Ba
Bal kand
Bal kand
Ramji Ka Shivji Ko Vivah Hetu Anurodh Aur Saptarshiyon Dwara Parvatiji Ki Pariksha (रामजी का शिवजी को विवाह हेतु अनुरोध और सप्तर्षियों द्वारा पार्वतीजी की परीक्षा)

Dohas
Chaupais
~ read
Goswami Tulsidas
Language: Awadhi
Bal kand

चौपाई :
कह सिव जदपि उचित अस नाहीं। नाथ बचन पुनि मेटि न जाहीं॥
सिर धरि आयसु करिअ तुम्हारा। परम धरमु यह नाथ हमारा॥

शिवजी ने कहा- यद्यपि ऐसा उचित नहीं है, परन्तु स्वामी की बात भी मेटी नहीं जा सकती। हे नाथ! मेरा यही परम धर्म है कि मैं आपकी आज्ञा को सिर पर रखकर उसका पालन करूँ॥
Shiv ji said, “Though it is not proper for my Master to make a humble plea, Your words cannot be disregarded. O’ Master, it is my highest duty to uphold Your command with the deepest reverence and follow it with unwavering devotion…

मातु पिता गुर प्रभु कै बानी। बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी॥
तुम्ह सब भाँति परम हितकारी। अग्या सिर पर नाथ तुम्हारी॥

माता, पिता, गुरु और स्वामी की बात को बिना ही विचारे शुभ समझकर करना (मानना) चाहिए। फिर आप तो सब प्रकार से मेरे परम हितकारी हैं। हे नाथ! आपकी आज्ञा मेरे सिर पर है॥
…The words of one’s mother, father, teacher, and Lord should always be regarded as auspicious and never questioned. You are supremely benevolent in every way, and thus, Your wish is my command.”

प्रभु तोषेउ सुनि संकर बचना। भक्ति बिबेक धर्म जुत रचना॥
कह प्रभु हर तुम्हार पन रहेऊ। अब उर राखेहु जो हम कहेऊ॥

शिवजी की भक्ति, ज्ञान और धर्म से युक्त वचन रचना सुनकर प्रभु रामचन्द्रजी संतुष्ट हो गए। प्रभु ने कहा- हे हर! आपकी प्रतिज्ञा पूरी हो गई। अब हमने जो कहा है, उसे हृदय में रखना॥
Listening to Shankar ji’s well-chosen words, filled with devotion, wisdom, and righteousness, Lord Ram was greatly satisfied. He said, “Now that your vow has been fulfilled, hold my words close to your heart.”

अंतरधान भए अस भाषी। संकर सोइ मूरति उर राखी॥
तबहिं सप्तरिषि सिव पहिं आए। बोले प्रभु अति बचन सुहाए॥

इस प्रकार कहकर श्री रामचन्द्रजी अन्तर्धान हो गए। शिवजी ने उनकी वह मूर्ति अपने हृदय में रख ली। उसी समय सप्तर्षि शिवजी के पास आए। प्रभु महादेवजी ने उनसे अत्यन्त सुहावने वचन कहे-॥
After speaking these words, Lord Ram disappeared from sight, while Lord Shankar lovingly cherished Shri Ram’s divine image in His heart. At that very moment, the Seven Sages arrived before Lord Shiv, and He addressed them with these beautiful words,…

दोहा :
पारबती पहिं जाइ तुम्ह प्रेम परिच्छा लेहु।
गिरिहि प्रेरि पठएहु भवन दूरि करेहु संदेहु॥

आप लोग पार्वती के पास जाकर उनके प्रेम की परीक्षा लीजिए और हिमाचल को कहकर (उन्हें पार्वती को लिवा लाने के लिए भेजिए तथा) पार्वती को घर भिजवाइए और उनके संदेह को दूर कीजिए॥
…”Go to Parvati and test the depth of Her love. Then, encourage the King of the Mountain to bring Her home and dispel all Her doubts.”

