

जोरि पानि प्रभु कीन्ह प्रनामू। पिता समेत लीन्ह निज नामू॥
कहेउ बहोरि कहाँ बृषकेतू। बिपिन अकेलि फिरहु केहि हेतू॥

पहले प्रभु ने हाथ जोड़कर सती को प्रणाम किया और पिता सहित अपना नाम बताया। फिर कहा कि वृषकेतु शिवजी कहाँ हैं? आप यहाँ वन में अकेली किसलिए फिर रही हैं?॥
With joined palms, Lord Ram respectfully bowed to Sati ji and introduced Himself by mentioning His own name and His father’s name. He then asked her, “Where is Vrishketu (Lord Shiv), the one whose flag bears the symbol of a bull? And for what purpose are you wandering alone in this forest?”

दोहा :
राम बचन मृदु गूढ़ सुनि उपजा अति संकोचु।
सती सभीत महेस पहिं चलीं हृदयँ बड़ सोचु॥

श्री रामचन्द्रजी के कोमल और रहस्य भरे वचन सुनकर सतीजी को बड़ा संकोच हुआ। वे डरती हुई (चुपचाप) शिवजी के पास चलीं, उनके हृदय में बड़ी चिन्ता हो गई॥
Hearing the polite yet profound and mysterious words of Lord Ram, Sati ji was overcome with hesitation and deep remorse. Fear gripped Her, and with a heavy heart filled with worry, She silently returned to Lord Mahesh.

चौपाई :
मैं संकर कर कहा न माना। निज अग्यानु राम पर आना॥
जाइ उतरु अब देहउँ काहा। उर उपजा अति दारुन दाहा॥

कि मैंने शंकरजी का कहना न माना और अपने अज्ञान का श्री रामचन्द्रजी पर आरोप किया। अब जाकर मैं शिवजी को क्या उत्तर दूँगी? (यों सोचते-सोचते) सतीजी के हृदय में अत्यन्त भयानक जलन पैदा हो गई॥
She began reflecting, “I disregarded Lord Shankar’s advice and acted out of my ignorance toward Lord Ram. What answer will I now give to my Lord?” Her heart burned with deep anguish and regret.

जाना राम सतीं दुखु पावा। निज प्रभाउ कछु प्रगटि जनावा॥
सतीं दीख कौतुकु मग जाता। आगें रामु सहित श्री भ्राता॥

श्री रामचन्द्रजी ने जान लिया कि सतीजी को दुःख हुआ, तब उन्होंने अपना कुछ प्रभाव प्रकट करके उन्हें दिखलाया। सतीजी ने मार्ग में जाते हुए यह कौतुक देखा कि श्री रामचन्द्रजी सीताजी और लक्ष्मणजी सहित आगे चले जा रहे हैं। (इस अवसर पर सीताजी को इसलिए दिखाया कि सतीजी श्री राम के सच्चिदानंदमय रूप को देखें, वियोग और दुःख की कल्पना जो उन्हें हुई थी, वह दूर हो जाए तथा वे प्रकृतिस्थ हों।)॥
Lord Ram, understanding that Sati ji was troubled by sorrow, revealed a glimpse of His divine, glorious form to Her. As She continued on Her way, Sati ji witnessed an extraordinary illusory act of the Lord—She saw Ram ji, Sita ji, and Lakshman ji walking ahead of Her.

फिरि चितवा पाछें प्रभु देखा। सहित बंधु सिय सुंदर बेषा॥
जहँ चितवहिं तहँ प्रभु आसीना। सेवहिं सिद्ध मुनीस प्रबीना॥

(तब उन्होंने) पीछे की ओर फिरकर देखा, तो वहाँ भी भाई लक्ष्मणजी और सीताजी के साथ श्री रामचन्द्रजी सुंदर वेष में दिखाई दिए। वे जिधर देखती हैं, उधर ही प्रभु श्री रामचन्द्रजी विराजमान हैं और सुचतुर सिद्ध मुनीश्वर उनकी सेवा कर रहे हैं॥
Then Sati ji turned back and saw Lord Ram, Lakshman ji, and Sita ji in their enchanting forms. No matter where She directed Her gaze, She beheld Lord Ram, gracefully seated, surrounded by proficient and realized saints and sages, all devotedly serving Him.

देखे सिव बिधि बिष्नु अनेका। अमित प्रभाउ एक तें एका॥
बंदत चरन करत प्रभु सेवा। बिबिध बेष देखे सब देवा॥

(तब उन्होंने) पीछे की ओर फिरकर देखा, तो वहाँ भी भाई लक्ष्मणजी और सीताजी के साथ श्री रामचन्द्रजी सुंदर वेष में दिखाई दिए। वे जिधर देखती हैं, उधर ही प्रभु श्री रामचन्द्रजी विराजमान हैं और सुचतुर सिद्ध मुनीश्वर उनकी सेवा कर रहे हैं॥
Sati ji witnessed countless manifestations of Lord Shiv, Lord Brahma, and Lord Vishnu, each possessing powers infinitely surpassing the other. She also saw all the Demigods, adorned in various divine attires, worshipping Lord Ram and reverently serving His feet.