चौपाई :
रिषिन्ह गौरि देखी तहँ कैसी। मूरतिमंत तपस्या जैसी॥
बोले मुनि सुनु सैलकुमारी। करहु कवन कारन तपु भारी॥

ऋषियों ने (वहाँ जाकर) पार्वती को कैसी देखा, मानो मूर्तिमान्‌ तपस्या ही हो। मुनि बोले- हे शैलकुमारी! सुनो, तुम किसलिए इतना कठोर तप कर रही हो?॥
When the Sages approached Gauri ji, they saw Her as the very embodiment of penance. They said, “O’ Daughter of the King of the Mountain, why are You undertaking such intense penance?…

केहि अवराधहु का तुम्ह चहहू। हम सन सत्य मरमु किन कहहू॥
कहत बचन मनु अति सकुचाई। हँसिहहु सुनि हमारि जड़ताई॥

तुम किसकी आराधना करती हो और क्या चाहती हो? हमसे अपना सच्चा भेद क्यों नहीं कहतीं? (पार्वती ने कहा-) बात कहते मन बहुत सकुचाता है। आप लोग मेरी मूर्खता सुनकर हँसेंगे॥
…Whom are You worshipping, and what is it that You seek? Why not confide in us Your true desire?” Parvati ji replied, “O’ Sages, I feel very shy to share my heart’s wish, for You may laugh at my foolishness…

मनु हठ परा न सुनइ सिखावा। चहत बारि पर भीति उठावा॥
नारद कहा सत्य सोइ जाना। बिनु पंखन्ह हम चहहिं उड़ाना॥

मन ने हठ पकड़ लिया है, वह उपदेश नहीं सुनता और जल पर दीवाल उठाना चाहता है। नारदजी ने जो कह दिया उसे सत्य जानकर मैं बिना ही पाँख के उड़ना चाहती हूँ॥
…My heart remains stubborn and refuses to heed any advice, as if trying to build a wall on water. Taking Narad ji’s words as absolute truth, I wish to fly without wings…

देखहु मुनि अबिबेकु हमारा। चाहिअ सदा सिवहि भरतारा॥

हे मुनियों! आप मेरा अज्ञान तो देखिए कि मैं सदा शिवजी को ही पति बनाना चाहती हूँ॥
…O’ Sages, behold my foolishness, I desire the immortal Shiv ji as my husband.”

दोहा :
सुनत बचन बिहसे रिषय गिरिसंभव तव देह।
नारद कर उपदेसु सुनि कहहु बसेउ किसु गेह॥

पार्वतीजी की बात सुनते ही ऋषि लोग हँस पड़े और बोले- तुम्हारा शरीर पर्वत से ही तो उत्पन्न हुआ है! भला, कहो तो नारद का उपदेश सुनकर आज तक किसका घर बसा है?॥
Hearing Parvati ji’s reply, the Seven Sages laughed and said, “You are the daughter of the Mountain King, and just like a mountain, You remain unmoved and stubborn in Your ways. Tell us, has anyone’s household ever prospered by following Narad’s advice?…

चौपाई :
दच्छसुतन्ह उपदेसेन्हि जाई। तिन्ह फिरि भवनु न देखा आई॥
चित्रकेतु कर घरु उन घाला। कनककसिपु कर पुनि अस हाला॥

उन्होंने जाकर दक्ष के पुत्रों को उपदेश दिया था, जिससे उन्होंने फिर लौटकर घर का मुँह भी नहीं देखा। चित्रकेतु के घर को नारद ने ही चौपट किया। फिर यही हाल हिरण्यकशिपु का हुआ॥
…Narad advised the sons of Daksha, and they never returned home, having renounced worldly life. His counsel led to the downfall of Chitraketu’s household, and even Hiranyakashipu, Prahlad’s father, met a similar fate…

नारद सिख जे सुनहिं नर नारी। अवसि होहिं तजि भवनु भिखारी॥
मन कपटी तन सज्जन चीन्हा। आपु सरिस सबही चह कीन्हा॥

जो स्त्री-पुरुष नारद की सीख सुनते हैं, वे घर-बार छोड़कर अवश्य ही भिखारी हो जाते हैं। उनका मन तो कपटी है, शरीर पर सज्जनों के चिह्न हैं। वे सभी को अपने समान बनाना चाहते हैं॥
…Any man or woman who heeds Narad’s advice is bound to renounce their home and become a beggar, living on alms. Though he appears saintly, his heart is cunning, he wishes to make everyone like himself…

तेहि कें बचन मानि बिस्वासा। तुम्ह चाहहु पति सहज उदासा॥
निर्गुन निलज कुबेष कपाली। अकुल अगेह दिगंबर ब्याली॥

उनके वचनों पर विश्वास मानकर तुम ऐसा पति चाहती हो जो स्वभाव से ही उदासीन, गुणहीन, निर्लज्ज, बुरे वेषवाला, नर-कपालों की माला पहनने वाला, कुलहीन, बिना घर-बार का, नंगा और शरीर पर साँपों को लपेटे रखने वाला है॥
…Trusting his words, you desire a husband who is an ascetic by nature, beyond all material qualities, shameless, bearing a dreadful appearance, adorned with skulls, without home or family, unclothed, and draped in snakes?…

कहहु कवन सुखु अस बरु पाएँ। भल भूलिहु ठग के बौराएँ॥
पंच कहें सिवँ सती बिबाही। पुनि अवडेरि मराएन्हि ताही॥

ऐसे वर के मिलने से कहो, तुम्हें क्या सुख होगा? तुम उस ठग (नारद) के बहकावे में आकर खूब भूलीं। पहले पंचों के कहने से शिव ने सती से विवाह किया था, परन्तु फिर उसे त्यागकर मरवा डाला॥॥
…Tell us, what kind of happiness will you gain by marrying such a groom? You have been thoroughly deceived by that impostor’s words. Earlier, upon the counsel of five well-wishers, Shiv ji married Sati, only to later renounce Her, leaving Her to perish…

दोहा :
अब सुख सोवत सोचु नहिं भीख मागि भव खाहिं।
सहज एकाकिन्ह के भवन कबहुँ कि नारि खटाहिं॥

अब शिव को कोई चिन्ता नहीं रही, भीख माँगकर खा लेते हैं और सुख से सोते हैं। ऐसे स्वभाव से ही अकेले रहने वालों के घर भी भला क्या कभी स्त्रियाँ टिक सकती हैं?॥
…Now Bhav (Shiv ji) lives without worries, survives on alms, and sleeps in peace. He is a loner by nature. Can a woman ever find comfort in the home of such a person?…

चौपाई :
अजहूँ मानहु कहा हमारा। हम तुम्ह कहुँ बरु नीक बिचारा॥
अति सुंदर सुचि सुखद सुसीला। गावहिं बेद जासु जस लीला॥

अब भी हमारा कहा मानो, हमने तुम्हारे लिए अच्छा वर विचारा है। वह बहुत ही सुंदर, पवित्र, सुखदायक और सुशील है, जिसका यश और लीला वेद गाते हैं॥
…Even now, heed our advice, we have found an excellent groom for You. He is exceptionally handsome, virtuous, charming, and profoundly humble. The Vedas praise his divine exploits…

दूषन रहित सकल गुन रासी। श्रीपति पुर बैकुंठ निवासी॥
अस बरु तुम्हहि मिलाउब आनी। सुनत बिहसि कह बचन भवानी॥

वह दोषों से रहित, सारे सद्‍गुणों की राशि, लक्ष्मी का स्वामी और वैकुण्ठपुरी का रहने वाला है। हम ऐसे वर को लाकर तुमसे मिला देंगे। यह सुनते ही पार्वतीजी हँसकर बोलीं-॥
…He is flawless, a treasure trove of virtues, the Lord of Goddess Lakshmi, and a resident of Vaikunth. We will bring such a groom send make You to meet each other.” Hearing the words of the Seven Sages, Parvati ji burst into laughter and said,…

सत्य कहेहु गिरिभव तनु एहा। हठ न छूट छूटै बरु देहा॥
कनकउ पुनि पषान तें होई। जारेहुँ सहजु न परिहर सोई॥

आपने यह सत्य ही कहा कि मेरा यह शरीर पर्वत से उत्पन्न हुआ है, इसलिए हठ नहीं छूटेगा, शरीर भले ही छूट जाए। सोना भी पत्थर से ही उत्पन्न होता है, सो वह जलाए जाने पर भी अपने स्वभाव (सुवर्णत्व) को नहीं छोड़ता॥
…”You rightly said that my body was born from a mountain, so I will not abandon my resolve, even if it means giving up my life. Just as gold emerges from a rock yet never loses its inherent nature, even when subjected to fire…

नारद बचन न मैं परिहरऊँ। बसउ भवनु उजरउ नहिं डरउँ॥
गुर कें बचन प्रतीति न जेही। सपनेहुँ सुगम न सुख सिधि तेही॥

अतः मैं नारदजी के वचनों को नहीं छोड़ूँगी, चाहे घर बसे या उजड़े, इससे मैं नहीं डरती। जिसको गुरु के वचनों में विश्वास नहीं है, उसको सुख और सिद्धि स्वप्न में भी सुगम नहीं होती॥
…Therefore, I will not forsake the words of Narad ji. Whether my home flourishes or falls into ruin, I have no fear. Those who lack faith in their guru’s words can never attain true happiness or success, not even in their dreams…