दोहा :
सती बिधात्री इंदिरा देखीं अमित अनूप।
जेहिं जेहिं बेष अजादि सुर तेहि तेहि तन अनुरूप॥

उन्होंने अनगिनत अनुपम सती, ब्रह्माणी और लक्ष्मी देखीं। जिस-जिस रूप में ब्रह्मा आदि देवता थे, उसी के अनुकूल रूप में (उनकी) ये सब (शक्तियाँ) भी थीं॥
Sati ji saw countless, unique forms of Herself, Goddess Saraswatis, and Goddess Lakshmis. The appearance and attire of each were in harmony with the respective Gods such as Shiv ji, Brahma ji and Vishnu ji.

चौपाई :
देखे जहँ जहँ रघुपति जेते। सक्तिन्ह सहित सकल सुर तेते॥
जीव चराचर जो संसारा। देखे सकल अनेक प्रकारा॥

सतीजी ने जहाँ-जहाँ जितने रघुनाथजी देखे, शक्तियों सहित वहाँ उतने ही सारे देवताओं को भी देखा। संसार में जो चराचर जीव हैं, वे भी अनेक प्रकार के सब देखे॥
Sati ji beheld countless manifestations of Lord Ram, and wherever She looked, She saw numerous Demigods along with their wives. She also witnessed the entire spectrum of creation, both movable and immovable beings, appearing vividly before Her.

पूजहिं प्रभुहि देव बहु बेषा। राम रूप दूसर नहिं देखा॥
अवलोके रघुपति बहुतेरे। सीता सहित न बेष घनेरे॥

(उन्होंने देखा कि) अनेकों वेष धारण करके देवता प्रभु श्री रामचन्द्रजी की पूजा कर रहे हैं, परन्तु श्री रामचन्द्रजी का दूसरा रूप कहीं नहीं देखा। सीता सहित श्री रघुनाथजी बहुत से देखे, परन्तु उनके वेष अनेक नहीं थे॥
There were countless Gods, each with distinct appearances, worshipping Lord Ram, yet no variation was seen in Lord Ram’s divine form. Sati ji saw numerous manifestations of Lord Ram accompanied by many Sita jis, but unlike the other Gods, their forms remained identical and unchanging.

सोइ रघुबर सोइ लछिमनु सीता। देखि सती अति भईं सभीता॥
हृदय कंप तन सुधि कछु नाहीं। नयन मूदि बैठीं मग माहीं॥

(सब जगह) वही रघुनाथजी, वही लक्ष्मण और वही सीताजी- सती ऐसा देखकर बहुत ही डर गईं। उनका हृदय काँपने लगा और देह की सारी सुध-बुध जाती रही। वे आँख मूँदकर मार्ग में बैठ गईं॥
Everywhere She looked, Sati ji saw the same Lord Ram, the same Lakshman ji, and the same Sita ji. Overwhelmed by this divine vision, She became filled with fear, Her heart trembled, and She lost all awareness of Her body. In that state, She closed her eyes and sat down on the path.

बहुरि बिलोकेउ नयन उघारी। कछु न दीख तहँ दच्छकुमारी॥
पुनि पुनि नाइ राम पद सीसा। चलीं तहाँ जहँ रहे गिरीसा॥

फिर आँख खोलकर देखा, तो वहाँ दक्षकुमारी (सतीजी) को कुछ भी न दिख पड़ा। तब वे बार-बार श्री रामचन्द्रजी के चरणों में सिर नवाकर वहाँ चलीं, जहाँ श्री शिवजी थे॥
When She opened her eyes and looked again, the daughter of Daksha found nothing there. With deep reverence, She repeatedly bowed Her head at the feet of Lord Ram and then made Her way to the spot where the Lord of Kailash, Shiv ji, was.

दोहा :
गईं समीप महेस तब हँसि पूछी कुसलात।
लीन्हि परीछा कवन बिधि कहहु सत्य सब बात॥

जब पास पहुँचीं, तब श्री शिवजी ने हँसकर कुशल प्रश्न करके कहा कि तुमने रामजी की किस प्रकार परीक्षा ली, सारी बात सच-सच कहो॥
As Sati ji approached, Lord Shiv smiled and gently inquired if all was well with Her. He then said, “Now, tell me the whole truth, how did you test Lord Ram?”
चौपाई · 1Chaupai

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared. The mother was filled with joy; the sage's mind was captivated at the sight of his wondrous form.