दोहा :
महादेव अवगुन भवन बिष्नु सकल गुन धाम।
जेहि कर मनु रम जाहि सन तेहि तेही सन काम॥

माना कि महादेवजी अवगुणों के भवन हैं और विष्णु समस्त सद्‍गुणों के धाम हैं, पर जिसका मन जिसमें रम गया, उसको तो उसी से काम है॥
…Lord Mahadev may be the abode of all faults and Shri Vishnu the repository of all virtues, but the heart follows its own path, one is drawn only to whom one is truly devoted…

चौपाई :
जौं तुम्ह मिलतेहु प्रथम मुनीसा। सुनतिउँ सिख तुम्हारि धरि सीसा॥
अब मैं जन्मु संभु हित हारा। को गुन दूषन करै बिचारा॥

हे मुनीश्वरों! यदि आप पहले मिलते, तो मैं आपका उपदेश सिर-माथे रखकर सुनती, परन्तु अब तो मैं अपना जन्म शिवजी के लिए हार चुकी! फिर गुण-दोषों का विचार कौन करे?॥
…”O’ Great Sages, had you met me earlier, I would have heeded your advice with reverence. But now that I have surrendered this life to Lord Shiv, there is no need to deliberate on His virtues or flaws…

जौं तुम्हरे हठ हृदयँ बिसेषी। रहि न जाइ बिनु किएँ बरेषी॥
तौ कौतुकिअन्ह आलसु नाहीं। बर कन्या अनेक जग माहीं॥

यदि आपके हृदय में बहुत ही हठ है और विवाह की बातचीत (बरेखी) किए बिना आपसे रहा ही नहीं जाता, तो संसार में वर-कन्या बहुत हैं। खिलवाड़ करने वालों को आलस्य तो होता नहीं (और कहीं जाकर कीजिए)॥
…If your hearts are set on matchmaking and you cannot refrain from speaking of it, then there are countless eligible brides and grooms in this world. Those who delight in such playful affairs do not remain idle (so please do it elsewhere)…

जन्म कोटि लगि रगर हमारी। बरउँ संभु न त रहउँ कुआरी॥
तजउँ न नारद कर उपदेसू। आपु कहहिं सत बार महेसू॥

मेरा तो करोड़ जन्मों तक यही हठ रहेगा कि या तो शिवजी को वरूँगी, नहीं तो कुमारी ही रहूँगी। स्वयं शिवजी सौ बार कहें, तो भी नारदजी के उपदेश को न छोड़ूँगी॥
…My resolve will not waver for millions of years, I will either marry Lord Shambhu or remain a spinster. I will never forsake Narad ji’s advice, even if Lord Mahesh Himself comes and asks me a hundred times to do so.”

मैं पा परउँ कहइ जगदंबा। तुम्ह गृह गवनहु भयउ बिलंबा॥
देखि प्रेमु बोले मुनि ग्यानी। जय जय जगदंबिके भवानी॥

जगज्जननी पार्वतीजी ने फिर कहा कि मैं आपके पैरों पड़ती हूँ। आप अपने घर जाइए, बहुत देर हो गई। (शिवजी में पार्वतीजी का ऐसा) प्रेम देखकर ज्ञानी मुनि बोले- हे जगज्जननी! हे भवानी! आपकी जय हो! जय हो!!॥
The Mother of the Universe, Jagdambika (Parvati ji) then said, “I bow at your feet, O’ Sages. Please return to your homes, for it is getting late.” Seeing Her unwavering devotion to Lord Shiv, the wise Seven Sages joyfully hailed, “Jai, Jai Jagdambika Bhawani!…

दोहा :
तुम्ह माया भगवान सिव सकल जगत पितु मातु।
नाइ चरन सिर मुनि चले पुनि पुनि हरषत गातु॥

आप माया हैं और शिवजी भगवान हैं। आप दोनों समस्त जगत के माता-पिता हैं। (यह कहकर) मुनि पार्वतीजी के चरणों में सिर नवाकर चल दिए। उनके शरीर बार-बार पुलकित हो रहे थे॥
…You are Maya, the divine illusory energy, and Shiv ji is the Lord. Together, you are the Mother and Father of the entire universe.” Bowing their heads at Parvati ji’s feet, they departed, elated, with a divine thrill coursing through their limbs again and again.

चौपाई :
जाइ मुनिन्ह हिमवंतु पठाए। करि बिनती गिरजहिं गृह ल्याए॥
बहुरि सप्तरिषि सिव पहिं जाई। कथा उमा कै सकल सुनाई॥

मुनियों ने जाकर हिमवान्‌ को पार्वतीजी के पास भेजा और वे विनती करके उनको घर ले आए, फिर सप्तर्षियों ने शिवजी के पास जाकर उनको पार्वतीजी की सारी कथा सुनाई॥
The Seven Sages then went to King Himvan and sent him to Parvati ji. He lovingly persuaded Girija ji and brought Her home. Thereafter, the sages proceeded to Lord Shiv and narrated the entire episode of Goddess Uma.

भए मगन सिव सुनत सनेहा। हरषि सप्तरिषि गवने गेहा॥
मनु थिर करि तब संभु सुजाना। लगे करन रघुनायक ध्याना॥

पार्वतीजी का प्रेम सुनते ही शिवजी आनन्दमग्न हो गए। सप्तर्षि प्रसन्न होकर अपने घर (ब्रह्मलोक) को चले गए। तब सुजान शिवजी मन को स्थिर करके श्री रघुनाथजी का ध्यान करने लगे॥
Hearing of Goddess Uma’s unwavering devotion, Lord Shiv felt ecstatic. The Seven Sages joyfully returned to their abode in Brahmalok. The all-wise Lord Shiv then steadied His mind and began meditating upon the Lord Raghunayak.

तारकु असुर भयउ तेहि काला। भुज प्रताप बल तेज बिसाला॥
तेहिं सब लोक लोकपति जीते। भए देव सुख संपति रीते॥

उसी समय तारक नाम का असुर हुआ, जिसकी भुजाओं का बल, प्रताप और तेज बहुत बड़ा था। उसने सब लोक और लोकपालों को जीत लिया, सब देवता सुख और सम्पत्ति से रहित हो गए॥
During that time, there was a mighty demon named Taarak, renowned for his bravery and glory, with his fame spreading far and wide. He conquered all the Lokpals, the Guardians of the Universe, including Heaven, Earth, and the Subterranean realm, leaving the Demigods bereft of their joy and prosperity.

अजर अमर सो जीति न जाई। हारे सुर करि बिबिध लराई॥
तब बिरंचि सन जाइ पुकारे। देखे बिधि सब देव दुखारे॥

वह अजर-अमर था, इसलिए किसी से जीता नहीं जाता था। देवता उसके साथ बहुत तरह की लड़ाइयाँ लड़कर हार गए। तब उन्होंने ब्रह्माजी के पास जाकर पुकार मचाई। ब्रह्माजी ने सब देवताओं को दुःखी देखा॥
Since Taarak was invincible due to a boon granting him eternal youth and immunity from death, he could not be defeated. The Demigods waged many battles against him but suffered repeated losses. Helpless, they approached Lord Brahma, pleading for aid. Seeing their immense suffering,…

दोहा :
सब सन कहा बुझाइ बिधि दनुज निधन तब होइ।
संभु सुक्र संभूत सुत एहि जीतइ रन सोइ॥

ब्रह्माजी ने सबको समझाकर कहा- इस दैत्य की मृत्यु तब होगी जब शिवजी के वीर्य से पुत्र उत्पन्न हो, इसको युद्ध में वही जीतेगा॥
…Brahma ji reassured them, saying, “Taarak will be slain when a son born from Lord Shiv’s divine essence. Only he will possess the power to vanquish the demon in battle…
चौपाई · 1Chaupai

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared. The mother was filled with joy; the sage's mind was captivated at the sight of his wondrous form.

चौपाई · 2Chaupai

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

Beautiful eyes, a dark-cloud-hued body, four arms bearing his own weapons; adorned with ornaments and a garland of forest flowers, large eyes — an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

॥ दोहा · 1 ॥

बार बार नाइ चरन सिर, बिनय करइ रनिवास।
जनि प्रभु मोहि बिसारहु, करहु हृदय निवास॥

Bowing again and again at the Lord's feet, the palace ladies pray: "O Lord, do not forget me — make your home in my heart."

चौपाई · 4Chaupai

ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ।
किलकि किलकि उठत धाइ गिरत भूमि लटपटाइ॥

Little Ramchandra toddles along, his anklets jingling. He squeals with delight, runs, then falls and rolls on the ground — again and again.

Bal Lila — English Meaning

The merciful, compassionate Lord — the benefactor of Kaushalya — appeared in his divine form. The mother was filled with overwhelming joy; even the sages' minds were captivated at the sight of his wondrous form.

His eyes were enchanting, his body dark as rain-clouds; he held his own weapons in four arms. Adorned with ornaments and a garland of forest flowers, with large eyes — he was an ocean of beauty, the destroyer of Khar.