चौपाई · 2Chaupai

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

Beautiful eyes, a dark-cloud-hued body, four arms bearing his own weapons; adorned with ornaments and a garland of forest flowers, large eyes — an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

॥ दोहा · 1 ॥

बार बार नाइ चरन सिर, बिनय करइ रनिवास।
जनि प्रभु मोहि बिसारहु, करहु हृदय निवास॥

Bowing again and again at the Lord's feet, the palace ladies pray: "O Lord, do not forget me — make your home in my heart."

चौपाई · 4Chaupai

ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ।
किलकि किलकि उठत धाइ गिरत भूमि लटपटाइ॥

Little Ramchandra toddles along, his anklets jingling. He squeals with delight, runs, then falls and rolls on the ground — again and again.

Bal Lila — English Meaning

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared in his divine form. The mother was filled with overwhelming joy; even the sages' minds were captivated at the sight of his wondrous form.

His eyes were enchanting, his body dark as rain-clouds; he held his own weapons in four arms. Adorned with ornaments and a garland of forest flowers, with large eyes — he was an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

Little Ramchandra toddles along with his anklets jingling sweetly. He squeals with delight, runs excitedly, then falls and rolls on the ground — then gets up and does it all over again. His dark beautiful form dusted with earth was so enchanting that Tulsidas could only compare him to the beautiful child Krishna, son of Nanda.

The palace women bow again and again at his feet, praying with folded hands: "O Lord, do not forget us — make your eternal dwelling in our hearts."

🕯️
Spiritual Significance of Bal Lila

The Bal Lila is not merely a description of Ram's childhood — it is a profound spiritual teaching on vatsalya bhakti (devotion as a parent). Tulsidas shows us that the supreme Lord who sustains the universe chose to appear as a helpless, laughing, tottering child — entirely out of love for his devotees. Every parent who reads this feels Kaushalya's joy, and every devotee feels the privilege of being loved by such a Lord.

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

Chaupai 1, Line 1 — Balkanda · Bal Lila

# Word (Sanskrit) Roman Type Meaning
1भएBhaeVerb (Past)Appeared / became manifest
2प्रगटPragaṭaAdjectiveManifest / visible / appeared
3कृपालाKṛpālāNoun (vocative)The merciful / compassionate one
4दीनदयालाDīnadayālāCompound Nounदीन (poor/humble) + दयाला (compassionate) = the merciful to the humble
5कौसल्याKausalyāProper NounKaushalya — mother of Lord Ram, queen of Dasharatha
6हितकारीHitakārīAdjectiveOne who does good / benefactor / well-wisher

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।

Chaupai 1, Line 2 — Balkanda · Bal Lila

#WordRomanTypeMeaning
1हरषितHaraṣitaAdjectiveFilled with joy / overjoyed / delighted
2महतारीMahatārīNounMother (Awadhi) — refers to Kaushalya
3मुनिMuniNounSage / ascetic / one who has taken a vow of silence
4मनManaNounMind / heart / consciousness
5हारीHārīVerbCaptivated / stolen / enchanted (mind was won over)
6अद्भुतAdbhutaAdjectiveWondrous / extraordinary / beyond description
7रूपRūpaNounForm / appearance / beauty
8बिचारीBicārīVerb (gerund)Upon contemplating / reflecting / seeing
Overview — Bal Lila in Ramcharitmanas

The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.

Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.

The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.

Source: Manasapiyusha Commentary · Ramcharitmanas Research
🪔
The Theology of Vatsalya Bhakti

Tulsidas follows the Bhakti tradition of seeing the Lord as one's child (vatsalya). Kaushalya's joy at seeing the divine child is the archetype of this devotion — she doesn't see the all-powerful Vishnu; she sees her baby Ram, and that limited, personal love is itself the highest spiritual achievement.

Literary Analysis — Metre and Style

The Bal Lila section uses the chaupai metre — four-line verses in Awadhi, each line of 16 matras (syllabic units). This metre gives the verses a rhythmic, almost musical quality suited to the joyful subject matter.

The dohas (two-line couplets) that appear between groups of chaupais serve as summaries and meditative pauses — a traditional structure Tulsidas inherited from the Sant Kavya tradition of his predecessors like Kabir and Surdas.

Notice the onomatopoeia in "ठुमकि" (thumaki) — the word itself sounds like the toddle of a child. This is Tulsidas at his literary finest, using sound to reinforce meaning.

Sa
Sati Ka Bhram, Shri Ramji Ka Aishwarya Aur Sati Ka Khed (सती का भ्रम, श्री रामजी का ऐश्वर्य और सती का खेद)
श्रीरामचरितमानस · Goswami Tulsidas
00:00 00:00

Available Recitations