Little Ramchandra toddles along with his anklets jingling sweetly. He squeals with delight, runs excitedly, then falls and rolls on the ground — then gets up and does it all over again. His dark beautiful form dusted with earth was so enchanting that Tulsidas could only compare him to the beautiful child Krishna, son of Nanda.

The palace women bow again and again at his feet, praying with folded hands: "O Lord, do not forget us — make your eternal dwelling in our hearts."

🕯️
Spiritual Significance of Bal Lila

The Bal Lila is not merely a description of Ram's childhood — it is a profound spiritual teaching on vatsalya bhakti (devotion as a parent). Tulsidas shows us that the supreme Lord who sustains the universe chose to appear as a helpless, laughing, tottering child — entirely out of love for his devotees. Every parent who reads this feels Kaushalya's joy, and every devotee feels the privilege of being loved by such a Lord.

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।

Chaupai 1, Line 1 — Balkanda · Bal Lila

# Word (Sanskrit) Roman Type Meaning
1भएBhaeVerb (Past)Appeared / became manifest
2प्रगटPragaṭaAdjectiveManifest / visible / appeared
3कृपालाKṛpālāNoun (vocative)The merciful / compassionate one
4दीनदयालाDīnadayālāCompound Nounदीन (poor/humble) + दयाला (compassionate) = the merciful to the humble
5कौसल्याKausalyāProper NounKaushalya — mother of Lord Ram, queen of Dasharatha
6हितकारीHitakārīAdjectiveOne who does good / benefactor / well-wisher

हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।

Chaupai 1, Line 2 — Balkanda · Bal Lila

#WordRomanTypeMeaning
1हरषितHaraṣitaAdjectiveFilled with joy / overjoyed / delighted
2महतारीMahatārīNounMother (Awadhi) — refers to Kaushalya
3मुनिMuniNounSage / ascetic / one who has taken a vow of silence
4मनManaNounMind / heart / consciousness
5हारीHārīVerbCaptivated / stolen / enchanted (mind was won over)
6अद्भुतAdbhutaAdjectiveWondrous / extraordinary / beyond description
7रूपRūpaNounForm / appearance / beauty
8बिचारीBicārīVerb (gerund)Upon contemplating / reflecting / seeing
Overview — Bal Lila in Ramcharitmanas

The Bal Lila prakarana of Balkanda is among the most beloved sections of the Ramcharitmanas. It deals with the divine childhood of Lord Ram — his first steps, his playful antics, the joy of his parents, and the wonder of the citizens of Ayodhya who witness these acts.

Goswami Tulsidas chose to include these episodes to highlight the concept of vatsalya bhakti — devotion in the mood of a parent. In this form of devotion, the devotee sees God not as the supreme master but as their own beloved child, to be pampered, protected, and delighted in.

The famous verse "ठुमकि चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ" (Thumaki chalat Ramachandra, bajat paijaniyaan) captures the divine child Ram toddling with his anklets ringing — an image so tender that it has been set to music and sung across India for centuries.

Source: Manasapiyusha Commentary · Ramcharitmanas Research
🪔
The Theology of Vatsalya Bhakti

Tulsidas follows the Bhakti tradition of seeing the Lord as one's child (vatsalya). Kaushalya's joy at seeing the divine child is the archetype of this devotion — she doesn't see the all-powerful Vishnu; she sees her baby Ram, and that limited, personal love is itself the highest spiritual achievement.

Literary Analysis — Metre and Style

The Bal Lila section uses the chaupai metre — four-line verses in Awadhi, each line of 16 matras (syllabic units). This metre gives the verses a rhythmic, almost musical quality suited to the joyful subject matter.

The dohas (two-line couplets) that appear between groups of chaupais serve as summaries and meditative pauses — a traditional structure Tulsidas inherited from the Sant Kavya tradition of his predecessors like Kabir and Surdas.

Notice the onomatopoeia in "ठुमकि" (thumaki) — the word itself sounds like the toddle of a child. This is Tulsidas at his literary finest, using sound to reinforce meaning.

Ra
Ramji Ka Shivji Ko Vivah Hetu Anurodh Aur Saptarshiyon Dwara Parvatiji Ki Pariksha (रामजी का शिवजी को विवाह हेतु अनुरोध और सप्तर्षियों द्वारा पार्वतीजी की परीक्षा)
श्रीरामचरितमानस · Goswami Tulsidas
00:00 00:00

Available Recitations